• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए पुरानी और नई डैटसन रेडी-गो में कितना है अंतर

    नई रेडी-गो (New Redi-Go) अब पहले से ज्यादा लंबी,चौड़ी और ऊंची हो गई है। 

    भानु
    भानु
    Published On जून 03, 2020 19:58 ist
    info icon
    published onJun 03, 2020 19:37 IST
    last updated onJun 03, 2020 19:58 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन रेडी-गो का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च हो चुका है। इस बजट कार को अंदर और बाहर से कुछ अपडेट्स मिले हैं। तो रेडी-गो (Redi-Go) के पुराने और नए अपडेटेड मॉडल में है कितना अंतर ये जानेंगे आगे:

    साइज

     

    पुराना मॉडल

    नया मॉडल

    लंबाई

    3429मिलीमीटर

    3435मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1560मिलीमीटर

    1574मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1541मिलीमीटर

    1546मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2348मिलीमीटर

    2348मिलीमीटर

    बूटस्पेस

    222 लीटर

    222 लीटर

    नई रेडी-गो (New Redi-Go) अब पहले से ज्यादा लंबी,चौड़ी और ऊंची हो गई है। हालांकि,व्हीलबेस और बूटस्पेस का साइज पहले की तरह ही है। चूंकि इसे मिड लाइफ अपडेट दिया गया है ऐसे में इसे पहले वाले ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। साइज बढ़ने से इसके बंपर ​का डिजाइन बदल गया है और इसमें नए ओआरवीएम एवं बड़े टायर दिए गए हैं। 

    एक्सटीरियर

    जैसा की हमनें आपको पहले भी बताया डैटसन ने अपनी इस हैचबैक के एक्सटीरियर प्रोफाइल में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसके हेडलैंप को अब पतला कर दिया है और इसके डेटाइम रनिंग लैंप का शेप गोल्फ स्टिक जैसा है। इसमें पहले की तरह हैैक्सागोनल शेप की ग्रिल दी गई है मगर इसका साइज पहले से बढ़ गया है और इसके बंपर को भी नया डिजाइन मिला है। 

    इसके साइड का बॉडी शेप तो पहले जैसा ही है मगर इसमें स्टील व्हील के लिए नया हब कैप डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा इसमें प्रीमियम लुक वाले ओआरवीएम और बड़े टायर भी दिए गए हैं। 

    इसके फ्रंट फैंडर पर डैटसन का नया मॉनिकर भी दिया गया है। 

    इस गाड़ी के रियर प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं और यहां सिर्फ टेललैंप के अंदर नया एलईडी एलिमेंट दिया गया है। बाकि इसका बूट डोर, बंपर ओर फॉक्स स्किड प्लेट पहले की तरह ही है। 

    इंटीरियर 

    इस कार के इंटीरियर में भी काफी बदलाव हुए हैं। इसमें नए डिजाइन का डैशबोर्ड दिया गया है मगर,स्टीयरिंग पिछले मॉडल जैसा ही है। इस गाड़ी के अंदर सबसे बड़ा बदलाव नई टचस्क्रीन है। एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाली ये 8 इंच की यूनिट रेनो क्विड में भी दी गई है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी मामूली बदलाव हुआ है और सेंट्रल डायल भी नई डिजाइन के हैं।

    इसके सेंटर कंसोल का लेआउट भी काफी अलग रखा गया है और पहले के मुकाबले गियर स्टिक के सामने ज्यादा स्टोरेज स्पेस दे दिया गया है। इसके अलावा एसी कंट्रोल को नया लुक मिला है मगर इन्हें इस सेगमेंट की दूसरी कारों की तरह मैनुअली ऑपरेट करना पड़ता है। 

    इसके केबिन की थीम अब ब्लैक और सिल्वर कलर की ड्यूल टोन थीम पर बेस्ड है जबकि पहले ग्रे कलर की फिनिशिंग की गई थी। 

    फीचर्स

    डैटसन ने इस कार में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े हैं। पहले इसमें 13 इंच के व्हील मिलते थे जिनका साइज अब 14 इंच का हो गया है। 

    इसमें पहली बार  एलईडी डीआरएल और एलईडी फॉगलैंप दिए गए हैं जो इस सेगमेंट की किसी और कार में देखने को नहीं मिलते हैं। 

    इसके अलावा नई रेडी-गो में इंटरनली एडजस्टेबल ओआरवीएम का फीचर भी दिया गया है। 

    सेफ्टी

    नई डैटसन रेडी-गो (New Datsun Redi-Go) अब पहले से ज्यादा सेफ कार हो गई है। इसमें अब साइड पर बैठने वाले रियर पैसेंजर के लिए 3 पॉइन्ट रिट्रैक्टेबल सीट बेल्ट दी गई है वहीं, फ्रंट सीटबेल्ट्स पर प्रीटेंशनर और फोर्स लिमिटर का फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा अब नई रेडी-गो पैसेंजर एयरबैग से भी लैस हो गई है। 

    2020 डैटसन रेडी-गो (2020 Datsun Redi-GO) दो बीएस6 पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें दिया गया 0.8 लीटर पेट्रोल इंजन 54 पीएस की पावर और 72 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 69 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं 1.0 लीटर इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है। 

    प्राइस

    वेरिएंट

    नई कीमत

    पुरानी कीमत

    अंतर

    डी

    2.83 लाख रुपये

    2.83 लाख रुपये

    -

    3.58 लाख रुपये

    3.36 लाख रुपये

    22,000

    टी

    3.80 लाख रुपये

    -

    -

    टी(ओ)

    4.16 लाख रुपये

    3.62 लाख रुपये

    54,000

    एस

    बंद

    3.65 लाख रुपये

    -

    टी(ओ) 1.0 लीटर

    4.44 लाख रुपये

    4.01 लाख रुपये

    43,000

    एस (ओ) 1.0 लीटर

    बंद

    3.93 लाख रुपये

    -

    टी (ओ) 1.0 लीटर एएमटी

    4.77 लाख रुपये

    4.28 लाख रुपये

    49,000

    एस 1.0 लीटर एएमटी

    बंद

    4.40 लाख रुपये

     

    डैटसन ने रेडी-गो के कुछ वेरिएंट्स को बंद कर दिया है। इसके बेस वेरिएंट की प्राइस पहले जैसी ही रखी गई है जबकि दूसरे वेरिएंट्स की प्राइस में 22,000 रुपये से लेकर 54,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इसमें दिया गया छोटा 0.8 लीटर इंजन अब टी वेरिएंट में भी उपलब्ध है। 

    यह भी पढ़ें: भारत की बेस्ट बजट हैचबैक्स : चुनें इनमें से कोई ऑप्शन और अपनी पसंदीदा कार के लिए करें वोट
     

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on डैटसन रेडी-गो

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है