• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा राइज़ के बारे में 5 प्रमुख बातें

    राइज़,टोयोटा की सहयोगी कंपनी डायहत्सु की रॉकी पर बेस्ड कार है। दोनों मॉडल को डीएनजीए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है मगर, दोनों का एक्सटीरियर लुक अलग-अलग है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 07, 2019 19:10 ist
    info icon
    published onNov 07, 2019 19:10 IST
    last updated onNov 07, 2019 19:10 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही में टोयोटा के पोर्टफोलियो में राइज़ नाम की एक सब-4 मीटर एसयूवी शामिल हुई है। ये कार केवल अभी जापान में ही उपलब्ध है जिसे दूसरे बाज़ारों में भी उतारा जाएगा। तो चलिए जानते हैं इस कार के बारे में 5 प्रमुख बातें:

    साइज़ में छोटी है ये एसयूवी

    टोयोटा राइज़, मारुति विटारा ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सन की तरह एक 5-सीटर सब-4 मीटर एसयूवी है। यह 3995 मिलीमीटर लंबी है और इसका व्हीलबेस 2525 मिलीमीटर है। 

    डायहत्सु की रॉकी पर बेस्ड है ये कार

    रॉकी भी एक नया मॉडल ही है जिससे 2019 टोक्यो मोटर शो के दौरान पर्दा उठा था। 

    फीचर्स 

    टोयोटा राइज़ में क्रुज़ कंट्रोल, एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच की टीएफटी डिस्प्ले वाला डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और ऑल ब्लैक इंटीरियर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज़ से इसमें कॉलिज़न वॉर्निंग, पार्किंग असिस्ट, क्रैश अवॉयडेंस ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    इंजन

    जापान में टोयोटा राइज़ केवल 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इस इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन 98 पीएस की पावर और 140 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा राइज़ फ्रंट व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव वर्जन में भी उपलब्ध है। 

    क्या भारत में लॉन्च होगी ये कार?

    टोयोटा राइज़ के भारत लॉन्च होने के बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, भारत में टोयोटा सब-4 मीटर एसयूवी जैसे लोकप्रिय कार सेगमेंट में राइज़ को उतारकर काफी मुनाफा कमा सकती है। टोयोटा-सुज़ुकी के साथ मिलकर नेक्स्ट जनरेशन विटारा ब्रेज़ा का क्रॉस बैजिंग वर्जन भी तैयार करेगी। इसे 2022 तक पेश किया जा सकता है। इन दोनों एसयूवी का डिज़ाइन एक जैसा होगा। हालांकि, यदि इससे पहले कंपनी यहां राइज़ को लॉन्च कर देती है तो टोयोटा-सुज़ुकी की प्रस्तावित सब 4 मीटर एसयूवी में दिए जाने वाले फीचर्स और डिज़ाइन में भी समानता नज़र आ सकती है। इस अपकमिंग कार की कीमत 8 लाख रुपये से लेकर 11 लाख रुपये तक हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: रेनो ट्राइबर के बढ़े दाम, जानिए पहले से कितनी महंगी हुई ये कार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा रेज पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है