• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत की सबसे लंबी जोजिला रोड टनल हर मौसम में पर्यटन स्थलों को जोड़े रखेगी: गडकरी

    14 किलोमीटर लंबी टनल ऊपरी हिमालय में जोजिला पास के नीचे से गुजरती है जो कश्मीर घाटी और लद्दाख को जोड़ती है

    सोनू
    सोनू
    modified on अप्रैल 12, 2023 12:22 ist
    info icon
    published onApr 12, 2023 12:20 IST
    last updated onApr 12, 2023 12:22 IST
    523 Views
    • Write a कमेंट

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर में बन रही जोजिला रोड टनल का दौरा किया है। यह भारत की सबसे लंबी रोड टनल होगी, साथ ही ये पहाड़ी इलाके में बनने वाली एशिया की सबसे लंबी रोड टनल भी हो सकती है। इस टनल के बन जाने के बाद कश्मीर और लद्दाख की कनेक्टिविटी हो जाएगी और ये पूरे सालभर देश के सड़क मार्ग से जुड़े रहेंगे।

    जोजिला टनल की खासियत

    अगर आपको याद हो तो आपने अपनी हाई स्कूल की भूगोल की किताब में जोजिला के बारे में पढ़ा होगा। यदि याद नहीं आ रहा है तो हम इसके बारे में बता देते हैं। जोजिला कारगिल जिले में हिमालय पर्वत दर्रा है जो कश्मीर वैली को लद्दाख से जोड़ता है। यहां बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) द्वारा बनाई गई रोड पहले से है, लेकिन सर्दियों में इस पर बर्फ पड़ने का खतरा रहता है और पहाड़ी दर्रे को पार करने में तीन से चार घंटे लगते हैं।

    नई जोजिला टनल चालू होने के बाद हर मौसम में इन एरिया से कनेक्टिविटी रहेगी और स्नो या लैंडस्लाइड का खतरा भी नहीं रहेगा। दावा किया जा रहा है कि जोजिला टनल बनने के बाद ट्रैवल टाइम भी काफी कम हो जाएगा। जोजिला टनल श्रीनगर-लेह हाईवे (नेशनल हाईवे 1) का एक हिस्सा है।

    हिमालय के इलाके में इंजीनियरों और श्रमिकों को ठंडे तापमान, लैंडस्लाइड और खराब मौसम जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल इस टनल का करीब 28 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और 2026 में यह पूरा हो जाएगा।

    कई सुविधाएं मिलेंगी

    जोजिला टनल का निर्माण अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके किया जा रहा है जिससे इसमें महत्वपूर्ण सुरक्षा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। जोजिला टनल में उप-मार्ग और निकास मार्ग के साथ ही लाइटिंग, वेंटिलेशन, सीसीटीवी कैमरा, स्मार्ट ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम, पैदलयात्री क्रॉसिंग, और इमरजेंसी फोन जैसी सभी जरूरी चीजों का ध्यान में रखा गया है। 

    जोजिला रोड टनल का काम पूरा होने के बाद यह भारत की सबसे लंबी रोड टनल होगी। यह अटल टनल (9.02 किलोमीटर) और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल (9.03) से भी साइज में लंबी होगी।

    यह भी पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है