• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारों की बिक्री दिसंबर में 12.87 फीसदी बढ़ी

    बीते दिसंबर में लगातार14वें महीने पैसेंजर कारों की बिक्री में इजाफा देखने को मिला। दिसंबर 2015 में 1.72 लाख से ज्यादा कारें बिकीं, जो साल 2014 के मुकाबले 12.87 प्रतिशत ज्यादा है। दिसंबर 2014 में यह आंकड़ा 1.52 लाख कारों का था। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) ने यह जानकारी दी है।

    सुमित
    सुमित
    Published On जनवरी 12, 2016 13:22 ist
    info icon
    published onJan 12, 2016 13:22 IST
    last updated onJan 12, 2016 13:22 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Car sales increase for 14th straight Month

    आमतौर पर दिसंबर महीने में कारों की बिक्री में गिरावट देखने को मिलती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। दिसंबर तक कार बाज़ार में 12.87 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। अकेले मारूति को साल 2015 में 8.5 फीसदी की ग्रोथ मिली। इस दौरान कंपनी ने 2.30 लाख से ज्यादा कारें बेचीं।

    Car sales increase for 14th straight Month

    सियाम के मुताबिक पैसेंजर कारों के मामले में तो स्थिति अच्छी है लेकिन हल्के कॉमर्शियल वाहनों(एलसीवी) की बिक्री थोड़ी सुस्त रही है। हालांकि सियाम के महानिदेश विष्णु माथुर ने उम्मीद जताई की भारी कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री बढ़ने के साथ एलसीवी की बिक्री भी बढ़ जाएगी।

    सियाम के आंकड़ों के मुताबिक कारों की बिक्री तो बढ़ी है लेकिन बीते साल मोटरसाइकिलों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर 2015 में मोटरसाइकिलों की बिक्री 5.93 प्रतिशत गिरकर 7.24 लाख यूनिट रही, जो दिसंबर 2014 में 7.70 लाख यूनिटों से ज्यादा थी।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है