English | हिंदी
ऑटो एक्सपो में पेश हुई फिएट लीनिया-125 एस
फिएट इंडिया इस वक्त भारतीय बाज़ार में एक अलग रणनीति के साथ चल रही है। कंपनी का पूरा फोकस यहां हाई परफॉरमेंस कारों पर है। ऐसी ही तेज़ रफ्तार कारों में से एक है 2016 लीनिया-125एस। लीनिया के इस परफॉरमेंस मॉडल को कंपनी इस साल के मध्य तक बाजार में उतारेगी। लीनिया-125 एस को ऑटो एक्सपो में दिखाया गया है। कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं है। अटकलें हैं कि कार की कीमत लीनिया के टॉप वेरिएंट से थोड़ी ज्यादा होगी।
33 Views
- Write a कमेंट


पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लीनिया-125 एस के इंजन को अपडेट किया है। इसमें 1.4लीटर टी-जेट इंजन दिया गया है। जो 125 पीएस की पावर और 210एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिए गए हैं। मौजूदा लीनिया के मुकाबले इस वर्जन में 11पीएस की ज्यादा पावर मिलेगी।

डिजायन की बात करें तो इसे काफी आकर्षक लुक दिया गया है। एक्सपो में डिस्प्ले की गई कार को ब्लू कलर स्कीम में रखा गया है। इसके फ्रंट व रियर बम्पर में क्रोम की जगह ग्लॉसी ब्लैक मैटेरियल इस्तेमाल किया गया है। इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं हैं। केबिन मौजूदा लीनिया जैसा ही है। हालांकि यहां नया टच-स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो में लॉन्च हुई फिएट पुंटो प्योर, कीमत 4.49 लाख रूपए से शुरू
was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें














