• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये फीगो के क्रॉसओवर अवतार से

    भारत में बिकने वाली फीगो, ब्राज़ील में KA (का) नाम से बिकती है, इसे क्रॉसओवर अवतार में लॉन्च किया गया है...  

    रौनक
    रौनक
    modified on मार्च 29, 2017 18:26 ist
    info icon
    published onMar 29, 2017 17:55 IST
    last updated onMar 29, 2017 18:26 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड ने ब्राजील में ‘का’ (KA) हैचबैक (भारत में फीगो) के क्रॉसओवर अवतार ‘का ट्रेल’ को लॉन्च किया है। इसे पिछले साल हुए साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो-2016 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया गया था, ब्राजील में इसकी बिक्री अप्रैल महीने से शुरू होगी। संभावना है कि भविष्य में भारत में भी फीगो पर बनी क्रॉसओवर हैचबैक को लॉन्च किया जा सकता है, यहां इसे फीगो ट्रेल नाम से उतारा जा सकता है।

    बेसिक डिजायन के मामले में यह हैचबैक मॉडल जैसी ही है लेकिन इसे ज्यादा रफ-टफ दिखाने के लिए कई अहम बदलाव भी किए गए हैं। का ट्रेल के व्हील आर्च पर ब्लैक क्लैडिंग के साथ आगे और पीछे के बंपरों पर फॉक्स स्किड प्लेट और ऊपर की तरफ सिल्वर रूफ रेल्स दी गई हैं।

    इस में नए फॉग लैंप्स दिए गए है, जिन पर सिल्वर हाइलाइट वाली ट्रेल बैजिंग दी गई है। साइड और पीछे की तरफ ग्रे कलर के स्टीकर लगे हैं इन पर औरेंज कलर में ट्रेल बैजिंग दी गई है। कार का डोर हैंडल और आउट साइड रियर व्यू मिरर ब्लैक कलर में है। का ट्रेल में आगे की तरफ स्मोक्ड हैडलाइटें और पीछे की तरफ स्मोक्ड टेललैंप्स दिए गए हैं।

    केबिन का लेआउट रेग्युलर हैचबैक जैसा ही है, लेकिन यहां भी कुछ नए बदलाव हुए हैं। सीटों पर लैदर और फैब्रिक मैटेरियल कॉम्बिनेशन वाली अपहोल्स्ट्री दी गई है, इन पर औरेंज और ग्रीन कलर की हाइलाइटर भी देखी जा सकती है। कंपनी का कहना है कि फैब्रिक सीटों में सॉइल रिपेलंट ट्रीटमेंट किया गया है, ये पानी और गंदगी को सीट पर टिकने नहीं देता है। आगे वाली सीटों के साइड में बैंड दिए गए हैं, जिनमें बोतल या फिर कुछ और सामान रखा जा सकता है।

    इस में एल्यूमिनियम पैडल, ट्रेल बैजिंग वाले डोर सिल और मजबूत मैटिंग दी गई है। का ट्रेल में फीगो वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो सिंक के साथ एपलिंक सपोर्ट करता है। इस में 6.0 इंच कैपेसिटिव टच वाले इंफोटेंमेंट सिस्टम का विकल्प भी दिया गया है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है।

    का ट्रेल में रेग्युलर हैचबैक वाले ही इंजन दिए गए हैं, भारत में भी इसे लॉन्च किया गया तो मौजूदा फोर्ड फीगो वाले इंजन ही मिलेंगे। कच्चे या खराब रास्तों में बेहतर राइडिंग के लिए इसके सस्पेंशन में बदलाव किए गए हैं। का ट्रेल में फोर्ड ने 15 इंच के अलॉय व्हील और 185/65 क्रॉस सेक्शन वाले पिरेली स्कॉर्पियन एटीआर (ऑल-टेरेन टायर) टायर दिए हैं। का ट्रेल में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग, फ्रंट स्टेबलाइज़र बार, ज्यादा मजबूत रियर एक्सल और नए हाइड्रॉलिक इंजन माउंट समेत कई फीचर दिए गए हैं।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड फिगो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है