रेनॉल्ट क्विड
रेनॉल्ट क्विड कीमत एन्ड& वेरिएंट
Kwid के 6 वेरिएंट हैं, ₹4.30L से शुरू, जिनमें 0.8L 3-cyl petrol (54 PS) और 1.0L 3-cyl petrol (68 PS, सिर्फ CLIMBER) इंजन मिलते हैं, 5MT और 5-AMT के साथ। यह Renault की entry-level hatchback है, जिसने India में SUV-styled compact की शुरुआत की। Authentic AMT (₹4.30L) safety बेस है, इसमें dual airbags, ABS+EBD, hill hold (सिर्फ AMT), manual climate, fabric seats, body-coloured bumpers और 13-inch steel wheels मिलते हैं। Evolution (₹4.53L से) में all-four power windows, remote वाला central locking और body-coloured ORVMs जुड़ जाते हैं। Techno (₹4.90L से) वो पॉइंट है जहाँ से यह बेसिक लगना बंद हो जाती है, इसमें smart key push start, automatic climate, 20.32cm टचस्क्रीन (wireless Apple CarPlay + Android Auto के साथ), electric ORVMs, rear washer + wiper, leatherette steering और 14-inch dual-tone styled wheels मिलते हैं। 1.0 CLIMBER (₹5.15L से) इसे टॉप करता है, इसमें 1.0L engine (highway के लिए ज़्यादा पंच), orange accents वाला Climber styling pack, leatherette seats, faux-skid plates, roof rails और matt black cladding मिलते हैं। Anniversary Edition AMT (₹5.63L) और CLIMBER Dual Tone बस कॉस्मेटिक styling ऐड करते हैं। ज़्यादातर बायर्स Techno MT (₹4.90L) पर आते हैं, यहाँ wireless CarPlay वाली टचस्क्रीन, automatic climate, push start, alloys और dual airbags मिलते हैं, और 1.0 CLIMBER DT AMT के 1.0L engine, Climber styling, dual-tone roof और AMT auto के लिए ~₹1.09L एक्स्ट्रा देने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
रेनॉल्ट क्विड स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 999 सीसी |
| पावर | 68 बीएचपी |
| टॉर्क | 92.5 एनएम |
| ट्रांसमिशन | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| माइलेज | 21.46 से 22.3 किमी/लीटर |
| फ्यूल | पेट्रोल / सीएनजी |
क्विड 2026: लेटेस्ट updates
-
3 जुलाई 2026 : रेनो ने अपनी क्विड हैचबैक का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च किया है, जिसकी शुरूआती कीमत 4.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
क्विड expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- बॉक्सी और मस्कुलर लुक्स : एक्सटीरियर में एसयूवी जैसी स्टाइलिंग है
- फीचर लोडेड केबिन : इसमें 8-इंच इंफोटेनमेंट के साथ वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले दिया गया है
- फीचर से भरपूर मिड-वेरिएंट: एलईडी डीआरएल्स, एलईडी टेललैंप्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम्स और 8-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर से लैस
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- बेहतर एनवीएच लेवल की जरूरत : नॉइस और वाइब्रेशन केबिन के अंदर तक महसूस होता है
- धीमा एएमटी : गियर बदलने में समय लगता है और कभी-कभी गियर शिफ्ट करते समय झटके महसूस होते हैं
- सीमित स्पेस : लंबी कद-काठी वाले पैसेंजर्स को पीछे वाली सीट में जगह कम मिलती है।
रेनॉल्ट क्विड रिव्यू
ओवरव्यू
रेनो क्विड भारत की सबसे किफायती कारों में से एक है, और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (एएमटी) के साथ आने वाली सबसे सस्ती गाड़ी भी है। इस माइक्रो एसयूवी को सबसे पहले 2015 में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर इसे कुछ मामूली अपडेट्स ही मिले हैं। इसका सीधा मुकाबला मारुति सुज़ुकी एस-प्रेसो से है, जबकि इस बजट में आप मारुति सेलेरियो, वैगन आर या टाटा पंच जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

