• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बलेनो आरएस में पिछली तरफ भी मिलेंगे डिस्क ब्रेक

     मारूति सुज़ुकी बलेनो के ज्यादा ताकतवर अवतार बलेनो आरएस की टेस्टिंग जोर शोर से चल रही है। इस बार स्पॉट हुई  बलेनो आरएस में पिछली तरफ डिस्क ब्रेक देखने को मिले हैं।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जुलाई 18, 2016 19:05 ist
    info icon
    published onJul 18, 2016 12:07 IST
    last updated onJul 18, 2016 19:05 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट


    मारूति सुज़ुकी बलेनो के ज्यादा ताकतवर अवतार बलेनो आरएस की टेस्टिंग जोर शोर से चल रही है। इस बार स्पॉट हुई कार में पिछली तरफ डिस्क ब्रेक देखने को मिले हैं। माना जा रहा है कि बलेनो आरएस में चारों डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड दिए जाएंगे।

     
    बलोनो आरएस में दिया 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। यह 10 सेकंड के अंदर 0 से 100 की रफ्तार पा लेगी। ऐसे में बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसे अच्छा कदम कहा जा सकता है। बलोनो आरएस के मुकाबले में मौजूद फॉक्सवेगन पोलो जीटी टीएसआई में पारंपरिक तौर पर मिलने वाला डिस्क-ड्रम ब्रेक सेट-अप दिया गया है। बलोनो आरएस में उम्मीद है कि कंपनी इसके सस्पेंशन सिस्टम को भी अपग्रेड करेगी।


     टेस्ट कार की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इसकी ग्रिल मौजूदा बलेनो से थोड़ी अलग है। सुज़ुकी के लोगो को हैक्सागोनल शेप में दिया गया है। इसके अलावा अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। आरएस वर्जन में टॉप वेरिएंट वाली मौजूदा बलेनो के सभी फीचर्स देखने को मिलेंगे। इनमें प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स और विंग मिरर पर ब्लिंकर्स दिए जाएंगे।

    बलेनो आरएस की लॉन्चिंग त्यौहारी सीज़न में होगी। इसकी कीमत आठ लाख रूपए के करीब हो सकती है। फॉक्सवेगन पोलो जीटी टीएसआई से मुकाबले को देखते हुए मारूति इसे आक्रामक कीमत पर उतारेगी।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है