अब नहीं मिलेगी होंडा सिविक डीजल, जानिए क्यों हुई बंद
होंडा (Honda) ने सीआर-वी (CR-V) के बाद अब सिविक सेडान (Civic Sedan) के डीजल वेरिएंट को भी बंद कर दिया है। कंपनी के अनुसार सिविक डीजल को कम बिक्री के आंकड़े मिल रहे थे, ऐसे में इसे बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड करना काफी महंगा सौदा साबित हो सकता था।
- Write a कमेंट

होंडा (Honda) ने सीआर-वी (CR-V) के बाद अब सिविक सेडान (Civic Sedan) के डीजल वेरिएंट को भी बंद कर दिया है। कंपनी के अनुसार सिविक डीजल को कम बिक्री के आंकड़े मिल रहे थे, ऐसे में इसे बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड करना काफी महंगा सौदा साबित हो सकता था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में आज यानी एक अप्रैल 2020 से बीएस6 नॉर्म्स लागू हो चुके हैं, जिसके चलते अब सभी कंपनियों को अपनी कारों में बीएस6 इंजन देना अनिवार्य हो गया है। अब यह कार केवल पेट्रोल इंजन में ही मिलेगी।

होंडा सिविक (Honda Civic) को भारत में 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया गया था। इसे एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन में उतारा गया था। इसके डीजल वेरिएंट में 1.6 लीटर बीएस4 इंजन लगा था जो 120 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। डीजल इंजन के साथ इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा था। डीजल इंजन का ऑप्शन इसके दो वेरिएंट वीएक्स और जेडएक्स में ही मिलता था, जिनकी प्राइस क्रमशः 20.55 लाख और 22.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।
यह भी पढ़ें : होंडा सीआर-वी डीजल हुई बंद, अब नहीं मिलेगा 7-सीटर वर्ज़न

वहीं पेट्रोल वेरिएंट की बात करें तो इसमें 1.8 लीटर बीएस6 इंजन दिया गया है, जो 141 पीएस की पावर और 174 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन के साथ इसमें सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। पेट्रोल इंजन का ऑप्शन इसके वी, वीएक्स और जेडएक्स वेरिएंट में मिलता है, जिनकी कीमत 17.94 लाख से 21.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला पहले की तरह स्कोडा ऑक्टाविया और हुंडई एलांट्रा से रहेगा।
होंडा की योजना सिविक और सीआर-वी के अलावा दूसरी कारों के डीजल वेरिएंट को बंद करने की नहीं है। हाल ही में कंपनी ने अपनी सब-4 मीटर सेडान अमेज को बीएस6 नॉर्म्स वाले 1.5 लीटर डीजल इंजन से लैस किया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह इंजन कंपनी अपकमिंग सिटी सेडान, अपडेट जैज और डब्ल्यूआर-वी में भी दे सकती है।
यह भी पढ़ें : क्रैश टेस्ट में नई होंडा सिटी को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग














