• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू लाई नया सर्विस पैकेज, इतने रुपए में होगी कार की सर्विस

    इस पैकेज के तहत ग्राहकों से पेट्रोल कारों के लिए 97 पैसे प्रति किलोमीटर और डीज़ल कारों के लिए 1.38 रुपए प्रति किलोमीटर सर्विस चार्ज वसूले जाएंगे

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 05, 2019 15:19 ist
    info icon
    published onApr 05, 2019 15:19 IST
    last updated onApr 05, 2019 15:19 IST
    882 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी सभी कारों के लिए नए सर्विस पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के तहत कंपनी किफायती दामों पर कारों की सर्विस करेगी। इसे बीएमडब्ल्यू इन्क्लूसिव पैकेज नाम दिया गया है।

    इस पैकेज के तहत ग्राहकों से पेट्रोल कारों के लिए कम से कम 97 पैसे प्रति किलोमीटर सर्विस कॉस्ट वसूले जाएंगे। डीज़ल इंजन वाली बीएमडब्ल्यू कार धारकों से 1.38 रुपए प्रति किलोमीटर सर्विस कॉस्ट चार्ज वसूले जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने दूसरे सर्विस पैकेज के दामों को भी 50 प्रतिशत तक घटा दिया है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से ड्यूरेशन या माइलेज के आधार पर कोई भी प्लान चुन सकते हैं। सबसे किफायती पैकेज की कीमत 38,800 रुपए है जिसमें तीन साल तक के लिए एक्स1 कार के पेट्रोल वेरिएंट की सर्विस की जाएगी।

    यहां देखिए पैकेज की पूरी जानकारी :-

    3 साल/ 40,000 किलोमीटर पैकेज

    पैकेज की कीमत

    कीमत प्रति किलोमीटर

    प्रति वर्ष सर्विस कॉस्ट

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 पेट्रोल

     38,800 रुपए

    0.97

    12,933 रुपए

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 डीज़ल

     55,400 रुपए

    1.38

    18,466 रुपए

    बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ पेट्रोल

    39,600 रुपए

    0.99

    13,200 रुपए

    बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ डीज़ल

    56,500 रुपए

    1.41

    18,833 रुपए

    बीएमडब्ल्यू इन्क्लूसिव पैकेज में कार चैकअप, धुलाई, इंजन ऑयल सर्विस, एयर फिल्टर सर्विस या रिप्लेसमेंट के साथ इंजन ऑयल टॉप-अप, फ्यूल फिल्टर, माइक्रो फिल्टर, स्पार्क प्लग और ब्रेक फ्लूड शामिल हैं। इन पैकेज को ग्राहक अपनी इच्छानुसार अपग्रेड या फिर बढ़ा भी सकते हैं। यदि ग्राहक अपनी कार किसी दूसरे व्यक्ति को बेच देता है तो ये पैकेज उसे ट्रांसफर भी किया जा सकता है। इससे कार के मालिक को एक अच्छी री-सेल वैल्यू मिल पाएगी।

    यह भी पढें : बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज 530आई एम स्पोर्ट लॉन्च, कीमत 59.20 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है