• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द सिट्रोएन सी3 में शामिल होंगे नए सेफ्टी फीचर

    सिट्रोएन सी3 हैचबैक में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटर और आइडल-इंजन स्टार्ट/स्टॉप जैसे नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं 

    स्तुति
    स्तुति
    published on अप्रैल 14, 2023 16:46 ist
    info icon
    published onApr 14, 2023 16:46 IST
    last updated onApr 14, 2023 16:46 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    • सिट्रोएन सी3 तीन वेरिएंट्स लाइव, फील और शाइन में आती है।  
    • इस गाड़ी के नए शाइन वेरिएंट में रिवर्स कैमरा, रियर डीफॉगर और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
    • शाइन वेरिएंट में फिलहाल केवल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (82 पीएस) दिया गया है।
    • इस हैचबैक कार में जल्द टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस) के साथ अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे।
    • भारत में सिट्रोएन सी3 की कीमत 6.16 लाख रुपए से 8.25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    सिट्रोएन ने सी3 हैचबैक के लाइनअप में नया टॉप वेरिएंट शाइन हाल ही में शामिल किया है। वर्तमान में इस वेरिएंट में केवल नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसमें टर्बोचार्ज्ड इंजन नहीं मिलता है। सिट्रोएन सी3 कार में रिवर्स कैमरा, रियर वाइपर व वॉशर जैसे सेफ्टी फीचर्स पहले से ही मिलते हैं, लेकिन अब कंपनी इसमें जल्द कुछ नए सेफ्टी फीचर्स शामिल कर सकती है।

    क्या मिलेगा नया?

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिट्रोएन सी3 कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), टायर प्रेशर मॉनिटर और आइडल-इंजन स्टार्ट / स्टॉप जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि, यह फीचर्स इस गाड़ी के केवल शाइन टर्बो वेरिएंट्स में ही मिलेंगे, इस वेरिएंट को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

    Citroen C3 rear view camera

    सिट्रोएन सी3 के नए शाइन वेरिएंट में रियर कैमरा, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, डीफॉगर के साथ रियर वाइपर और वॉशर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अलॉय व्हील्स और फॉग लैंप्स जैसे फीचर्स पहले इस गाड़ी में एसेसराइज़्ड पैक्स के साथ ही मिलते थे, लेकिन अब इसे शाइन वेरिएंट में शामिल कर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 10.2-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, मैनुअल एसी, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ड्यूल फ्रंट एयरबैग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यही फीचर्स शाइन टर्बो वेरिएंट में भी दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: भारत की सबसे लंबी जोजिला रोड टनल हर मौसम में पर्यटन स्थलों को जोड़े रखेगी: गडकरी

    पावरट्रेन

    Citroen C3 1.2-litre turbo-petrol engine

    सी3 हैचबैक में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस: 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड (82 पीएस/115 एनएम) और 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड (110 पीएस/190 एनएम) दिए गए हैं। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। इस गाड़ी में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है। इस हैचबैक कार का इलेक्ट्रिक वर्जन ईसी3 भी मार्केट में मौजूद है जिसकी सर्टिफाइड रेंज 320 किलोमीटर है।

    वेरिएंट व कीमत

    Citroen C3 rear

    सिट्रोएन सी3 तीन वेरिएंट्स लाइव, फील और शाइन में उपलब्ध है। भारत में इस गाड़ी की कीमत 6.16 लाख रुपए से 8.25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इस हैचबैक कार का मुकाबला मारुति वैगन आर, सेलेरियो, टाटा टियागो, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से है।

    यह भी देखेंः सिट्रोएन सी3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है