एक समय था जब क्विड अपने एसयूवी जैसे दमदार स्टाइल और बेहतरीन पैकेजिंग की वजह से स्मॉल कार सेगमेंट पर राज करती थी। क्या यह आज भी उतनी अच्छी दिखती है? आइए जानते हैं आगे :-
एक्सटीरियर
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
पहली नजर में रेनो क्विड हैचबैक से ज़्यादा एक कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसी ज्यादा दिखती है, और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसका डिजाइन दूसरी छोटी कारों के मुकाबले ज़्यादा दमदार और प्रीमियम महसूस होता है। इसका ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और चौड़ी बॉडी इसे इसके असल आकार से बड़ा दिखाती है, जिससे सड़क पर इसकी मौजूदगी काफी दमदार लगती है।


आगे की तरफ इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल्स) दी गई हैं जो सबका ध्यान खींचती है। यह क्रोम लाइन वाली बड़ी ग्रिल पर जाकर मिलती है जिस पर बड़े साइज का रेनो लोगो लगा हुआ है। इसमें हेडलैंप्स को बंपर पर पोजिशन किया गया है। बॉडी क्लैडिंग और स्किड प्लेट्स इसके एसयूवी वाले कैरेक्टर को और मजबूत करते हैं।

इसकी साइड प्रोफाइल काफी सिंपल दिखती है और इस एंगल पर क्विड ज्यादा हैचबैक कार की तरह दिखती है। डिजाइन हाइलाइट्स में मिरर और रूफ रेल्स पर टर्न इंडिकेटर्स शामिल है। पहली नजर में देखने पर आपको लग सकता है कि इसमें अलॉय व्हील्स लगे हैं, लेकिन असल में ये स्टील व्हील्स हैं जिन पर व्हील कैप्स लगे हैं, जो बिल्कुल महंगे अलॉय व्हील्स जैसे दिखते हैं। हालांकि, कंपनी इसकी साइड प्रोफाइल को बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स देकर और लॉक सेट को इस तरह से फिट करके कि वह अलग से ना दिखे, और बेहतर बना सकती थी। रूफ पर लगा बड़ा एंटीना इतना मॉडर्न नहीं लगता।

फ्रंट के मुकाबले इसके पीछे की डिज़ाइन ज्यादा सिंपल दिखती है। इसमें हैलोजन टेललैंप्स के साथ एलईडी लाइट गाइड्स और बंपर पर वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं। सिल्वर फिनिश्ड स्किड प्लेट क्विड के एसयूवी लुक को पूरा करती है। रियर व्यू कैमरा को बूट लिड पर रेनो के लोगो में बहुत सफाई से छिपाया गया है।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो रेनो क्विड चार कलर विकल्प में उपलब्ध है, जिसमें आइस कूल व्हाइट, फियरी रेड, आउटबैक ब्रॉन्ज़, मूनलाइट सिल्वर और ज़ांस्कर ब्लू शामिल है। मेटल मस्टर्ड कलर सिर्फ डुअल-टोन पेंट स्कीम में आता है, जबकि ब्रॉन्ज को छोड़कर बाकी सभी कलर के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ का विकल्प मिलता है।
बिल्ड क्वालिटी के मामले में रेनो क्विड को ठीक-ठाक कहा जा सकता है। इसकी शीट मेटल और पेंट की क्वालिटी साधारण है। क्विड को कम कीमत में तैयार किया गया है और यह बात इसकी डिजाइन में साफ तौर पर महसूस भी होती है।
इंटीरियर
डिजाइन और क्वालिटी
रेनो क्विड का बाहरी हिस्सा लोगों पर एक अच्छा प्रभाव डालता है, वहीं इसका इंटीरियर भी उसी प्रभाव को बनाए रखने की कोशिश करता है। इस गाड़ी के इंटीरियर में ब्लैक कलर थीम का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सिल्वर इन्सर्ट्स के साथ थोड़ा आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है। सीटों पर फैब्रिक का इस्तेमाल हुआ है और उस पर कुछ आकर्षक स्टाइलिंग एलिमेंट्स भी दिए गए हैं, हालांकि जरूरी नहीं कि यह आपको पसंद आए।

