• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू ने एम8 से उठाया पर्दा

    कुछ दिन पहले ही इसके कॉन्सेप्ट को दिखाया गया था

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मई 29, 2017 16:34 ist
    info icon
    published onMay 29, 2017 16:34 IST
    last updated onMay 29, 2017 16:34 IST
    40 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने 26 मई को 8-सीरीज के कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया था, अब कंपनी ने इसके परफॉर्मेंस वेरिएंट एम8 की जानकारी और कुछ तस्वीरें साझा की हैं। फिलहाल जर्मनी के मशहूर रेस ट्रैक नॉर्डस्क्लिफ पर एम8 की टेस्टिंग चल रही है...

    डिजायन को छुपाने के लिए कंपनी ने एम8 को अच्छी तरह से कवर किया हुआ था, लेकिन ग्रिल, हैडलैंप्स और एयर सेक्शन को देखकर इसके डिजायन से अंदाजा लगाया जा सकता है। इस में बड़ा एयर इनटेक सेक्शन, नए ब्रेक्स और चार टेलपाइप वाला स्पोर्टी एग्जॉस्ट दिया गया है। बीएमडब्ल्यू की एम-डिविजन में इसे एम6 के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। इसे रेस ट्रैक के अलावा सड़क पर भी दौड़ाया जा सकेगा।

    बीएमडब्ल्यू एम डिविजन के अध्यक्ष फ्रैंक वॉन मील ने कहा है कि एम8 को 8-सीरीज पर तैयार किया जाएगा, यह स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा एयरोडायनामिक और शार्प होगी। बीएमडब्ल्यू का कहना है कि वह एम8 के जीटीई वर्जन पर भी काम कर रही है, इसे कंपनी के मोटरस्पोर्ट डिविजन में शामिल किया जाएगा। यह रेस-ट्रैक पर दौड़ने वाली कार होगी, इसकी तस्वीरें कंपनी ने अभी साझा नहीं की है, संभावना है कि रेस-ट्रैक मॉडल को जनवरी 2018 में सामने लाया जाएगा।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 8 सीरीज पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है