• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ ईवी6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बुकिंग 26 मई से होगी शुरू

    किआ मोटर ईवी6 के साथ भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंट्री करने जा रही है। यह एक प्रीमियम और स्पोर्टी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार है जो कंपनी के डेडिकेटेड ईवी प्लेटफार्म पर बेस्ड है। भारत में ईवी6 को इम्पोर्ट करके बेचा जाएगा। कंपनी यहां इस गाड़ी की लिमिटेड यूनिट ही उतारेगी और इस अपकमिंग कार की बुकिंग 26 मई से शुरू करेगी। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 21, 2022 11:18 ist
    info icon
    published onApr 21, 2022 11:18 IST
    last updated onApr 21, 2022 11:18 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    kia ev6

    • किआ की डेडिकेटेड ईवी प्लेटफार्म पर तैयार की जाने वाली पहली ईवी ईवी6 है।  
    • भारत में यह गाड़ी इम्पोर्ट करके बेची जाएगी और कंपनी यहां इसकी कुछ यूनिट्स ही उतारेगी। 
    • इसे 58 किलोवाट आवर के स्मॉल बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 373 किलोमीटर होगी।
    • किआ ईवी6 की प्राइस 60-70 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है। 

    किआ मोटर ईवी6 के साथ भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंट्री करने जा रही है। यह एक प्रीमियम और स्पोर्टी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार है जो कंपनी के डेडिकेटेड ईवी प्लेटफार्म पर बेस्ड है। भारत में ईवी6 को इम्पोर्ट करके बेचा जाएगा। कंपनी यहां इस गाड़ी की लिमिटेड यूनिट ही उतारेगी और इस अपकमिंग कार की बुकिंग 26 मई से शुरू करेगी।

    kia ev6

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईवी6 कार में दो बैटरी ऑप्शंस 58 किलोवाट आवर और 77.4 किलोवाट आवर मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी स्मॉल बैटरी सिंगल मोटर रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ 373 किलोमीटर की रेंज तय करती है, वहीं इसमें लगा बड़ा बैटरी पैक सिंगल मोटर के साथ 500 किलोमीटर तक की रेंज तय करता है। भारत आने वाली इस कार में केवल स्मॉल बैटरी पैक और रियर-व्हील-ड्राइव ऑप्शन दिया जा सकता है। 

    प्रीमियम मॉडल के तौर पर ईवी6 कार में फीचर लोडेड केबिन अपमार्केट स्टाइल के साथ मिलेगा। सेल्टोस की तरह ही इसमें भी डैशबोर्ड के ऊपर की तरफ इंटीग्रेटेड स्क्रीन सेटअप दिया गया है, लेकिन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए इसमें 12-इंच के डिस्प्ले मिलती है।  इसका सेंट्रल कंसोल फ्लोटिंग डिज़ाइन लेआउट के साथ आता है। इसमें बैकलिट सेक्शन भी दिया गया है और इसका लेआउट ड्राइवर ओरिएंटेड है।

    kia ev6

    ईवी6 की एक्सटीरियर स्टाइल काफी स्पोर्टी लगती है। इस गाड़ी का साइज़ मिड-साइज़ एसयूवी के लगभग बराबर है, लेकिन इसमें स्पोर्टी रूफलाइन, आकर्षक व्हील आर्क और एवरेज ग्राउंड क्लीरेंस मिलता है। डिज़ाइन के मामले में भी ईवी6 कार काफी अच्छी है। हालांकि, इसकी डिज़ाइनिंग इसकी जैसी बॉडी शेप में आने वाली लग्ज़री कारों के जितनी दमदार नहीं है। 

    किआ ईवी6 को भारत में जून में लॉन्च किया जा सकता है। इस अपकमिंग ईवी की कुछ यूनिट्स को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। भारत में इस गाड़ी की प्राइस 60 लाख रुपए से 70 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला अपकमिंग वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज से होगा। किआ की मास मार्किट ईवी भारत में 2025 तक लॉन्च होगी।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया ईवी6 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया ईवी6 2022-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है