• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये ऑटो एक्सपो में उतरी पांच तेज रफ्तार कारों से

    ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में यूं तो कई तरह की कारें देखने को मिलीं। इनमें एंट्री लेवल छोटी हैचबैक, सेडान, लग्जरी सेडान, एसयूवी और कॉन्सेप्ट कारें शामिल थीं। इन्हीं में कुछ परफॉर्मेंस कारें भी थीं, जो अपनी तेज रफ्तार के लिए जानी जाती हैं। इन कारों को चलाना हर कार फैन का सपना होता है। पलक झपकते ही यह कारें हवा से बातें करने लगती हैं। यहां हम लाए हैं ऐसी ही पांच तेज़ रफ्तार कारें, जिनकी रफ्तार और फुर्ती किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे। अगर आपने इन्हें ऑटो एक्सपो में मिस कर दिया हो तो कोई बात नहीं, यहां हम इनसे आपकी मुलाकात करा देते हैं। इन कारों के बारे में जानने के लिए बढ़ते हैं आगे... 

    नबील
    नबील
    published on फरवरी 18, 2016 17:54 ist
    info icon
    published onFeb 18, 2016 17:54 IST
    last updated onFeb 18, 2016 17:54 IST
    36 Views
    • Write a कमेंट

    ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में यूं तो कई तरह की कारें देखने को मिलीं। इनमें एंट्री लेवल छोटी हैचबैक, सेडान, लग्जरी सेडान, एसयूवी और कॉन्सेप्ट कारें शामिल थीं। इन्हीं में कुछ परफॉर्मेंस कारें भी थीं, जो अपनी तेज रफ्तार के लिए जानी जाती हैं। इन कारों को चलाना हर कार फैन का सपना होता है। पलक झपकते ही यह कारें हवा से बातें करने लगती हैं। यहां हम लाए हैं ऐसी ही पांच तेज़ रफ्तार कारें, जिनकी रफ्तार और फुर्ती किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे। अगर आपने इन्हें ऑटो एक्सपो में मिस कर दिया हो तो कोई बात नहीं, यहां हम इनसे आपकी मुलाकात करा देते हैं। इन कारों के बारे में जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...      

    1-ऑडी आर-8 वी10 (रफ्तार-330 किमी/घंटा)

    Audi R8 V10 (330 Kmph)
    हमारी इस सूची में सबसे ऊपर है ऑडी की आर-8 वी10। ऑटो एक्सपो में लॉन्च हुई इस कार की टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी कीमत 2.47 करोड़ रूपए है। आर-8, ऑडी के पवेलियन की स्टार कार रही। फुर्ती की बात करें तो महज 3.2 सेकंड में यह कार 100 किलोमीटर की रफ्तार पा लेती है। इसमें 5.2 लीटर का वी-10 इंजन लगा है, जो 610बीएचपी की ताकत देता है। इस खास कार की  लॉन्चिंग के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्म स्टार आलिया भट्ट एक्सपो में पहुंचे थे।   

    2- निसान जीटी-आर (रफ्तार-315 किमी/घंटा)

    Nissan GT-R (315 Kmph)
    स्पोर्ट्स कारों की गॉडज़िला कही जाने वाली निसान की जीटी-आर किसी परिचय की मोहताज़ नहीं है। इसकी टॉप स्पीड 315 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन इससे ज्यादा हैरान करने वाली है इसकी फुर्ती। ये कार 3 सेकंड से भी कम वक्त में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पा लेती है। इसे दुनिया की सबसे ज्यादा एयरोडायनामिक कार भी कहा जाता है। इस साल यह कार भारत आ रही है। इसका मुकाबला ऑडी की आर-8 से होगा। इसमें 3.8लीटर का ट्विन टर्बो वी-6 इंजन लगा है, जो 554 बीएचपी की ताकत देता है।
     
    3-कॉर्वेट स्टिंग-रे ( रफ्तार-313 किमी/घंटा )

    Corvette Stingray (313 Kmph)
    इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है अमेरिकी सनसनी कॉर्वेट स्टिंग-रे। यह कार भी पलक झपकते ही हवा से बातें करने के लिए मशहूर है। इसकी टॉप स्पीड 313 किलोमीटर प्रति घंटे की है। केवल 3.7 सेकंड में यह कार 0 से 100 की रफ्तार पर पहुंच जाती है। इसे कैमारो एसएस के साथ ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। कॉर्वेट में 6.2लीटर का एलटी-1 वी-8 इंजन लगा है, जो 450बीएचपी की ताकत देता है।  

    4-मर्सिडीज़ एएमजी जीटी एस (रफ्तार-310 किमी/घंटा)

    Mercedes-Benz AMG GT S (310 Kmph)
     पिछले साल लॉन्च हुई मर्सिडीज़ एएमजी जीटी-एस में 4.0लीटर का ट्विन टर्बो वी-8 इंजन लगा है, जो 503बीएचपी की ताकत देता है। इसकी कीमत 2.4 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। एएमजी जीटी एस भारत में मौजूद सबसे पावरफुल मर्सिडीज़ कार है। 0 से 100 की रफ्तार पा लेने में इसे 3.7 सेकंड लगते हैं। यह कार पोर्श-911 टर्बो एस, ऑडी आर-8 वी-10 को टक्कर देती है।
     
    5-ऑडी आरएस-7 परफॉर्मेंस (रफ्तार- 305 किमी/घंटा)


    यह दूसरी ऑडी कार है जो इस सूची में शामिल है। यह कार भी अपनी जानदार परफॉर्मेंस के लिए दुनियाभर में मशहूर है। 0 से 100 की रफ्तार पाने में इसे 3.9 सेकंड का वक्त लगता है। यह कार रफ्तार के मामले में बीएमडब्ल्यू एम-4 और एम-6 ग्रां कूपे को कड़ी टक्कर देती है। इसमें 4.0 लीटर का वी-8 टीएफएसआई इंजन है। इसकी ताकत 596 बीएचपी की है।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो की स्टार कारें, डालिए एक नज़र

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है