• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2021 स्कोडा कोडिएक फेसलिफ्ट के स्केच हुए जारी, अप्रैल में होगी शोकेस

    स्कोडा अपनी फेसलिफ्ट कोडिएक एसयूवी से 13 अप्रैल को पर्दा उठाएगी। कंपनी ने 2021 स्कोडा कोडिएक फेसलिफ्ट कार के डिज़ाइन स्केच जारी किए हैं। स्केच के अनुसार इसमें फ्रंट प्रोफाइल पर हल्के-फुल्के बदलाव किए जाएंगे, जिनमें पतले एलईडी हेडलाइट्स, चौड़ी फ्रंट ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स शामल हो सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (190 पीएस) का होगा। फेसलिफ्टेड कोडिएक का मुकाबला फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस, महिंद्रा अल्टुरस जी4, फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर से होगा। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 31, 2021 13:40 ist
    info icon
    published onMar 31, 2021 13:40 IST
    last updated onMar 31, 2021 13:40 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kodiaq 2021

    • स्कोडा अपनी फेसलिफ्ट कोडिएक एसयूवी से 13 अप्रैल को पर्दा उठाएगी।

    • कंपनी ने 2021 स्कोडा कोडिएक फेसलिफ्ट कार के डिज़ाइन स्केच जारी किए हैं।

    • स्केच के अनुसार इसमें फ्रंट प्रोफाइल पर हल्के-फुल्के बदलाव किए जाएंगे, जिनमें पतले एलईडी हेडलाइट्स, चौड़ी फ्रंट ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स शामल हो सकते हैं।

    • सबसे बड़ा बदलाव 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (190 पीएस) का होगा।

    • फेसलिफ्टेड कोडिएक का मुकाबला फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस, महिंद्रा अल्टुरस जी4, फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर से होगा। 

    Skoda Kodiaq 2021

    स्कोडा अपनी फेसलिफ्ट कोडिएक एसयूवी से 13 अप्रैल को अंतररष्ट्रीय स्तर पर पर्दा उठाएगी। इससे पहले कंपनी ने इस अपकमिंग एसयूवी कार के नए डिज़ाइन स्केच जारी किए हैं। इस गाड़ी को सबसे पहले यूरोपियन मार्किट में लॉन्च किया जाएगा और भारत में इसे 2021 के मध्य तक उतारा जाएगा। 

    इसकी फ्रंट प्रोफाइल पर कई हल्के-फुल्के बदलाव हुए हैं जो पहली बार में देखने पर शायद ही नज़र आएंगे। इसमें पतली एलईडी हेडलाइट्स, नए डिज़ाइन के बंपर, चौड़ी ग्रिल व चौड़े सेंट्रल एयर डैम और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, रियर साइड पर इसमें पतली एलईडी टेललाइट्स भी दी गई है।

    Skoda Kodiaq 2021

    अनुमान है कि कोडिएक फेसलिफ्ट के केबिन में नया इंटीरियर शेड और पहले से बेहतर अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। नए फीचर्स के तौर पर इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें पहले वाले ही फीचर्स अडेप्टिव एलईडी हेडलैंप्स, पैनोरमिक सनरूफ, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक्ली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, 360 डिग्री कैमरा और सात एयरबैग्स मिलने जारी रह सकते हैं। 

    फेसलिफ्ट स्कोडा कोडिएक कार में सबसे बड़ा बदलाव इंजन का देखने को मिलेगा। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 190 पीएस और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स (ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक) और ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन दी जाएगी। यही इंजन ट्रांसमिशन ऑप्शन फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस कार में भी मिलता है। 

    भारत में स्कोडा कोडिएक फेसलिफ्ट की प्राइस 33 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस, फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा अल्टूरस जी4 और एमजी ग्लॉस्टर से होगा।

    यह भी पढ़ें : फॉक्सवैगन टाइगन के प्रोडक्शन वर्जन से उठा पर्दा, जुलाई तक हो सकती है लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कोडिएक 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है