• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड एंडेवर के अपकमिंग ‘स्पोर्ट’ वर्जन की 5 मुख्य बातों के बारे में जानिए यहां

    फोर्ड जल्द ही अपनी एंडेवर (Ford Endeavour) एसयूवी के एक स्पोर्टी वर्जन को लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान और एक डीलरशिप की पार्किंग में देखा गया था।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 09, 2020 13:56 ist
    info icon
    published onSep 09, 2020 13:56 IST
    last updated onSep 09, 2020 13:56 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट

    ford endeavour sport

    फोर्ड जल्द ही अपनी एंडेवर एसयूवी के एक स्पोर्टी वर्जन को लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान और एक डीलरशिप की पार्किंग में देखा गया था जिससे ये साबित होता है कि इसे यहां भी पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि फोर्ड इसे टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी लिमिटेड एडिशन के मुकाबले में उतारेगी। तो चलिए डालते हैं नजर एंडेवर के इस नए वर्जन की 5 प्रमुख बातों पर:

    एक्सटीरियर

    • रेग्यूलर मॉडल के मुकाबले टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी में कुछ एक्सट्रा फीचर्स दिए गए हैं मगर एंडेवर स्पोर्ट कॉ​स्मैटिक अपग्रेड्स के साथ आएगी। इसकी फोटोज़ में मल्टी स्लैट क्रोम ग्रिल के बजाए ग्लॉस ब्लैक कलर की हनीकॉम्ब ग्रिल दी गई है। 
    • ऐसा ही ट्रीटमेंट इस एसयूवी के बंपर और बाय एलईडी हेडलैंप में भी दिया गया है। इसके ऑस्ट्रेलिया वर्जन एवरेस्ट स्पोर्ट में फ्रंट ग्रिल पर ब्रांड की लैटरिंग दी गई है मगर इसके इंडियन वर्जन में ये चीज मौजूद नहीं है। 
    • इसमें डार्क कलर की रूफ रेल्स,आउटसाइड रियरव्यू मिरर और अपडेटेड 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ रियर डोर के निचले हिस्से पर 'स्पोर्ट'नाम की लैटरिंग की गई है। बता दें कि इसके ऑस्ट्रेलियन वर्जन एवरेस्ट स्पोर्ट में 20 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। 
    • इसमें फ्रंट की तरह रियर पर भी ग्लॉसी ब्लैक कलर का ट्रीटमेंट किया गया है। 

    इंटीरियर 

    • जहां फोर्ड एंडेवर के रेग्यूलर मॉडल में ड्यूल टोन इंटीरियर ट्रिम दी गई है तो वहीं स्पोर्ट में ब्लू स्टिचिंग के साथ ऑल ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। 
    • इसके ब्लैक कलर की लैदर सीट्स में बैकरेस्ट पर स्पोर्ट नाम की बैजिंग दी जा सकती है
    • बाकि इसके इंटीरियर में रेग्यूलर मॉडल वाले ही फीचर्स नजर आएंगे जिनमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,10 स्पीकर ऑडियो सिस्टम,ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल,एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन,एंबिएंट लाइटिंग,पैनोरमिक सनरूफ,सेमी ऑटो पैरेलल पार्क असिस्ट और 8 तरीकों से एडजस्ट हो सकने वाली ड्राइवर और को ड्राइवर पैसेंजर सीट शामिल है। 

    पावरट्रेन

    एंडेवर स्पोर्ट में रेग्यूलर मॉडल की तरह 2.0 लीटर ईकोब्लू टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा जो 170 पीएस की पावर और 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 10 स्पीड ऑटोमैटिक​ गियरबॉक्स दिया गया है। फोर्ड अपनी एंडेवर के स्पोर्ट वेरिएंट में 4X4 और 4X2 ड्राइवट्रेेन भी दे सकती है। 

     कीमत

    चूंकि टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी लिमिटेड एडिशन में कुछ एक्सट्रा फीचर्स दिए गए हैं वहीं एंडेवर में केवल कॉस्मैटिक अपडेट्स ही किए गए हैं। ऐसे में ये एंडेवर के टॉप वेरिएंट टाइटेनियम प्लस से महज 20 से 30 हजार रुपये तक ही मंहगी होगी। 

    इन एसयूवी से होगा मुकाबला

    टोयोटा फॉर्च्यूनर के अलावा फोर्ड एंडेवर स्पोर्ट वेरिएंट का मुकाबला फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस,महिंद्रा अल्टुरस जी4 और अपकमिंग एमजी ग्लॉस्टर से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फोर्ड एंडेवर 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है