2025 रेनो ट्राइबर को इन एसेसरीज से बनाएं और भी खास, देखिए पूरी लिस्ट
नई ट्राइबर को बोल्ड लुक दिया गया है, लेकिन स्टीकर, स्पॉइलर, और बंपर गार्निश जैसी एसेसरीज के साथ यह और भी शानदार दिखने लगेगी
- Write a कमेंट

रेनो ने हाल ही में 2025 ट्राइबर फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च किया है। इसके एक्सटीरियर और केबिन को अपडेट किया गया है। नए डिजाइन के साथ्थ इसमें तीन नए कलर विकल्प भी दिए गए हैं। अगर आप इसे और ज्यादा आकर्षक लुक देना चाहते हैं तो इसके लिए 2025 रेनो ट्राइबर के साथ ढेरों एसेसरीज के विकल्प दिए गए हैं। साथ ही रेनो ने चार अलग-अलग एसेसरीज पैक भी पेश किए हैं। यहां देखिए रेनो ट्राइबर के साथ कौनसी एक्सटीरियर और इंटीरियर एसेसरीज मिल रही है:
एक्सटीरियर एसेसरीज

-
आगे वाले बंपर पर गार्निश
-
ग्रिल इनसर्ट
-
फॉग लैंप गार्निश (साटिन और डार्क क्रोम शेड में उपलब्ध)
-
मड फ्लैप
-
बंपर प्रोटेक्टर (साटिन और डार्क क्रोम शेड में उपलब्ध)
-
विंडो डिफ्लेक्टर (क्रोम इनसर्ट विकल्प के साथ उपलब्ध)
-
विंडो फ्रेम किट
-
डोर हैंडल गार्निश
-
ओआरवीएम गार्निश
-
ओआरवीएम ब्लिंकर
-
बॉडी साइड क्लेडिंग (साटिन और डार्क क्रोम शेड में उपलब्ध)
-
फेंडर क्लेडिंग
-
स्टीकर
-
स्पॉइलर
-
टेलगेट गार्निश (साटिन और डार्क क्रोम शेड में उपलब्ध)
-
टेल लैंप सराउंड
-
रूफ रेल्स
-
रूफ कैरियर
-
साइड स्टेप
-
पीछे बंपर गार्ड
-
कार कवर
-
इंजन गार्ड
-
आगे पार्किंग सेंसर
-
व्हील लॉक
-
लाइसेंस प्लेट गार्ड
-
डोर एज गार्ड
-
वॉल्व कैप
ऊपर बताई एसेसरीज सभी चारों वेरिएंट के साथ मिल रही है। ध्यान रहे, रूफ रेल्स और फॉग लैंप्स जैसे फीचर टॉप मॉडल के साथ स्टैंडर्ड फिटमेट के तौर पर दिए गए हैं। प्रत्येक एसेसरीज की कीमत जानने के लिए आप नजदीकी रेनो कार शोरूम पर संपर्क कर सकते हैं। विंडो डिफ्लेक्टर किट और विंडो फ्रेम किट जैसी एसेसरीज की कीमत क्रमश: 3066 रुपये और 2384 रुपये है।

अगर आप बॉडी स्टीकर, आगे ग्रिल लाइनर, आगे वाले बंपर के लिए गार्निश या बॉडी बॉडी साइड क्लेडिंग जैसे विकल्प चुनते हैं तो इन एसेसरीज की कीमत 1350 रुपये से 4150 रुपये के बीच होगी। रूफ कैरियर की कीमत 14,238 रुपये है।
केबिन एसेसरीज

-
सीट कवर (ब्लैक बैज और ब्लैक रेड कलर में उपलब्ध)
-
स्टीयरिंग व्हील गार्निश (ब्लैक बैज और ब्लैक रेड कलर में उपलब्ध)
-
रूफ लैंप गार्निश
-
गियर बैजल गार्निश
-
आईआरवीएम बैक कवर
-
फुटवेल लाइटिंग
-
सन ब्लाइंड
-
मेमोरी फोम कुशन पिलो
-
नाइट विजन आईआरवीएम
-
फ्लोर मैट जिसमें मोल्डेड फ्लोर मैट, 3डी मैट, प्रिंटेड कार्पेट फ्लोर मैट, डिजाइन फ्लोर मैट, ट्रांसपरेंट फ्लोर मैट और पीवीसी फ्लोर मैट जैसे विकल्प शामिल हैं
-
वायरलेस फोन चार्जर
-
डैशकैम
-
हेड-अप डिस्प्ले
-
वेंटिलेटेड सीट कवर
-
एयर प्यूरीफायर
-
वेक्यूम क्लिनर
-
इल्लुमिनेटेड स्कफ प्लेट
-
पडल लैंप

सीटर कवर की कीमत 9,292 रुपये, 3डी फ्लोर मैट की कीमत 5900 रुपये और सन ब्लाइंड की प्राइस 2205 रुपये है। रेनो 2025 ट्राइबर के साथ इल्लुमिनेटेड स्कफ प्लेट भी दे रही है जिसकी रेट 6550 रुपये है। ध्यान रहे, ऊपर बताई गई दोनों एक्सटीरियर और इंटीरियर एसेसरीज में टैक्स लागू हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 2025 रेनो ट्राइबर के किस वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे कलर ऑप्शन, जानिए यहां
एसेसरीज पैक
अलग-अलग एसेसरीज के अलावा रेनो 2025 ट्राइबर कार के साथ चार एसेसरीज पैक भी दे रही है, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:
| स्पोर्टी पैक |
|
| क्रोम पैक |
|
| एसेंशियल पैक |
|
| अर्बन पैक |
|
प्रत्येक एसेसरी पैक की कीमत जानने के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करना होगा।
इंजन

रेनो ट्राइबर 2025 मॉडल में 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:
| इंजन क्षमता |
1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
| पावर |
72 पीएस |
| टॉर्क |
96 एनएम |
| गियरबॉक्स |
5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी |
आप इस इंजन के साथ सीएनजी किट का विकल्प भी चुन सकते हैं। हालांकि अगर आप ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प देख रहे हैं तो यह केवल टॉप मॉडल इमोशन वेरिएंट के साथ ही उपलब्ध है।
प्राइस और कंपेरिजन

2025 रेनो ट्राइबर की कीमत 6.29 लाख रुपये से 9.16 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। भारत में इसके मुकाबले में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है। हालांकि इसे मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस जैसी एमपीवी कार के सस्ते विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।














