• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन की कारें नए साल से होंगी महंगी, 5 प्रतिशत तक बढेगी प्राइस

    फोक्सवैगन ने नए साल से अपनी कारों की प्राइस में इजाफा करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने के चलते कारों की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है।

    सोनू
    सोनू
    published on दिसंबर 23, 2021 18:47 ist
    info icon
    published onDec 23, 2021 18:47 IST
    last updated onDec 23, 2021 18:47 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में लॉन्च हुई टिग्वान की प्राइस में इजाफा नहीं होगा।

    • ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने के चलते कंपनी कारों की कीमत बढ़ाने जा रही है।
    • 2 से 5 प्रतिशत प्राइस में इजाफा होगा।
    • पालो, वेंटो और टाइगन की प्राइस बढ़ जाएगी।

    फोक्सवैगन ने नए साल से अपनी कारों की प्राइस में इजाफा करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने के चलते कारों की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है।

    कंपनी ने कहा है कि वह 2 से 5 प्रतिशत प्राइस में बढ़ोतरी करेगी जो मॉडल और वेरिएंट वाइज अलग-अलग होगी। हालांकि हाल ही में लॉन्च हुई फेसलिफ्ट टिग्वान की प्राइस में कोई बदलाव नहीं होगा।

    यहां देखिए फोक्सवैगन कारों की मौजूदा प्राइस लिस्टः

    Volkswagen Taigun

    मॉडल

    प्राइस रेंज

    पोलो

    6.32 लाख से 9.99 लाख रुपये

    वेंटो

    9.99 लाख से 14.15 लाख रुपये

    टाइगन

    10.54 लाख से 17.54 लाख रुपये

    टिग्वान

    31.99 लाख रुपये

    फोक्सवैगन ने नवंबर 2021 में टिग्वान ऑलस्पेस थ्री-रो एसयूवी को बंद कर दिया था और उसी महीने कंपनी ने फेसलिफ्ट टिग्वान 5 सीटर को लॉन्च किया। अब कंपनी 2022 की शुरूआत में वेंटो की जगह नई सेडान लाने वाली है जिसे वर्टस नाम से उतारा जा सकता है। कंपनी जल्द ही फेसलिफ्ट टिग्वान ऑलस्पेस और टी-रॉक को भी बाजार में उतार सकती है।

    यह भी देखें: फोक्सवैगन टाइगन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है