फिट व फिनिश क्वालिटी की बात करें तो क्विड का केबिन अपनी कीमत के हिसाब से ठीकठाक लगता है। इसमें ज्यादातर हिस्सों पर हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन कुछ जगहों पर प्लास्टिक की क्वालिटी आपको थोड़ी सस्ती लग सकती है।
आगे वाली सीट
रेनो क्विड कार के केबिन में अंदर जाना और बाहर निकलना काफी आसान है, जिसका श्रेय इसके ऊंचे स्टांस और चौड़े दरवाज़ों को जाता है। इस गाड़ी की आगे वाली सीटों पर बुजुर्ग लोग आसानी से चढ़ व उतर सकते हैं। आगे की सीटें दो औसत कद के वयस्कों के बैठने के लिए सही हैं। ड्राइवर सीट को आगे-पीछे करने की रेंज काफी अच्छी है, जिससे अलग-अलग हाइट के ड्राइवर इसे एडजस्ट कर सकते हैं। हालांकि, यहां एक बड़ी कमी खलती है। ड्राइवर सीट की ऊंचाई को एडजस्ट नहीं किया जा सकता और ना ही स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट या टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट का ऑप्शन मिलता है। इस वजह से कुछ ड्राइवरों को एक आरामदायक ड्राइविंग पोज़िशन खोजने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। इसकी सीटें अच्छी तरह से कंटूर्ड हैं और लंबे सफर पर आराम भी देती हैं। हालांकि, इसका फिक्स्ड हेडरेस्ट बहुत ज़्यादा सपोर्टिव नहीं है।

पीछे वाली सीट
पीछे वाली सीटों पर 5'8" हाइट वाले वयस्क पैसेंजर्स को लेगरूम और नीरूम स्पेस पर्याप्त मिलती है। ऊंची रूफलाइन की वजह से इसमें हेडरूम भी अच्छा मिल जाता है। लेकिन, यहां हेडरेस्ट लगभग ना के बराबर मिलता है और सुरक्षा या कंफर्ट के लिहाज से ज्यादा सपोर्ट भी नहीं देते। अगर पैसेंजर की हाइट 6 फीट के आसपास है, तो यह जगह खासकर लंबे सफर पर थोड़ी तंग महसूस हो सकती है।

तीन वयस्कों के लिए पीछे बैठाना एक चुनौती है। केबिन की चौड़ाई कम होने के कारण कंधे टकराते हुए महसूस होते हैं और बीच में बैठने वाले पैसेंजर के लिए कोई हेडरेस्ट की सुविधा भी नहीं है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि पहले के मॉडल्स में मिलने वाला सेंट्रल आर्मरेस्ट अब इसमें से हटा दिया गया है, जिससे कंफर्ट के मामले में थोड़ी और कमी आई है।
स्टोरेज और प्रेक्टिकेलिटी
रेनो क्विड की प्रेक्टिकेलिटी में कोई कमी निकालना मुश्किल है, और यह ऐसी खूबी है जिसे आपका पूरा परिवार पसंद भी करेगा। इसके केबिन को पूरे परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। दरवाज़ों पर बने पॉकेट्स में 1 लीटर की पानी की बोतल आसानी से आ जाती है, और उसके बाद भी कपड़े या दूसरी छोटी-मोटी चीज़ें रखने के लिए जगह बचती है। सेंटर कंसोल में गियर नॉब के आगे काफी खुली जगह दी गई है जहां फोन, वॉलेट या कोई दूसरा छोटा-मोटा सामान रखा जा सकता है। फोन रखने के लिए इसमें एक खास सेक्शन भी है, जिसमें चार्जिंग केबल के लिए एक स्लॉट दिया गया है। इस स्मार्ट डिजाइन की वजह से चार्जिंग के दौरान फोन सीधा खड़ा रहता है और स्क्रीन पर नेविगेशन देखना आसान हो जाता है।

