English | हिंदी
फोर्ड फ्रीस्टाइल के किस वेरिएंट में मिलेगा कौन सा फीचर, जानिये यहां
फोर्ड फ्रीस्टाइल चार वेरिएंट और दो इंजन में उपलब्ध है
29 Views
- Write a कमेंट

फोर्ड की क्रॉस हैचबैक फ्रीस्टाइल भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 5.09 लाख रूपए से शुरू होती है जो 7.89 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह चार वेरिएंट एम्बिएंट, ट्रेंड, टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस में उपलब्ध है। फोर्ड फ्रीस्टाइल के किस वेरिएंट में क्या फीचर मिलेंगे, ये जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...
कीमत
| पेट्रोल | डीज़ल | |
| एम्बिएंट | 5.09 लाख रूपए | 6.09 लाख रूपए |
| ट्रेंड | 5.99 लाख रूपए | 6.99 लाख रूपए |
| टाइटेनियम | 6.39 लाख रूपए | 7.35 लाख रूपए |
| टाइटेनियम प्लस | 6.94 लाख रूपए | 7.89 लाख रूपए |

फोर्ड फ्रीस्टाइल एम्बिएंट
- ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी
- आगे की तरफ 3-पॉइंट सीट बेल्ट
- रिवर्स पार्किंग सेंसर
- फ्रंट पावर विंडो
- की-लैस एंट्री
- एंटी-थिफ्ट अलार्म
- मैनुअल डे/नाइट आईआरवीएम
- रियर फॉग लैंप्स
- ब्लैक रूफ रेल्स, बैक स्किड प्लेट के साथ
- 15 इंच स्टील व्हील

फोर्ड फ्रीस्टाइल ट्रेंड
इस में एम्बिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...
- फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स
- रिवर्स पार्किंग कैमरा
- ऑल पावर विंडो
- टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, नेविगेशन के साथ
- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
- बाहरी शीशों पर टर्न इंडिकेटर्स
- सिएना सीट अपहोल्स्ट्री

फोर्ड फ्रीस्टाइल टाइटेनियम
इस में ट्रेंड वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...
- एंटी रोलओवर प्रीवेंशन सिस्टम, हिल लॉन्च असिस्ट, ईएसपी और ट्रेक्शन कंट्रोल
- हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- रियर वाशर और वाइपर
- पुश बटन स्टार्ट
- हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट
- इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल बाहरी शीशे
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- सिल्वर रूफ रेल्स, सिल्वर स्किड प्लेट के साथ
- 15 इंच अलॉय व्हील

टाइटेनियम प्लस
इस में टाइटेनियम वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...
- इमरजेंसी असिस्टेंस
- साइड और सर्टेन एयरबैग (कुल छह एयरबैग)
- ऑटोमैटिक हैडलैंप्स
- रेन-सेंसिंग वाइपर
- ऑटो डिमिंग आईआरवीएम
- फोर्ड माई की
- एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 6.5 इंच सिंक3 इंफोटेंमेंट सिस्टम
यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान दिखी फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट
was this article helpful ?
<p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें














