• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डैटसन रेडी-गो 1.0 लीटर की बुकिंग शुरू

    पावरफुल रेडी-गो को 10,000 रूपए में बुक किया जा सकता है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जुलाई 11, 2017 12:08 ist
    info icon
    published onJul 11, 2017 12:06 IST
    last updated onJul 11, 2017 12:08 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन ने रेडी-गो 1.0 लीटर की बुकिंग शुरू कर दी है, इसे निसान-डैटसन डीलरशिप पर 10,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि पावरफुल रेडी-गो की डिलीवरी 26 जुलाई से शुरू होगी। कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, संभावना है कि इसकी कीमत 3.2 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के आसपास हो सकती है।

    पावरफुल रेडी-गो में 1.0 लीटर रेनो क्विड वाला 999सीसी का 3-सिलेंडर इंजन मिलेगा, क्विड में यह इंजन 68 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देता है, संभावना है कि रेडी-गो 1.0 लीटर में भी यही पावर और टॉर्क मिलेगा। क्विड में यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) के साथ आता है, कयास लगाए जा रहे हैं कि रेडी-गो 1.0 लीटर में फिलहाल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि एएमटी का विकल्प बाद में दिया जा सकता है।

    बात करें मौजूदा रेडी-गो की तो इसे कंपनी ने पिछले साल भारत में उतारा था, आकर्षक डिजायन, अच्छे फीचर और किफायती दाम की बदौलत ग्राहकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पावरफुल इंजन का विकल्प मिलने के बाद इसकी बिक्री में और भी इजाफा हो सकता है।

    यह भी पढें : निसान और डैटसन ने घटाए दाम, 92,000 रूपए तक सस्ती हुईं कारें

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है