ग्लवबॉक्स का साइज भी काफी बड़ा है, जिसमें गाड़ी के कागजात, सर्विस बुकलेट और दूसरा जरूरी सामान आराम से रखा जा सकता है।
चार्जिंग ऑप्शन
चार्जिंग ऑप्शन की बात करें तो रेनो क्विड में आगे की तरफ एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और एक 12वोल्ट का सॉकेट दिया गया है। जबकि, पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए एक 12वोल्ट का सॉकेट मिलता है। यह सेटअप एक छोटे परिवार के लिए पर्याप्त हो सकता है, लेकिन यहां एक सुधार की गुंजाइश साफ दिखती है। रेनो को अब अपनी इस एंट्री-लेवल कार में भी कम से कम एक टाइप-सी पोर्ट को शामिल करने पर विचार करना चाहिए।

बूट स्पेस
रेनो क्विड में 279 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट की किसी भी कार से काफी ज्यादा है। इसका लोडिंग लिप बहुत ऊंचा नहीं है, जिससे भारी सामान को अंदर रखना और बाहर निकालना आसान हो जाता है। एक वीकेंड ट्रिप के लिए इसमें एक छोटे साइज का सूटकेस, साथ में एक-दो डफल बैग और एक लैपटॉप बैग आसानी से रखे जा सकते हैं। अगर आपको और ज्यादा जगह की जरूरत है, तो आप पीछे वाली सीट को फोल्ड भी कर सकते है, जिससे बूट स्पेस बढ़कर 620 लीटर तक हो जाता है। इसमें आप कई सूटकेस या फिर कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक आइटम आसानी से रख सकते हैं।

फीचर्स
एक सस्ती कार होने के बावजूद रेनो क्विड में कई सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें मैनुअल एसी, डे-नाइट आईआरवीएम, ऑल-फोर पावर विंडो और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं जो रोजमर्रा में काफी काम आते हैं।

इस गाड़ी में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम्स, 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, और वायर्ड एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके इंफोटेनमेंट स्क्रीन का साइज और टच रिस्पॉन्स काफी अच्छा है और यह वायर्ड एप्पल कारप्ले व एंड्रॉइड ऑटो को भी सपोर्ट करता है, जिससे नेविगेशन और म्यूज़िक स्ट्रीमिंग आसान हो जाती है। लेकिन, इंफोटेनमेंट सिस्टम के यूजर इंटरफेस (यूआई) में सुधार की गुंजाइश है। इसकी मेन स्क्रीन पर बहुत कम ऑप्शन दिखते हैं, जिस वजह से किसी खास जानकारी या सेटिंग तक पहुंचने के लिए कई स्टेप्स से गुजरना पड़ता है।

ड्राइवर डिस्प्ले पूरी तरह से डिजिटल है और इसका डिज़ाइन काफी फंकी और मॉडर्न लगता है। लेकिन, प्रैक्टिकैलिटी के मामले में यह थोड़ा पीछे रह जाता है। टैकोमीटर और स्पीडोमीटर का लेआउट बहुत सटीक नहीं है और इसे एक नजर में पढ़ना थोड़ा मुश्किल लगता है। इसमें एक सिंपल एनालॉग क्लस्टर दिया जाता तो ज्यादा बेहतर रहता।

क्विड का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका रियर व्यू कैमरा है, जो इस प्राइस पॉइंट पर एक यूनीक फीचर है। कैमरे की फीड क्वालिटी काफी क्लियर है और इसमें स्टैटिक पार्किंग गाइडलाइन्स भी मिलती हैं, जो तंग जगहों पर पार्किंग को बहुत आसान बना देती हैं।

हालांकि, एंटरटेनमेंट के मामले में यह थोड़ा निराश करती है। इसमें सिर्फ दो फ्रंट स्पीकर्स दिए गए हैं, जिसकी साउंड क्वालिटी ठीकठाक है। अगर आप वॉल्यूम थोड़ा भी बढ़ाते हैं, तो आवाज फटने लगती है। म्यूजिक के शौकीनों को निश्चित रूप से आफ्टरमार्केट स्पीकर्स लगवाने की जरूरत महसूस होगी। कुल मिलाकर, फीचर्स के मामले में क्विड कुछ अच्छे पॉइंट्स देती है, लेकिन कई जगहों पर इसमें कटौती साफ नजर आती है।
सुरक्षा
पिछले कुछ सालों में रेनो क्विड के सेफ्टी पैकेज में सुधार हुआ है। वर्तमान में रेनो क्विड में डुअल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, फ्रंट और रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स में रियर पार्किंग कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट (केवल एएमटी में) और स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
रेनो क्विड को ग्लोबल एनकैप से वयस्क और बच्चों की सुरक्षा के लिए 2 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
परफॉरमेंस
इंजन परफॉरमेंस
रेनो क्विड कार में केवल 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) ऑप्शन मिलते हैं। हमनें इसके ऑटोमेटिक वर्जन का टेस्ट किया।

