• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2021 स्कोडा ऑक्टाविया जून में होगी लॉन्च : ज़ैक होलिस

    स्कोडा इंडिया के डायरेक्टर ज़ैक होलिस ने कन्फर्म किया है कि 2021 स्कोडा ऑक्टाविया को जून में लॉन्च किया जाएगा।  इस बात की जानकारी तब सामने आई जब कंपनी ने ट्विटर पर एक संभावित खरीदार के सवाल का जवाब दिया। इस कार को अप्रैल 2021 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसकी लॉन्चिंग को आगे के लिए टाल दिया गया। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 20, 2021 11:26 ist
    info icon
    published onMay 20, 2021 11:17 IST
    last updated onMay 20, 2021 11:26 IST
    921 Views
    • Write a कमेंट

    2021 Skoda Octavia Launch In June: Zac Hollis

    स्कोडा इंडिया के डायरेक्टर ज़ैक होलिस ने कन्फर्म किया है कि 2021 स्कोडा ऑक्टाविया को जून में लॉन्च किया जाएगा।  इस बात की जानकारी तब सामने आई जब कंपनी के डायरेक्टर ने ट्विटर पर एक संभावित खरीदार के सवाल का जवाब दिया। इस कार को अप्रैल 2021 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसकी लॉन्चिंग को आगे के लिए टाल दिया गया। 

    होलिस के अनुसार, 2021 ऑक्टाविया सेडान की डिलीवरी लॉन्चिंग के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। वहीं, इस सेडान का प्रोडक्शन कंपनी के औरंगाबाद फ़ैक्ट्री में पहले ही शुरू हो चुका है। यह कार शोरूम्स में भी पहुंचना शुरू हो चुकी है जिसकी तस्वीरें कई बार देखी जा चुकी हैं। 

    2021 Skoda Octavia Launch In June: Zac Hollis    

    नई ऑक्टाविया में कई सारे नए अपडेट्स देखने को मिलेंगे। इसके डिज़ाइन और इंजन ऑप्शंस में भी बदलाव किए गए हैं।  इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।  इसके केबिन में स्कोडा का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए डिज़ाइन का स्टीयरिंग व्हील और कई सारे नए फीचर्स दिए गए हैं। नई 2021 ऑक्टाविया में हुए बदलावों के बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें।

    2021 Skoda Octavia Launch In June: Zac Hollis

    भारत में 2021 स्कोडा ऑक्टाविया की प्राइस 20 लाख रुपए से 25 लाख के बीच रखी जा सकती है। कीमत के मोर्चे पर इसका मुकाबला केवल हुंडई एलांत्रा से ही होगा क्योंकि होंडा सिविक बिक्री के लिए अब उपलब्ध नहीं है। 

    यह भी पढ़ें : एंड्रॉयड 12 से अपने फोन को बना सकते हैं अपनी कार की डिजिटल चाबी,जानिए कैसे

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा ऑक्टाविया

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है