• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सोनेट, सेल्टोस, कैरेंस और कार्निवल अब आर्मी, नेवी और एयरफोर्स कैंटीन में रहेगी उपलब्ध

    सैन्य कर्मचारी अब कैरेंस, सेल्टोस, सोनेट और कार्निवल को करीब एक्स-षोरूम प्राइस पर खरीद सकते हैं

    सोनू
    सोनू
    published on मार्च 13, 2023 19:08 ist
    info icon
    published onMar 13, 2023 19:08 IST
    last updated onMar 13, 2023 19:08 IST
    858 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Cars CSD

    • सीएसडी से 100 से ज्यादा सैन्य कर्मचारी किया कारों को बुक करवा चुके हैं।
    • कंपनी ने पहले फेज में सेल्टोस की डिलीवरी शुरू की है, जल्द ही अन्य मॉडल्स की भी डिलीवरी दी जाएगी।

    किया की कारों को आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के कर्मचारी सीएसडी (कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट्स) से खरीद सकते हैं। 100 से ज्यादा सैन्य कर्मचारी सीएसडी से पहले ही किया कारों को बुक करवा चुके हैं।

    Kia Sonet

    किया मोटर्स ने सबसे पहले सेल्टोस कार की डिलीवरी एक कर्मचारी को दी है और जल्द ही सोनेट और कैरेंस की भी डिलीवरी दी जाएगी। सैन्य कर्मचारी सीएसडी से डिस्काउंटेड प्राइस पर कई तरह के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं जिनमें फोर व्हीलर और टू व्हीलर शामिल है और ये करीब एक्स-शोरूम प्राइस पर सैन्य कर्मचारियों को मिलती है।

    इस मौके पर किया मोटर्स इंडिया के चीफ सेल्स और बिजनेस ऑफिसर म्यंग-सिक सोहन ने कहा कि “भारत के सैन्य कर्मचारी हमारे वास्तविक हीरो हैं और किया इंडिया में हम इन्हें ऐसी सर्विस देकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस महान राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैन्य कर्मचारियों के लिए यह हमारी विनम्र पहल है।”

    किया मोटर्स के पोर्टफोलियो में फिलहाल पांच कारें: सोनेट, सेल्टोस, कैरेंस, कार्निवल और ईवी6 उपलब्ध है। सोनेट की कीमत 7.69 लाख रुपये से 14.39 लाख, सेल्टोस की प्राइस 10.69 लाख से 19.15 लाख रुपये, कैरेंस की रेट 10.19 लाख से 18.45 लाख रुपये, कार्निवल की कीमत 30.99 लाख रुपये से 35.49 लाख रुपये और ईवी6 की कीमत 60.95 लाख रुपये से 65.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    was this article helpful ?

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है