एनवीएच लेवल की बात करें, तो अनुभव और भी बेहतर हो सकता था। 3-सिलेंडर इंजन होने के कारण, इसमें वाइब्रेशन थोड़े ज़्यादा महसूस होते हैं। रेनो ने क्विड के केबिन इंसुलेशन पर बहुत अच्छा काम नहीं किया है, जिसका नतीजा यह है कि इंजन का शोर और वाइब्रेशन केबिन के अंदर फील होते हैं। जब आप कार स्टार्ट करते हैं या उसे तेज चलाते हैं, तो स्टीयरिंग व्हील और फ्लोरबोर्ड पर कंपन साफ महसूस होता है। इस मामले में मारुति एस-प्रेसो का पेट्रोल इंजन कहीं ज़्यादा स्मूद और रिफाइंड महसूस होता है।
शहर में परफॉरमेंस
रेनो क्विड को खासतौर पर शहर में चलाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसके मैनुअल वेरिएंट का क्लच बहुत हल्का है, जो बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में एक बड़ी राहत है। हालांकि, इसके गियर शिफ्ट थोड़े अटपटे हैं और यह इतने स्मूद नहीं लगते। हालांकि, शहर के छोटे-मोटे सफर के लिए आपको इससे कोई खास परेशानी नहीं होगी। क्विड में आपको हमेशा सही गियर में रहना पड़ेगा। ओवरटेक करने के लिए आपको इंजन को हाई आरपीएम पर रखना होगा, क्योंकि अगर आप कम स्पीड पर ऊंचे गियर में होते हैं, तो इंजन अच्छा रेस्पॉन्स नहीं देता है।

शहर में ज्यादा ड्राइविंग के लिए हम आपको एएमटी वेरिएंट लेने का सुझाव देंगे, लेकिन इसमें भी हल्के झटके महसूस होते हैं। गियर बदलने में समय लगता है और गाड़ी में बैठे लोगों को झटके महसूस होते हैं। आप गियरबॉक्स को मैनुअल तरीके से कंट्रोल भी नहीं कर सकते, जो काफी झुंझलाहट पैदा कर सकता है। अगर आपको ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की सुविधा की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं है, तो क्विड का मैनुअल वर्ज़न ही लेना बेहतर रहेगा।
जब हमने क्विड को टेस्ट किया, तो शहर में ड्राइविंग के दौरान इसने लगभग 13-14 किमी/लीटर का माइलेज दिया।
हाइवे पर परफॉरमेंस
अगर आप अक्सर लंबी दूरी का सफर तय करते हैं, तो रेनो क्विड आपके लिए सही कार नहीं है। यह गाड़ी हाइवे पर 75-90 किमी/घंटे की रफ़्तार पर आराम से क्रूज कर सकती है, लेकिन इससे ऊपर जाने पर इंजन बहुत शोर करने लगता है। अगर गाड़ी में ज्यादा लोग बैठे हों, तो पावर की यह कमी और भी साफ महसूस होती है।

पहाड़ी रास्तों पर भी क्विड को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आपको लो गियर में रहना पड़ता है और एसेलरेटर को जोर से दबाना पड़ता है। हाइवे पर इससे 15 से 17 किमी/लीटर के माइलेज की उम्मीद की जा सकती है।
ड्राइवर के लिए क्विड सबसे बेहतरीन कार ना हो, लेकिन इसमें बैठने वाले पैसेंजर्स को ज्यादा कोई शिकायत महसूस नहीं होगी। इसका सस्पेंशन काफी बैलेंस्ड है, यह शहर के गड्ढों और स्पीड ब्रेकर्स के झटकों को बहुत आसानी से सोख लेती है। कार के अंदर मूवमेंट काफी कंट्रोल में रहता है और झटके तभी महसूस होते हैं जब गाड़ी थोड़ी तेज रफ्तार में हो।

