2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट : इसे खरीदने से पहले जानिए इससे जुड़ी हर एक बात
कुशाक सेगमेंट की सबसे फन-2-ड्राइव एसयूवी कार है और इसमें कई सारे नए प्रीमियम फीचर दिए गए हैं
- Write a कमेंट

हाल ही में लॉन्च हुई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट सेगमेंट के सबसे रोमांचक पैकेज में से एक है। इसमें यूरोपियन स्टाइलिंग, पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन और फीचर लोडेड केबिन का अच्छा मेल मिलता है। स्कोडा की इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार को कायलाक के ऊपर और कोडिएक के दो सेगमेंट नीचे पोजिशन किया गया है। नया फेसलिफ्ट अपडेट मिलने से इसमें अब अपडेटेड स्टाइलिंग, नई इंटीरियर कलर थीम और कई सारे नए फीचर मिलते हैं। इस गाड़ी के वेरिएंट लाइनअप में भी बदलाव किया गया है।
यदि आप मार्केट में 20 लाख रुपये से कम बजट वाली कोई कॉम्पेक्ट एसयूवी कार खरीदने की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता है कि आप नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट कार को चुनना चाहें। कार खरीदने का सही फैसला लेने से पहले जरूरी है कि आप इस एसयूवी कार से जुड़ी हर एक बात जान लें। आपकी रिसर्च और निर्णय में मदद के लिए यहां इससे जुड़ी सभी जानकारी दी गई है :-
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट लॉन्च रिपोर्ट
2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट को भारत में 10.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर लॉन्च किया गया था। इस गाडी में नई स्टाइलिंग, अपडेटेड फीचर और नया वेरिएंट लाइनअप दिया गया है। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के आगे का लुक अब पहले से काफी शार्प हो गया है और इसमें कई प्रीमियम डिजाइन टच भी दिए गए हैं। लॉन्चिंग से ही स्कोडा अपनी कुशाक फेसलिफ्ट कार के साथ मोंटे कार्लो वेरिएंट दे रही है जिसमें यूनीक स्टाइलिंग दी गई है।

केबिन के अंदर इसमें नई कलर थीम दी गई है, साथ ही इसमें कई नए फीचर भी मिलते हैं जो इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं। इस एसयूवी कार में जाने पहचाने 1-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, लेकिन इसमें अब 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। यदि आप नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट कार की वेरिएंट-वाइज कीमत, वेरिएंट और फीचर के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई रिपोर्ट देख सकते हैं :-
स्कोडा कुशाक ईएमआई गाइड
क्या आप फेसलिफ्ट स्कोडा कुशाक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि अगर आप इसे फाइनेंस करवाते हैं, तो हर महीने इसकी कितनी कीमत चुकानी होगी? हमारी ईएमआई गाइड रिपोर्ट में आपको इस बात की पूरी जानकारी विस्तार से मिल सकेगी और आपको टॉप मोंटे कार्लो वेरिएंट के लिए अनुमानित मासिक खर्च कितना आएगा यह समझने में भी मदद मिलेगी। कैलकुलेशन के लिए हमने इसकी नई दिल्ली की ऑन-रोड कीमत को आधार बनाया है, जिससे आपको कुल लागत, डाउन पेमेंट, लोन की रकम और ब्याज दर का अंदाजा मिल सकेगा।

स्कोडा कुशाक की बुकिंग से जुड़ी जानकारी
क्या आप कुशाक को घर लाने के उत्सुक है? आप इस एसयूवी कार को स्कोडा की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर नजदीकी ऑथोराइज़्ड डीलरशिप पर जाकर बुक करवा सकते हैं। इस गाड़ी की बुकिंग राशि 15,000 रुपये रखी गई है और ग्राहक ऑर्डर देते समय अपना पसंदीदा वेरिएंट, इंजन ऑप्शन, ट्रांसमिशन, एक्सटीरियर कलर और एसेसरीज चुन सकते हैं। फेसलिफ्ट स्कोडा कुशाक कार की डिलीवरी शुरू हो चुकी है और इस गाड़ी पर चुने गए वेरिएंट और लोकेशन अनुसार 1 से 2 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। बुकिंग राशि, प्रक्रिया और संभावित डिलीवरी टाइमलाइन से जुड़ी पूरी जानकारी देखने के लिए नीचे दी गई रिपोर्ट देखें :-

