कंफर्म: भारत में लॉन्च नही होगी टोयोटा राइज़
कंपनी की अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी विटारा ब्रेज़ा के न्यू जनरेशन मॉडल पर बेस्ड होगी जिसे बाजार में 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।
- Write a कमेंट

टोयोटा ने अपनी सब 4-मीटर एसयूवी राइज़ को जापान में शोकेस कर दिया है। भारतीय बाजार में भी यह एसयूवी कई दिनों से चर्चाओं में है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे भारत में लॉन्च कर सकती है।
मगर, अब जानकारी मिली है कि टोयोटा राइज़ को भारतीय बाज़ार में लॉन्च नहीं करेगी। कंपनी की अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी विटारा ब्रेज़ा के न्यू जनरेशन मॉडल पर बेस्ड होगी जिसे बाजार में 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।

राइज़ में 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें फोर व्हील ड्राइव का विकल्प भी मिलता है। वहीं, भारत में आने वाली टोयोटा की सब 4-मीटर कार में नेक्स्ट जनरेशन विटारा ब्रेज़्ज़ा वाले ही इंजन दिए जाएंगे। वहीं, अपकमिंग विटारा ब्रेज़ा 2020 केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही उतारी जा सकती है। इस तरह की जानकारियां इस बात की ओर पुख्ता इशारा करती है कि रेज़ का भारत में लॉन्च होना फिलहाल तय नहीं है।
हालांकि, टोयोटा की अपकमिंग सब 4-मीटर एसयूवी को राइज़ जैसा स्टाइल दिया जा सकता है। ऐसे में मारुति की नई विटारा ब्रेज़ा और टोयोटा की सब 4 मीटर एसयूवी लुक्स के मामले में एकदूसरे से अलग होंगी।

यदि आप भारत में टोयोटा राइज़ के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको इसकी जगह 2020 मारुति विटारा ब्रेज़ा पर बेस्ड टोयोटा की सब-4 मीटर एसयूवी को चुन सकते हैं। कंपनी इस अपकमिंग एसयूवी की कीमत 7 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच तय कर सकती है। लॉन्च होने पर इसका मुकाबला नई जनरेशन ईकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू जैसी एसयूवी से होगा।