हाईवे पर भी यह काफी स्थिर लगती है, बस अचानक सड़क के स्तर में बदलाव या हाईवे गैप्स पर आपको थोड़ा ऊपर-नीचे का मूवमेंट महसूस हो सकता है। हमें लगता है कि हाईवे पर स्टीयरिंग थोड़ा और भारी होना चाहिए था, क्योंकि तेजी से लेन बदलने या मोड़ पर यह उतना भरोसा नहीं जगाता। हालांकि, शहर में इसे चलाना काफी आसान लगता है। यह ऐसी कार नहीं है जिसे मोड़ पर बहुत जोर से चलाया जाए, इसलिए इसे आराम से चलाना ही बेहतर है।
वेरिएंट
रेनो क्विड हैचबैक केवल दो वेरिएंट : इवॉल्यूशन और क्लाइंबर में उपलब्ध है।
रेनो क्विड इवॉल्यूशन
-
एक्सटीरियर स्टाइलिंग एलिमेंट्स में एलईडी डीआरएल्स के साथ हैलोजन हेडलाइट्स, बॉडी कलर्ड बंपर, 14-इंच स्टील व्हील्स के लिए स्पार्कलिंग सिल्वर व्हील कवर, इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर, व्हील आर्क पर साइड इंडिकेटर्स और दरवाज़ों पर स्टाइलिश डेकल्स शामिल है।
-
केबिन के अंदर ग्रे फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है, और एएमटी डायल और एसी वेंट्स पर क्रोम फिनिश मिलती है।
-
इसमें मैनुअल एसी, मैनुअल एडजस्टेबल ओआरवीएम्स, फ्रंट पावर विंडोज़, सेंट्रल लॉकिंग के साथ कीलेस एंट्री, 12वोल्ट सॉकेट और रियर ग्रैब हैंडल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
-
इवॉल्यूशन वेरिएंट में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और आगे की तरफ दो स्पीकर मिलते हैं।
-
डुअल एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, एबीएस के साथ ईबीडी, और हिल-स्टार्ट असिस्ट (एएमटी) जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
रेनो क्विड क्लाइंबर
-
ग्रिल पर साटिन क्रोम इंसर्ट, टर्न इंडिकेटर्स वाले ओआरवीएम्स, डुअल-टोन व्हील कवर, व्हाइट इंसर्ट्स के साथ रूफ रेल्स, डुअल-टोन बॉडी कलर और सी-पिलर पर 'क्लाइम्बर' मोटिफ के साथ इसे और भी आकर्षक स्टाइल दिया गया है।
-
इसके इंटीरियर को फैब्रिक सीटों पर मस्टर्ड और व्हाइट स्ट्राइप्स, व्हाइट स्क्रीन सराउंड, पार्किंग ब्रेक बटन व इनसाइड डोर हैंडल्स पर क्रोम का इस्तेमाल करके और भी आकर्षक बनाया गया है।
-
बेहतर कंफर्ट के लिए इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स, फ्रंट और रियर पावर विंडो, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, फास्ट यूएसबी चार्जर और मैनुअल डे/नाइट आईआरवीएम दिए गए हैं।
-
सेफ्टी किट में केवल एक नया फीचर गाइडलाइंस के साथ रियर-व्यू कैमरा जोड़ा गया है।
कारदेखो का क्या है कहना
-
इसका बेस वेरिएंट इवोल्यूशन एक वैल्यू-फॉर-मनी वेरिएंट है। इसमें सभी जरूरी फीचर्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है। इसलिए, अगर आपका बजट बहुत कम है और आप एक ऐसी छोटी कार चाहते हैं जिसमें कोई समझौता ना करना पड़े, साथ ही जिसमें ज़्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और एसयूवी जैसा लुक हो, तो रेनो क्विड का 'इवोल्यूशन' वेरिएंट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प रहेगा।
-
अगर आप ज्यादा कंफर्ट फीचर्स चाहते हैं, तो आप 'क्लाइंबर' वेरिएंट चुन सकते हैं।
निष्कर्ष
एसयूवी इंस्पायर्ड डिजाइन, स्पेशियस केबिन, स्टोरेज के कई अच्छे विकल्प और बड़ा बूट स्पेस, रेनो क्विड हैचबैक कार को एक बेहतरीन पैकेज बनाता है। आरामदायक राइड क्वालिटी और ज़्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस इसके आकर्षण को और बढ़ाते हैं। हालांकि, आज के जमाने के हिसाब से इसमें मिलने वाले फीचर्स बहुत ही सिंपल हैं। इसकी सबसे बड़ी कमी इसका इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन है, जो ना तो चलाने में बहुत मज़ेदार है और ना ही बहुत स्मूद है। भले ही रेनो क्विड की शुरुआत 2015 में जबरदस्त रही हो, लेकिन अब ऐसा लगता है कि इसे एक बड़े अपडेट की सख्त जरूरत है।
रेनॉल्ट क्विड कलर
भारत में रेनॉल्ट क्विड निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
मिस्ट्री ब्लैक रूफ के साथ आइस कूल व्हाइट
फियरी रेड
आईसीई कूल व्हाइट
फियरी रेड with मिस्ट्री ब्लैक roof
मिस्ट्री ब्लैक के साथ मूनलाइट सिल्वर roof
मूनलाइट सिल्वर
ज़ांस्कर ब्लू
ज़ांस्कर ब्लू with मिस्ट्री ब्लैक roof
ऑउटबैक ब्रॉन्ज़
comparing रेनॉल्ट क्विड rivals
Rs.4.53 - 5.85 लाख* | Rs.3.70 - 5.45 लाख* | Rs.4.77 - 8.62 लाख* | Rs.3.50 - 5.27 लाख* | Rs.4.70 - 6.75 लाख* | Rs.4.99 - 7.24 लाख* | Rs.5.84 - 8.89 लाख* | Rs.5.81 - 9.21 लाख* |
| रेटिंगUser Review (957) | User Review (500) | User Review (43) | User Review (507) | User Review (400) | User Review (534) | User Review (536) | User Review (68) |
| ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | ऑटोमेटिक / मैनुअल | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक | मैनुअल / ऑटोमेटिक |
| इंजन999 सीसी | 998 सीसी | 1199 सीसी | 998 सीसी | 998 सीसी | 998 सीसी - 1197 सीसी | 1197 सीसी | 999 सीसी |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल / सीएनजी | पेट्रोल |
| पावर68 बीएचपी | 55.92 - 68 बीएचपी | 74.46 - 85 बीएचपी | 56 - 68 बीएचपी | 55.92 - 67.77 बीएचपी | 55.92 - 89.7 बीएचपी | 68.8 - 81.8 बीएचपी | 71.01 - 98.63 बीएचपी |
| माइलेज21.46 से 22.3 किमी/लीटर | 24.39 से 24.9 किमी/लीटर | - | 24.12 से 25.3 किमी/लीटर | 24.97 से 26.68 किमी/लीटर | 25.19 किमी/लीटर | 25.35 से 26.25 किमी/लीटर | 17 से 21 किमी/लीटर |
| बूट स्पेस279 लीटर | 214 लीटर | 242 लीटर | 240 लीटर | 313 लीटर | 335 लीटर | 265 लीटर | 84 लीटर |
| एयरबैग2-6 | 6 | 6 | 2 | 6 | 6 | 6 | 6 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | क्विड बनाम ऑल्टो के10 | क्विड बनाम टियागो | क्विड बनाम एस-प्रेसो | क्विड बनाम सेलेरियो | क्विड बनाम वैगन आर | क्विड बनाम स्विफ्ट | क्विड बनाम ट्राइबर |
रेनॉल्ट क्विड वीडियो
- पूर्ण वीडियो
- शॉर्ट्स
11:172024 Renault Kwid Review: The Perfect Budget Car?2 साल पहले137.8K व्यूज
6:25Renault KWID AMT | 5000km Long-Term Review8 साल पहले531.1K व्यूज

