• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई को ड्राइव करने के बाद पता चली ये 5 प्रमुख बातें, आप भी जानिए

    फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई भारत में अपनी 50 साल की विरासत को गर्व के साथ आगे बढ़ा रही है।

    भानु
    भानु
    published on मई 26, 2025 18:34 ist
    info icon
    published onMay 26, 2025 18:34 IST
    last updated onMay 26, 2025 18:34 IST
    159 Views
    • Write a कमेंट

    करीब आधे से ज्यादा दशक से फोक्सवैगन गोल्फ जीटीआई कार लवर्स के बीच काफी पॉपुलर रही है और अब आखिरकार 2025 में फोक्सवैगन इसके लेटेस्ट जनरेशन 8 अवतार को भारत में पेश कर चुकी है। हमनें भी नई गोल्फ जीटीआई को भारत के सबसे शानदार हाई स्पीड ट्रैक नाट्राक्स में ड्राइव किया और कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस, जानिए इन 5 पॉइन्ट्स के जरिए:

    'जीटीआई' जैसा ही है डिजाइन

    जहां आज मॉर्डन कारों में आइडेंटिटी और फैशन का एक बैलेंस रखकर पेश की जा रही है वहीं गोल्फ जीटीआई अपनी पहचान कायम किए हुए हैं। रेड ट्रिम्स,चीकर्ड ​डीटेलिंग और दमदार बंपर के कारण ये आज भी 1976 से अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। 

    Volkswagen Golf GTI

    इसका लुक ज्यादा ओवर द टॉप नहीं है और ट्विन एग्जॉस्ट को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि ये कोई रेगुलर सी छोटी कार हो। 

    काफी आकर्षक है इसका केबिन 

    इसके केबिन का डिजाइन ड्राइवर सेंट्रिक नजर आता है। इसका स्टीयरिंग पकड़ने में अच्छा लगता है वहीं इसमेंं मोटी साइड बोल्स्टर के साथ स्पोर्ट्स फ्रंट सीटेंं दी गई है जिससे आपको बैठने में काफी कंफर्ट महसूस होता है और इसमें दी गई डिजिटल डिस्प्ले काफी शार्प है। 

    Volkswagen Golf GTI

    यदि इसमें ज्यादा फिजिकल बटन और नॉब्स दिए जाते तो बेहतर होता क्योंकि कार ड्राइव करते वक्त टच कंट्रोल्स से सहूलियत नहीं मिलती है। इसमें फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग दिया गया है और कई जगह जीटीआई की बैजिंग भी दी गई है। 

    काफी स्पोर्टी ड्राइव एक्सपीरियंस मिलता है इसमें

    गोल्फ जीटीआई का सबसे दमदार पहलू इसे तेज ड्राइव करना काफी आसान है। इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ स्लिक शिफ्टिंग डीसीटी गियरबॉक्स दिया गया है। 

    Volkswagen Golf GTI

    इसका एक्सलरेशन काफी अच्छा है और गियर शिफ्ट्स भी काफी शार्प है और एग्जॉस्ट नोट भी काफी स्पोर्टी है। चाहें इसे आप आराम से ड्राइव कर रहे हो या फिर कॉर्नर्स पर चल रहे हो जीटीआई आपको बोर नहीं करेगी। 

    ​हैंडलिंग 

    हैंडलिंग हमेशा से ही जीटीआई की खूबी रही है, और भारत में उपलब्ध गोल्फ जीटीआई भी इससे अलग नहीं है। यह सटीकता के साथ कॉर्नर्स पर मुड़ती है। इसका स्टीयरिंग काफी अच्छा है, और बॉडी रोल पर भी अच्छा कंट्रोल रहता है। लेकिन एडीएएस के तहत इसमें दिया गया लेन कीप असिस्ट, थोड़ी परेशानी पैदा कर सकता है।

    Volkswagen Golf GTI

    हमारे द्वारा टेस्ट की गई कार  में एक बार कॉर्नर के बीच में स्टीयरिंग असिस्ट भी बंद हो गया, जो थोड़ा परेशान करने वाला था। हालांकि ये फीचर्स सेफ्टी बढ़ाने के लिए हैं, लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि जब आप ज्यादा स्पीड में गाड़ी चला रहे हों तो इन्हें बंद कर दें।

    परफॉर्मेंस

    यहां चीजें थोड़ी अजीब हो जाती है। ड्राइविंग डायनेमिक्स के मामले में जीटीआई बेहतरीन है, लेकिन जब बात प्रीमियनेस या हाई-टेक चीजों की बात आती है, तो यह थोड़ा पीछे रह जाती है। केबिन के अंदर कुछ टचपॉइंट थोड़े बहुत प्लास्टिक के हैं, और इसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्रांडेड साउंड सिस्टम और कूल्ड सीट जैसे फील-गुड फीचर्स नहीं दिए गए हैं। 

    Volkswagen Golf GTI

    इसलिए अगर आप प्रीमियम-लक्जरी लेवल के कंफर्ट की तलाश में हैं, तो आप थोड़े निराश हो सकते हैं। लेकिन फिर भी, आप जीटीआई को उसके ड्राइविंग के हिसाब से खरीदते हैं, तो ये इस मोर्चे पर काफी अच्छी है। 

    निष्कर्ष 

    यह दिखने में शानदार है, ड्राइव करने में शानदार है और अपने अच्छे पहलू को बनाए रखती है। हालांकि इसमें कुछ फील-गुड फीचर्स की कमी है, लेकिन यह अपने कैरेक्टर से इसकी भरपाई करती है और हॉट हैचबैक की असली खूबी यही है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन गोल्फ जीटीआई पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है