2025 रेनो ट्राइबर फोटो गैलरी: इन 14 तस्वीरों के जरिए जानिए केबिन में क्या कुछ मिलता है खास
2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है और इसकी कीमत 6.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। मिडलाइफ अपडेट के तहत ट्राइबर में अब नया एक्सटीरियर, नया केबिन और कुछ अतिरिक्त फीचर शामिल किए गए हैं। हम नई रेनो ट्राइबर के एक्सटीरियर डिजाइन के बारे में पहले ही बता चुके हैं, और इस रिपोर्ट में हम इसके केबिन के बारे में जानेंगे जानेंगे:
- Write a कमेंट

2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है और इसकी कीमत 6.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। मिडलाइफ अपडेट के तहत ट्राइबर में अब नया एक्सटीरियर, नया केबिन और कुछ अतिरिक्त फीचर शामिल किए गए हैं। हम नई रेनो ट्राइबर के एक्सटीरियर डिजाइन के बारे में पहले ही बता चुके हैं, और इस रिपोर्ट में हम इसके केबिन के बारे में जानेंगे जानेंगे:
2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट: केबिन फोटो गैलरी

2025 रेनो ट्राइबर के डैशबोर्ड में थोड़ा बदलाव हुआ है, और इसमें अब फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। केबिन में ब्लैक और बैज कलर थीम के साथ नकली वुडन इनसर्ट दिया गया है जो इसे अंदर से प्रीमियम कार वाला फील देते हैं। इसके अलावा, ट्राइबर में दो ग्लवबॉक्स भी दिए गए हैं।

इसमें नया 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। हालांकि, इसका साइज नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन इंटरफेस और ग्राफिक्स नए हैं और पहले से कहीं ज्यादा अच्छे लगते हैं।

इसके ठीक नीचे एसी को कंट्रोल करने के लिए रोटरी डायल दिया गया है। हालांकि ये अभी भी मैनुअल कंट्रोल है और हमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल पसंद है। इसके अलावा पार्किंग सेंसर, हजार्ड, पीछे डिफॉगर, सेंट्रल लॉकिंग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल को ऑफ करने के लिए टॉगल जैसे स्विच भी देखे जा सकते हैं।

एसी कंट्रोल के नीचे छोटा-मोटा सामान रखने के लिए छोटा स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसके अलावा, आप तस्वीर में इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और यूएसबी टाइप-ए पोर्ट भी देख सकते हैं।

रेनो ने ट्राइबर न्यू मॉडल में एक वायरलेस फोन चार्जर भी दिया है। पैड का आकार बड़ा है और इसमें बड़े फोन आसानी से रखे जा सकते हैं।

सेंटर कंसोल के नीचे वाले हिस्से में गियर लीवर है और इसके ठीक पीछे कपहोल्डर और छोटी-मोटी चीजें रखने के लिए स्टोरेज स्पेस दिया गया है। सीट अपहोल्स्ट्री पर पेटर्न भी देखा जा सकता है, जो देखने में अच्छा और प्रीमियम लगता है।

इसके अलावा, ड्राइवर के लिए 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है, जिसमें स्पीड, टेकोमीटर, माइलेज, सर्विस रिमाइंडर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और कई अन्य जानकारी दिखाई देती है।

स्टीयरिंग व्हील पहले जैसा ही है, लेकिन इसे नए रेनो लोगो के साथ अपडेट किया गया है। ऊपर दी गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इसमें क्रूज कंट्रोल भी जोड़ा गया है।

जैसा कि इस तस्वीर में देखा जा सकता है सीट पर भी ब्लैक और बैज ट्रीटमेंट दिया गया है। ट्राइबर में अभी भी फिक्स्ड हेडरेस्ट दिया गया है। वहीं आज के समय में लोग आगे वाली सीट के लिए पैसेंजर एडजस्टेबल हेडरेस्ट ज्यादा पसंद करते हैं।

बीच वाली पंक्ति में बैठने वालों के लिए सीट में कई एडजस्टमेंट दिए गए हैं। बेहतर आराम के लिए इन्हें स्लाइट और झुकाया जा सकता है। इसके अलावा, ट्राइबर की बीच वाली पंक्ति की सीट के बाईं तरफ एक वन टच टंबल फंक्शन दिया गया है, जिससे तीसरी पंक्ति के लिए अंदर जाना और बाहर निकलना आसान हो जाता है।

तीसरी पंक्ति की सीटों की बात करें तो इन्हें पीछे खिसकाने के बाद कम लैगरूम स्पेस मिलता है, जो छोटे बच्चों और आपके पालतू जानवर के लिए पर्याप्त है। लेकिन बीच वाली रो की सीटें स्लाइड होने के कारण, छोटे कद वाले पैसेंजर के लिए ज्यादा स्पेस बनाने के लिए इन्हें आगे खिसकाया जा सकता है।

बूट स्पेस की बात करें तो ट्राइबर की तीनों पक्ति की सीटें सीटिंग पोजिशन में होने के बाद एक या दो सॉफ्ट बैग रखने के लिए पर्याप्त स्पेस मिलता है। लेकिन तीसरी पंक्ति की सीट को फोल्ड करने के बाद इसमें 625 लीटर का स्टोरेज स्पेस तैयार हो जाता है, जिसमें आप काफी सारा सामान रख सकते हैं। दूसरी पंक्ति की सीट को फोल्ड करने के बाद ट्राइबर से अपने घर का सामान दूसरे घर में शिफ्ट कर सकते हैं।
फीचर और सेफ्टी
रेनो ट्राइबर में सभी जरूरी सुविधाएं दी गई है, जिनमें एक 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, एक 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पीछे वेंट्स के साथ मैनुअल एसी, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल और एक वायरलेस फोन चार्जर शामिल है।
यह भी पढ़ें: रेनो ट्राइबर के नए और पुराने मॉडल में है कितना अंतर, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), कैमरा के साथ पीछे पार्किंग सेंसर, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
इंजन
रेनो ट्राइबर में पहले की तरह 1-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। इसके इंजन से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है:
| इंजन |
1-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
| पावर |
72 पीएस |
| टॉर्क |
96 एनएम |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी* |
*एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन
प्राइस और कंपेरिजन

नई रेनो ट्राइबर की कीमत 6.3 लाख रुपये से 9.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसे मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस से सस्ती कार के तौर पर चुना जा सकता है।














