• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्रैश टेस्ट में फेल हुई शेवरले की सेल सेडान

    शेवरले की सेल सेडान को सेफ्टी के मामले में जीरो-स्टार रेटिंग मिली है। शेवरले सेल को लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में उतारा गया था। इस टेस्ट में यह कार पूरी तरह से फेल हो गई। व्यस्क पैसेंजर की सुरक्षा के मामले में इसे जीरो स्टार और बच्चों की सुरक्षा के मामले में केवल 2-स्टार रेटिंग मिली है। जीरो स्टार रेटिंग मिलने वाली यह शवेरले की दूसरी कार है। जो कंपनी और ग्राहकों के लिए बड़ा झटका है।

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 21, 2016 19:19 ist
    info icon
    published onApr 21, 2016 16:12 IST
    last updated onApr 21, 2016 19:19 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    यह टेस्ट बिना एयरबैग वाली कार पर किया गया। टेस्ट के नतीजों के मुताबिक दुर्घटना होने की स्थिति में ड्राइवर के सिर और सीने पर जानलेवा चोट लगने की आशंका बहुत ज्यादा है। कार में शरीर के इन हिस्सों का बचाव करने के सुरक्षा इंतजाम मौजूद नही हैं। इससे पहले 2015 में शेवरले एवियो को भी जीरो स्टार रेटिंग मिली थी। लैटिन एनसीएपी की ओर से कहा गया है कि जनरल मोटर्स के स्वामित्व वाली शेवरले कंपनी को दुनिया की सबसे खराब सेफ्टी रेटिंग मिली है।

    अधिक पढ़ें : टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को मिली 4-स्टार सेफ्टी रैंकिंग

    लैटिन एनसीएपी की अध्यक्ष मारिया फरनैंडा रॉड्रिग्ज़ ने कहा कि ‘लैटिन अमेरिकन मार्केट में लगातार जीरो सेफ्टी रेटिंग वाली शेवरले कारें मिलने से हम हैरान हैं। पिछले पांच सालों में दूसरी कंपनियों ने सेफ्टी में सुधार किया है, जबकि जीएम की कारें सेफ्टी के मामले में अभी भी निराश ही करती हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘लैटिन एनसीएपी हमेशा से लैटिन अमेरिका में सुरक्षित कारों के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हम लगातार कारों की टेस्टिंग और इसकी जानकारी ग्राहकों और कार कंपनियों को मुहैया कराते रहेंगे।’

    ग्लोबल एनसीएपी के सेकेट्री जनरल डेविड वार्ड ने कहा कि ‘दो साल पहले जनरल मोटर्स ने ग्राहकों को सुरक्षित कारें देने की दिशा में ‘स्पीक अप फॉर सेफ्टी’ प्रोग्राम की शुरुआत की थी। ग्लोबल एनसीएपी इसका दिल से स्वागत करता है लेकिन हमारा मानना है कि अब कंपनी को लैटिन अमेरिका और दूसरे उभरते हुए कार बाजारों में सुरक्षित कारें उतारने की तरफ ध्यान देना होगा और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाने होंगे।

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान दिखी शेवरले स्पिन एमपीवी

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    शेवरले सेल पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है