Does It Need Anything More?
रेनॉल्ट क्विड 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
- रोड टेस्ट
explore रेनॉल्ट क्विड दूसरा hand कारें
रेनॉल्ट क्विड यूज़र रिव्यू
- सभी (957)
- स्टाइलिंग से जुड़े (289)
- कंफर्ट (296)
- माइलेज (307)
- इंजन (153)
- इंटीरियर (110)
- स्पेस (106)
- कीमत (226)
- और...
- नई
- उपयोगी
- Verified
- critical
- Best Car Under BudgetRenault Kwid Climber ek behtareen entry-level hatchback hai jo apni SUV-like design aur sporty looks ke liye kaafi pasand ki jaati hai. Sporty aur Bold Design: Isme SUV-inspired stance, unique front grille, aur robust body cladding milti hai jo ise sadak par ek dum alag aur aakarshak look deti hai. Thanks.और देखें
- Renault Kwid AutomaticI like this car because of its style, mileage, and features. Overall, it looks good and is reliable for middle-class people. Its benchmark, all these super good-looking and stylish elements, Renault Kwid Climber, it's my favourite car. I like to buy a new car. Whatever steering-mounted controls are also very good, and the mileage is also very good.और देखें
- Happiness Begins With This Little But CuteIt is good to buy as first car. I feel it can be value for money too. Looks like more than a hatchback car and offers a decent performance with its 1 litre engine. Availability of the colour far better than any other brand. My car's color is outreach bronze. Quiet amazing, ground clearance, also far better than other cars in this segment.और देखें1
- Bumblebee CarNice car budget friendly, all facilities in this car are availble, comfortable to small family nice look, perfect average, look wise and nice finishing of colour, beautifull car display in car. Renault made this car very comfortable. Thanks to Renault to make the kwid. I'm going to purchase that car, nice experience and nice car thank you.और देखें
- #renualt Kwid Id ExcellentExcellent car at a good price and a very stylish car. Please make more cars and sedan cars as well. As a stylish car maker, you can do more. Please bring more good cars fast and back to back. I'm planning to buy Kwid, it is outstanding in that price segment. You are doing really great, Renault. Expectations are more, the design is beautiful. Thank you, Renault.और देखें
- अधिक देखें
रेनॉल्ट क्विड माइलेज
पेट्रोल मॉडल का माइलेज 21.46 किमी/लीटर से 22.3 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। सीएनजी मॉडल का माइलेज - है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 22.3 किमी/लीटर |
| पेट्रोल | मैनुअल | 21.46 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
रेनॉल्ट क्विड प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) Yes, you can technically upsize the front seats of a Renault Kwid, but it's ...और देखें
A ) The transmission type of Renault KWID is manual and automatic.
A ) For safety features Renault Kwid gets Anti-Lock Braking System, Brake Assist, 2 ...और देखें
A ) The Renault KWID has 1 Petrol Engine on offer of 999 cc.
A ) The Renault Kwid comes with 3 cylinder, 1.0 SCe, petrol engine of 999cc.

