• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में इन इंडियन कारों की हुई परीक्षा,जानिए किसे मिली कितनी रेटिंग

     ग्लोबल एनकैप की ओर से चलाए जा रहे ‘Safer Cars for India’ कैंपेन ने कारमैन्युफैक्चरर्स के साथ साथ सरकार की आंखे भी खोलने का काम किया है। 

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 20, 2021 14:06 ist
    info icon
    published onDec 20, 2021 14:06 IST
    last updated onDec 20, 2021 14:06 IST
    359 Views
    • Write a कमेंट

    एक नई कार खरीदने से पहले उसकी सेफ्टी से जुड़ी बातों को जान लेना काफी आवश्यक होता है। वहीं अब कार मैन्युुफैक्चरर्स भी सेफ्टी को अहमियत देते हुए अपनी कारों में अच्छे फीचर्स देने लगे हैं। ग्लोबल एनकैप की ओर से चलाए जा रहे ‘Safer Cars for India’ कैंपेन ने कारमैन्युफैक्चरर्स के साथ साथ सरकार की आंखे भी खोलने का काम किया है। 

    ग्लोबल एनकैप भारत में 2014 से बिक रही कारों का क्रैश टेस्ट कर रही है। 2021 में भी इस संस्था ने कई कारों का क्रैश टेस्ट किया जिनकी स्कोरिंग के बारे में आप जानेंगे आगे:

    टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक 

    टेस्ट किए जाने का समय: अगस्त 2021

    स्कोर: 4 स्टार

    टाटा की भारत में सबसे अफोर्डेबल कार टिगॉर इलेक्ट्रिक की प्राइस 11.99 लाख रुपये से लेकर 13.14 लाख रुपये के बीच है। टाटा मोटर्स अब काफी सेेफ कारें बनाने लगी है और टिगॉर ईवी भी उसकी काफी सेफ कारों में से एक है। 

    #SaferCarsForIndia कैंपेन के तहत टिगॉर इलेक्ट्रिक का हाल ही में क्रैश टेस्ट हुआ और इस कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इस कार को एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में इस कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी जा चुकी है। हालांकि इस टेस्ट में इस कार की बॉडी को स्थिर पाया गया। टिगॉर ईवी में दो एयरबैग्स,एबीएस के साथ ईबीडी,कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    रेनो ट्राइबर

    टेस्ट किए जाने का समय: जून 2021

    स्कोर: 4 स्टार

    Renault Triber
    Renault Triber

    देश की टॉप सेलिंग रेनो ट्राइबार काफी वैल्यु फॉर मनी प्रोडक्ट माना जाता है। अफोर्डेबल प्राइसिंग होने के बावजूद भी इस कार में सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया गया है। ट्राइबर के टॉप वेरिएंट में एबीएस के साथ ईबीडी,स्पीड सेंसिंग डोर लॉक,इंपेक्ट सेंसिंग अनलॉक के साथ रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी ट्राइबर को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है वहीं चाइल्ड  प्रोटेक्शन कैटेगरी में इस कार को 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। हालांकि इस क्रैश टेस्ट में ट्राइबर की बॉडी को अस्थिर पाया गया और ये एक्सट्रा लोड उठा पाने में भी सक्षम नहीं पाई गई थी।

    टाटा पंच 

    टेस्ट किए जाने का समय: अक्टूबर 2021

    स्कोर: 5 स्टार

    अक्टूबर 2021 में लॉन्च हुई टाटा पंच का भी ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट कर चुकी है जहां इस कार ने अपने जलवे बिखेर डाले। टाटा पंच को भारत की सबसे सेफ कार का टैग मिल चुका है और इसे एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में सेफ्टी के लिए 17 में से 16.453 स्कोर दिया गया जहां ये कार 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने में कामयाब हुई। 

    चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में इसे 49 में से 40.89 स्कोर मिला जिसकी बदौलत इस कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। बता दें कि टाटा पंच में डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स एंकरेज, ईबीडी के साथ एबीएस और ब्रेक स्वे कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और एक रिवर्स कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    महिंद्रा एक्सयूवी700

    टेस्ट किए जाने का समय: नवंबर 2021

    स्कोर: 5 स्टार

    Mahindra XUV700 Crash Test Results Are Out!
    Mahindra XUV700 Crash Test Results Are Out!

    इस साल अगस्त के महीने में ही महिंद्रा एक्सयूवी700 को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद ही ग्लोबल एनकैप ने इस कार का क्रैश टेस्ट किया और ये इंडिया की सबसे सेफ एसयूवी कार बनी। एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी इसे 17 में से 16.03 पॉइन्ट्स दिए गए वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन कैटेगरी में इसे 49 में से 41.66 स्कोर दिया गया। 

    कुल मिलाकर इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई और इसकी बॉडी को स्टे​बल पाया गया। साथ ही ये कार एक्सट्रा लोडिंग झेलने में भी सक्षम पाई गई। बता दें कि ग्लोबल एनकैप ने एक्सयूवी700 के बेस वेरिएंट का क्रैश टेस्ट किया था जिसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक, आईएसओफिक्स एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें:कितना महत्व रखती है आपकी कार को मिली एनकैप सेफ्टी रेटिंग, जानिए इस बारे में सबकुछ

     

    बता दें कि एक्सयूवी700 देश की उन चुनिंदा कारों में शुमार है जिसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है जिसमें इमरजेंसी ऑटोनॉमस ब्रेकिंग,लेन कीपिंग असिस्ट,अडेप्टिव क्ररुज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस कार के टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, साइड एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है