• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    28 जून को लॉन्च होगी ऑडी क्यू5 पेट्रोल

    बीएमडब्ल्यू एक्स3 एक्सड्राइव30आई, मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलसी 300 स्पोर्ट 4मैटिक और लेक्सस एनएक्स 300एच को देगी टक्कर

    cardekho
    cardekho
    published on जून 22, 2018 12:08 ist
    info icon
    published onJun 22, 2018 12:08 IST
    last updated onJun 22, 2018 12:08 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    Audi Q5

    ऑडी ने घोषणा की है कि वह क्यू5 एसयूवी के पेट्रोल अवतार को 28 जून 2018 को लॉन्च करेगी। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3 एक्सड्राइव30आई, मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलसी 300 स्पोर्ट 4मैटिक और लेक्सस एनएक्स 300एच से होगा।

    मौजूदा समय में क्यू5 केवल डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। इस में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है।

    Audi Q5

    कंपनी ने पेट्रोल इंजन के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 252 पीएस की पावर देगा। यही इंजन भारत में उपलब्ध ऑडी क्यू7 में भी दिया गया है। क्यू7 में इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि क्यू5 में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच एस ट्रॉनिक गियरबॉक्स आएगा।

    Audi Q5

    पेट्रोल इंजन वाली क्यू5 में डीज़ल वर्जन वाले फीचर आयेंगे। इस लिस्ट में आठ एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, ऑडी पार्किंग सिस्टम प्लस, रिवर्स कैमरा, ऑटो होल्ड फंक्शन, क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ, 18 इंच अलॉय व्हील, एलईडी हैडलैंप्स (डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स के साथ), थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑडी एमएमआई इंटरफेस और बैंग एंड ओल्फसन साउंड सिस्टम शामिल है।

    यह भी पढें : परफॉर्मेंस कंपेरिजन: ऑडी ए3 Vs ए4 Vs क्यू3

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    ऑडी क्यू5 2018-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है