• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू 330आई जीटी एम स्पोर्ट लॉन्च, कीमत 49.4 लाख रूपए

    यह बीएमडब्ल्यू ग्रां टूरिस्मा (जीटी) का तीसरा वेरिएंट है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अक्टूबर 17, 2017 17:52 ist
    info icon
    published onOct 17, 2017 17:52 IST
    last updated onOct 17, 2017 17:52 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    BMW 330i Gran Turismo M Sport

    बीएमडब्ल्यू ने ग्रां टूरिस्मो (जीटी) का नया वेरिएंट 330आई जीटी एम स्पोर्ट लॉन्च किया है, इसकी कीमत 49.4 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह दो कलर एल्पाइन व्हाइट (नॉन मैटालिक) और एस्टोरिल में उपलब्ध है।

    BMW 330i Gran Turismo M Sport

    बीएमडब्ल्यू 330आई जीटी एम स्पोर्ट के डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं, जो इसे मौजूदा वेरिएंट से अलग बनाते हैं। 330आई जीटी एम स्पोर्ट के आगे की तरफ ग्लोसी-ब्लैक फिनिशिंग वाली ग्रिल, 18 इंच के एम स्टार-स्पॉक अलॉय व्हील, फ्रंट साइड पैनल पर एम बैजिंग, साइड विंडो फ्रेम पर एल्यूमिनियम फिनिशिंग और टेलपाइप पर ग्लोसी क्रोम फिनिशिंग दी गई है। केबिन में स्पोर्ट्स सीटें, एम लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील, डोर सिल पर एम बैजिंग और हैड्स-अप डिस्प्ले दी गई है।

    BMW 330i Gran Turismo M Sport

    बीएमडब्ल्यू 330आई जीटी एम स्पोर्ट को कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में तैयार किया गया है। इस में 330आई जीटी लग्ज़री लाइन वाला 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, इसकी पावर 252 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.1 सेकंड का समय लगता है। इसके माइलेज का दावा 15.34 किलोमीटर प्रति लीटर है।

    BMW 330i Gran Turismo M Sport

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 2014-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है