• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी की कारें 1 अप्रैल से होंगी महंगी, 3 प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम

    ऑडी ने एक अप्रैल से अपनी कारों की प्राइस में इजाफा करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। ऑडी ने तीन प्रतिशत तक कारों के दाम बढ़ाने की बात कही है।

    सोनू
    सोनू
    published on मार्च 03, 2022 19:27 ist
    info icon
    published onMar 03, 2022 19:27 IST
    last updated onMar 03, 2022 19:27 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ने एक अप्रैल से अपनी कारों की प्राइस में इजाफा करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। ऑडी ने तीन प्रतिशत तक कारों के दाम बढ़ाने की बात कही है।

    ऑडी के इंडियन पोर्टफोलियो में ए4, ए6, ए8 एल, क्यू2, क्यू5, हाल ही में लॉन्च हुई क्यू7, क्यू8, एस5 स्पोर्टबैक, आरएस 5 स्पोर्टबैक, आरएस 7 स्पोर्टबैक और आरएस क्यू8 कारें हैं जो पेट्रोल इंजन में मिलती है। वहीं ईवी सेगमेंट में कंपनी के पास ई-ट्रोन 50, ई-ट्रोन 55, ई-ट्रोन स्पोर्टबैक 55 और दो कूपे इलेक्ट्रिक सुपरकार ऑडी ई-ट्रोन जीटी व ऑडी आरएस ई-ट्रोन जीटी उपलब्ध है।

    कंपनी इनकी नई प्राइस लिस्ट की घोषणा जल्द ही करेगी और बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल 2022 से मान्य होंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2022 में ऑडी दूसरी बार कारों की प्राइस में इजाफा करने जा रही है, इससे पहले जनवरी में ऑडी की कारें महंगी हुई थी।

    यह भी पढ़ें : नई मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास भारत में लॉन्च, कीमत 2.5 करोड़ रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है