• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस कार से 1 फरवरी को उठेगा पर्दा

    सिट्रॉएन जल्द भारत के कार बाजार में एंट्री लेने वाली है। कंपनी अपनी पहली कार सी5 एयरक्रॉस कार के साथ 2020 में कदम रखने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते इसकी लॉन्चिंग को आगे के लिए टाल दिया गया था। अब इसके भारतीय वर्जन से 1 फरवरी को पर्दा उठाया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपनी मेड इन इंडिया एसयूवी कार पर भी काम कर रही है जिसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 08, 2021 13:30 ist
    info icon
    published onJan 05, 2021 12:10 IST
    last updated onApr 08, 2021 13:30 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी प्राइस 29.90 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 31.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    • भारतीय बाजार में सिट्रॉएन 2020 में एंट्री लेने वाली थी, लेकिन अब यह 2021 में यहां अपनी कार उतारेगी।
    • सिट्रॉएन का शोकेस किया जाने वाला मॉडल प्रीमियम मिड-साइज़ एसयूवी सी5 एयरक्रॉस होगी जिसे मार्च 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है।
    • सी5 कार में 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।
    • इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, जीप कंपास, स्कोडा करॉक और फोक्सवैगन टी-रॉक से होगा।
    • सी5 एयरक्रॉस कार की प्राइस 25 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। 

    सिट्रॉएन जल्द भारत के कार बाजार में एंट्री लेने वाली है। कंपनी अपनी पहली कार सी5 एयरक्रॉस कार के साथ 2020 में कदम रखने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते इसकी लॉन्चिंग को आगे के लिए टाल दिया गया था। अब इसके भारतीय वर्जन से 1 फरवरी को पर्दा उठाया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपनी मेड इन इंडिया एसयूवी कार पर भी काम कर रही है जिसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है।

    इस अपकमिंग कार में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसके यूरोपियन मॉडल में इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन 176 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। लॉन्च के वक्त इसमें पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावनाएं काफी कम है।

    यह भी पढ़ें : जनवरी 2021 में लॉन्च और शोकेस होंगी ये कारें,आप भी डालिए एक नजर

    इसकी फीचर लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हो सकते हैं।  सेफ्टी के लिहाज से सी5 एयरक्रॉस कार में कई सारे एयरबैग्स, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

    सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस कार का मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, जीप कंपास और स्कोडा करॉक से होगा। बता दें कि सी5 कार को भारत में ही असेंबल करके बेचा जाएगा। अनुमान है कि इसकी शुरूआती प्राइस 25 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है।

    यह भी देखें: सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    R
    reema kachroo
    Jan 6, 2021, 4:31:52 PM

    It should come with Petrol version as committed under price of 20-25 lakhs.launch with Petrol version is desirable and ws committed.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      abhinav singh
      Jan 6, 2021, 7:52:32 AM

      It is a lot smaller car than Tiguan and Kodiaq. There is no way it will be in competition with them. It will be in Compass and Harrier's variant and cost would be under 25 lakhs ex showroom.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        D
        dileep kumar
        Jan 5, 2021, 7:13:29 PM

        Expect a petrol version.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है