• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी300 के लिए इंतज़ार करना होगा सही या खरीदे दूसरी कार ? जाने यहाँ

    एक्सयूवी300 में सेगमेंट फर्स्ट फीचर के तौर पर 7 एयर बैग, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कण्ट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसी सुविधाएं मिलेंगी

    ध्रुव
    ध्रुव
    modified on दिसंबर 28, 2018 23:39 ist
    info icon
    published onDec 28, 2018 23:17 IST
    last updated onDec 28, 2018 23:39 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    Buy or Hold: Wait For Mahindra XUV300 Or Go For Maruti Vitara Brezza, Tata Nexon, Ford EcoSport?

    महिंद्रा जल्द ही एक्सयूवी300 को भारतीय बाजार में उतारेगी। यह एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। इसे फरवरी 2019 में लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और हुंडई क्यूएक्सआई (कोडनेम) से होगा। एक्सयूवी300 के लॉन्च में अब भी कुछ समय बाकि है। ऐसे में महिंद्रा की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का इंतजार करना सही होगा या इसके बजाय विटारा ब्रेज़ा, नेक्सन या फोर्ड ईकोस्पोर्ट को खरीदा जाए? कुछ ऐसे ही प्रश्नों के जवाब आप यहाँ जानेंगे :

    ऑटोमैटिक वेरिएंट में नहीं आएगी महिंद्रा एक्सयूवी300 

    • अगर आप एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने का विचार कर रहे है, तो बता दें कि एक्सयूवी300 लॉन्च के समय केवल मैनुअल गियरबॉक्स में ही उपलब्ध होगी। हालांकि भविष्य में इसके ऑटोमैटिक वर्ज़न को उतारा जा सकता है। लेकिन इसके लिए आपको लम्बा इंतज़ार करना होगा। यदि आप, मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार खरीदने के इच्छुक हैं, तो एक्सयूवी300 के लॉन्च तक इंतज़ार करना फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि यह एक फीचर लोडेड कर होगी। एक्सयूवी300 में कई ऐसे फीचर भी मिलेंगे जिन्हें सेगमेंट में पहली बार दिया गया है। इनमें 7 एयर बैग, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कण्ट्रोल, सनरूफ और रियर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर शामिल हैं।  

    क्या आप अपनी कार में सनरूफ चाहते हैं? 

    • यदि आप ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहते है जिसमें सनरूफ हो, तो हम आपको एक्सयूवी300 के लॉन्च होने तक इंतज़ार करने की सलाह देंगे। क्योंकि वर्तमान में इस सेगमेंट में केवल फोर्ड ईकोस्पोर्ट में ही सनरूफ मिलता है। हालांकि, यह केवल टॉप वेरिएंट (सिग्नेचर और एस वेरिएंट) में ही उपलब्ध है, जिसकी कीमत 10.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। वहीं, अपकमिंग एक्सयूवी300 के टॉप वेरिएंट की कीमत फोर्ड की तुलना में कम होने की उम्मीद है।

    क्या आप एक स्पेशियस कार की तलाश में है ?

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 का व्हीलबेस सेगमेंट में सबसे ज्यादा होगा। ऐसे में स्पेस के मामले में भी एक्सयूवी300 सबसे आगे होगी। वर्तमान में ईकोस्पोर्ट का व्हीलबेस सबसे ज्यादा है, मगर केबिन स्पेस के मामले में यह सबसे पीछे है। टाटा नेक्सन सेगमेंट में सबसे चौड़ी कार है, इसमें सबसे ज्यादा लेगरूम मिलता है। वहीं, मारुति विटारा ब्रेज़ा में सबसे ज्यादा शोल्डर रूम मिलता है। 

    चूंकि केबिन स्पेस के मामले में कोई स्पष्ट विजेता सामने नहीं है। ऐसे में एक्सयूवी300 के लॉन्च तक इंतजार करना सही होगा। 

    क्या आप एक फ़ास्ट और पावरफुल कार चाहते है?

    • अगर आप एक पावरफुल कार की तलाश में हैं तो बता दें, परफॉरमेंस के लिहाज़ से नेक्सन के दोनों पेट्रोल और डीज़ल इंजनों ने हमें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। नेक्सन का मैनुअल-पेट्रोल वर्ज़न ईकोस्पोर्ट की तुलना में आगे है। विटारा ब्रेज़ा नेक्सन से फ़ास्ट कार है, लेकिन नेक्सन का स्टॉपिंग-डिस्टंस ब्रेज़ा से कम है। ओवरऑल, एक्सयूवी300 के लॉन्च के बाद परफॉरमेंस के मामलें में इसका मुख्य मुकाबला नेक्सन के साथ होगा। वहीं, महिंद्रा के अनुसार एक्सयूवी300 का इंजन सेगमेंट में सबसे पावरफुल होगा।   

    कीमत ?

    • महिंद्रा ने अब तक एक्सयूवी300 की कीमत की घोषणा नहीं की है। एक अनुमान के अनुसार इसकी कीमत 8 लाख रुपए से 12 लाख रुपए के बीच होने की सम्भावना है।  

    तो क्या आपको विटारा ब्रेज़ा, ईकोस्पोर्ट या नेक्सॉन खरीदना चाहिए? या आपको एक्सयूवी300 का इंतज़ार करना चाहिए?

    • यदि आप डीज़ल-ऑटोमैटिक कॉम्पैक्ट एसयूवी लेना चाहते है तो हम आपको विटारा ब्रेजा या नेक्सन लेने की सलाह देते है। यदि आप पेट्रोल-ऑटोमैटिक कार चाहते है तो आप नेक्सन या ईकोस्पोर्ट खरीदे। हालांकि यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि नेक्सन और ब्रेज़ा में एएमटी गियरबॉक्स मिलता है। वहीं, ईकोस्पोर्ट में टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। बात कि जाए एक्सयूवी300 की तो, इसे कंपनी ने नए प्लेटफार्म पर डिज़ाइन किया है। उम्मीद है कि परफॉरमेंस, फीचर और केबिन स्पेस के मामले में एक्सयूवी300 सेगमेंट में सबसे आगे होगी । हालांकि कार की कीमत भी यहां एक जरुरी मुद्दा है, जिस पर से अब भी पर्दा उठना बाकि है। यदि महिंद्रा कार की कीमत ईकोस्पोर्ट से कम और नेक्सन के आस-पास रखती है तो इसके लिए इंतजार करना फ़ायदे का सौदा साबित हो सकता है। 

    यह भी पढ़े : महिन्द्रा एक्सयूवी300 की बुकिंग शुरू

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है