रेनॉल्ट क्विड में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग रेनॉल्ट कारें
- पॉपुलर
- अपकमिंग
रेनॉल्ट ट्राइबरRs.5.81 - 9.21 लाख*
रेनॉल्ट काइगरRs.5.81 - 10.40 लाख*
रेनॉल्ट डस्टरRs.10.49 - 19.49 लाख*
पॉपुलर हैचबैक कारें
- ट्रेंडिंग
- लेटेस्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्टRs.5.84 - 8.89 लाख*
मारुति सुजुकी बलेनोRs.5.99 - 9.99 लाख*
टाटा टियागोRs.4.77 - 8.62 लाख*
मारुति सुजुकी वैगन आरRs.4.99 - 7.24 लाख*
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10Rs.3.70 - 5.45 लाख*
टोयोटा ग्लैंजाRs.6.99 - 10.98 लाख*- न्यू वैरिएंट
हुंडई एक्सटरRs.5.81 - 9.65 लाख*
टाटा टियागो ईवीRs.6.99 - 10.09 लाख*- न्यू वैरिएंट
टाटा अल्ट्रोज़Rs.6 - 10.90 लाख* - न्यू वैरिएंट
हुंडई ग्रैंड आई10 निओसRs.5.60 - 8.09 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*
टाटा नेक्सन ईवीRs.12.49 - 17.89 लाख*

