• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक्सक्लूसिव : फेसलिफ्ट हुंडई वेन्यू पर भी रहेगा लंबा वेटिंग पीरियड

    इस गाड़ी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल ने लॉन्च के महज 60 दिनों के अंदर 50,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया था। इस कार पर औसत 2 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। फेसलिफ्ट मॉडल की बुकिंग 21,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है।  यह गाड़ी पांच वेरिएंट ई, एस, एस+/एस(ओ), एसएक्स और एसएक्स(ओ) में आएगी।  इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे।  भारत में फेसलिफ्ट एसयूवी कार को 16 जून को लॉन्च किया जाएगा।   

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 06, 2022 13:46 ist
    info icon
    published onJun 06, 2022 13:46 IST
    last updated onJun 06, 2022 13:46 IST
    702 Views
    • Write a कमेंट

    2022 Hyundai Venue

    • इस गाड़ी के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल ने लॉन्च के महज 60 दिनों के अंदर 50,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया था।

    • इस कार पर औसत 2 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    • फेसलिफ्ट मॉडल की बुकिंग 21,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है। 

    • यह गाड़ी पांच वेरिएंट ई, एस, एस+/एस(ओ), एसएक्स और एसएक्स(ओ) में आएगी। 

    • इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे। 

    • भारत में फेसलिफ्ट एसयूवी कार को 16 जून को लॉन्च किया जाएगा। 

    हुंडई ने फेसलिफ्ट वेन्यू से पर्दा उठा दिया है। इस गाड़ी की ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग फिलहाल जारी है। इच्छुक ग्राहक इसे 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। कंपनी नई वेन्यू कार पर 12 से 16 हफ्ते (3-4 महीने) का वेटिंग टाइम रहने की उम्मीद कर रही है।  

    Pre-facelift Hyundai Venue

    इस एसयूवी कार को भारत में सबसे पहले 2019 में लॉन्च किया गया था और यह गाड़ी लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर हो गई थी। कंपनी ने लॉन्च के महज 60 दिनों के अंदर 50,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया था। अभी इस कार पर 1 महीने से 3 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। ग्लोबल सेमीकंडक्टर की कमी इस गाड़ी के लंबे वेटिंग पीरियड का सबसे बड़ा कारण है।

    हुंडई ने हाल ही में जानकारी दी है कि वेन्यू ने तीन वर्षों में 3 लाख सेल्स का आंकड़ा पार किया है। कंपनी अब ऐसी ही उम्मीद फेसलिफ्ट वेन्यू से भी कर रही है।

    2022 Hyundai Venue rear

    2022 हुंडई वेन्यू में प्री-फेसलिफ्ट वर्जन वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे। हालांकि, इसके इंजन ऑप्शंस में सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि कंपनी इस गाड़ी में अब 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को देना बंद कर देगी।

    अनुमान है कि नई हुंडई वेन्यू की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। भारत में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 7.11 लाख से 11.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, रेनो काइगर और महिंद्रा एक्सयूवी300 से होगा।

    यह भी पढ़ें : फेसलिफ्ट हुंडई वेन्यू के इंटीरियर की तस्वीरें हुईं लीक, 16 जून को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है