स्कोडा कुशाक ऑन-रोड कीमत से जुड़ी जानकारी
अगर आपको कुशाक फेसलिफ्ट काफी पसंद आई है और आपने इसमें दिलचस्पी दिखाई है, तो आप इसकी फाइइनल ऑन-रोड कीमत जरूर जानना चाहेंगे। यदि आप अलग-अलग शहरों में कुशाक फेसलिफ्ट की सटीक ऑन-रोड कीमत जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस लिंक में हमनें एसयूवी कार के बेस और टॉप वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत की पूरी जानकारी दी है, जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि इसकी कीमत कैसे तय की गई है और आपके शहर में इसकी सटीक ऑन-रोड प्राइस क्या है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि फाइनल ऑन-रोड कीमत में कुछ अतिरिक्त शुल्क शामिल होते हैं जैसे कि इंश्योरेंस प्रीमियम, रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस, फास्टैग फीस और टीसीएस (टैक्स क्लेक्टेड एट सोर्स) आदि। कुशाक की अलग-अलग शहरों में सही ऑन-रोड कीमत जानने के लिए नीचे दी गई रिपोर्ट देखें :-
2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट मोटे कार्लो वेरिएंट फोटो गैलरी
यदि आप कुशाक फेसलिफ्ट का टॉप वेरिएंट खरीदना चाहते हैं जिसमें स्पोर्टी स्टाइलिंग के साथ 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिले तो मोंटे कार्लो वेरिएंट आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। हमारी रिपोर्ट में हमनें इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट को हर एंगल से कवर किया है। आप नीचे दी गई रिपोर्ट में कुशाक मोंटे कार्लो वेरिएंट के एक्सटीरियर, इंटीरियर, पावरट्रेन, फीचर और कीमत से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं :-

स्कोडा कुशाक : वेरिएंट-वाइज इंजन ऑप्शन की जानकारी
2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट कार में जाने पहचाने टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे ग्राहकों को चुनने के लिए 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिल पाते हैं। इसमें 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (115 पीएस/178 एनएम) के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है, जबकि ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 पीएस/250 एनएम) के साथ इसमें 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की चॉइस मिलती है।

इन इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन की उपलब्धता वेरिएंट अनुसार निर्भर करती है।
वेरिएंट-वाइज पावरट्रेन ऑप्शन को समझने से आपको परफॉरमेंस, कंफर्ट और बजट के बीच सही बैलेंस मेंटेन करने में मदद मिल सकती है। नीचे दी गई हमारी गाइड में हर चीज को विस्तार से समझाया गया है :-
स्कोडा कुशाक : वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन
स्कोडा कुशाक न्यू मॉडल में आठ एक्सटीरियर कलर ऑप्शन दिए गए है, जिनमें तीन नए कलर : शिमला ग्रीन, चेरी रेड और स्टील ग्रे शामिल हैं। यह गाड़ी ब्रिलिएंट सिल्वर, कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील, डीप ब्लैक और लावा ब्लू कलर ऑप्शन में भी आती है।

हालांकि, इसमें सभी कलर ऑप्शन हर एक वेरिएंट के साथ नहीं मिलते हैं। इस गाड़ी के लोअर वेरिएंट में कई प्रीमियम कलर ऑप्शन की कमी है, जबकि टॉप वेरिएंट में कई सारे कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि नई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट कार के किस वेरिएंट में कौनसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं तो नीचे दी गई रिपोर्ट देख सकते हैं :-
स्कोडा कुशाक : वेरिएंट-वाइज कलर फीचर की जानकारी
फेसलिफ्ट कुशाक एसयूवी कई सारे वेरिएंट में आती है और इसमें सभी वेरिएंट के साथ अलग-अलग फीचर मिलते हैं। यदि आप नई स्कोडा कुशाक गाड़ी के वेरिएंट-वाइज फीचर के बारे में जानना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि कौनसा वेरिएंट आपकी जरूरतों को पूरा करेगा तो नीचे दी गई नई स्कोडा कुशाक की वेरिएंट-वाइज फीचर रिपोर्ट देख सकते हैं :

इस स्टोरी पर नजर बनाए रखें, क्योंकि हम इस रिपोर्ट को लगातार अपडेट करते रहेंगे। ऐसी जानकारियों के लिए कारदेखो को फॉलो करना ना भूलें।














