• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई एंडेवर का टॉप वेरिएंट कैमरे में कैद, देखें तस्वीरें

    फोर्ड एक बार फिर अपनी एसयूवी नई फोर्ड एंडेवर को लेकर चर्चा में है। अगले साल आने वाली नई एंडेवर के टॉप मॉडल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। एक सर्विस सेंटर के अन्दर नई एंडेवर के टॉप मॉडल की झलकियां कैमरे में कैद हुई। इससे पहले भी नई एंडेवर के ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट को तमिलनाडु में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।

    मनीष
    मनीष
    Published On दिसंबर 15, 2015 14:45 ist
    info icon
    published onDec 15, 2015 14:45 IST
    last updated onDec 15, 2015 14:45 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    कार के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें सनरूफ, रूफ रेल्स, अलॉय व्हील व ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। इंटीरियर पर नजर डालें तो केबिन को काफी हद तक लग्जरी लुक दिया गया है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एल्युमिनियम फिनिश वाला ड्यूल टोन डैशबोर्ड,  सीटों और स्टीयरिंग पर लेदर कवर दिए गए हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि नई एंडेवर में ऑटोमैटिक गियर बॉक्स को ऑपरेट करने वाला लीवर भी मौजूद है। इसके बगल में ही रोटरी कंट्रोल नोब दिया गया है जिसके जरिए ड्राइव मोड चेंज किए जा सकते हैं।

    इंजन के बारे में बात करें तो नई एंडेवर में दो डीज़ल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। कैमरे में कैद हुई कार में फोर्ड का तैयार पहला 5-सिलेंडर, टीडीसीआई 3.2-लीटर का डीज़ल इंजन दिया गया है। जो 197 बीएचपी की पावर व 470 एनएम का टॉर्क देगा। इसके अलावा 2.2 लीटर का इंजन भी मिलेगा, जो 158 बीएचपी की पावर व 385 एनएम का टाॅर्क जनरेट करेगा। यह 6-स्पीड मैनुअल व ऑटोमैटिक गियर बॉक्स के साथ आएगा। कार को आॅल व्हील ड्राइव व टू व्हील ड्राइव के विकल्प में उतारा जाएगा। नई एंडेवर का सीधा मुकाबला हुंडई की सेंटा-फे, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट और सैंगयॉन्ग रेक्सटन से होगा।

    इमेज सोर्स: इंडियन आॅटो ब्लाॅग

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    फोर्ड एंडेवर 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है