• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तस्वीरों में देखें कैसी है सुज़ुकी स्पोर्ट अर्टिगा

    सुज़ुकी ने अर्टिगा को स्पोर्टी ट्रीटमेंट दिया है, अभी यह कार इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    published on अप्रैल 11, 2019 16:46 ist
    info icon
    published onApr 11, 2019 16:46 IST
    last updated onApr 11, 2019 16:46 IST
    246 Views
    • Write a कमेंट

    सुज़ुकी ने अर्टिगा एमपीवी को स्पोर्टी ट्रीटमेंट दिया है। सुज़ुकी स्पोर्ट अर्टिगा के नाम से अभी यह कार इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हाल ही में इस कार के प्रोडक्शन मॉडल की तस्वीरें सामने आईं हैं। सुज़ुकी स्पोर्ट अर्टिगा कैसी दिखती है और रेग्यूलर मॉडल से ये कार कितनी अलग है, जानेंगे यहां...

    सुज़ुकी स्पोर्ट अर्टिगा में आगे की तरफ नया बंपर, स्पोर्टी स्प्लिटर के साथ दिया गया है। यहां क्रोम का इस्तेमाल भी हुआ है। आगे वाली ग्रिल और एयरडैम को ब्लैक कलर में रखा गया है। भारत में उपलब्ध अर्टिगा में फॉग लैंप के चारों ओर प्लास्टिक क्लेडिंग दी गई है, जबकि स्पोर्ट अर्टिगा में क्लेडिंग की जगह डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं।

    पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां नया स्पोर्टी बंपर दिया गया है। बीच में रियर डिफ्यूजर भी दिया गया है।

    इस में नया और बड़ा रूफ स्पॉइलर दिया गया है, जो ऊपर की ओर लगे एलईडी ब्रैक लैंप तक फैला हुआ है। टेललैंप का डिजाइन रेग्यूलर अर्टिगा जैसा है। बदलाव के तौर पर इस में एलईडी लाइट गाइड दी गई है जो पिलर तक फैली हुई है। बूट लिड के दोनों ओर टेललैंप दिए गए हैं। टेललैंप के बीच में क्रोम पट्टी दी गई है जो दोनों टेललैंप को आपस में जोड़ती है।

    बूट लिड पर दाईं ओर अर्टिगा नाम की बैजिंग दी गई है, जबकि बाईं ओर सुज़ुकी स्पोर्ट बैजिंग दी गई है।

    कार में बॉडी किट भी दी गई है। इस में नई साइड स्कर्ट और सुज़ुकी स्पोर्ट बैजिंग को भी शामिल किया गया है।

    राइडिंग के लिए सुज़ुकी स्पोर्ट अर्टिगा में 15 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। भारत में उपलब्ध अर्टिगा में इनका अभाव है।

    सुज़ुकी स्पोर्ट अर्टिगा के केबिन को ऑल ब्लैक लेआउट में रखा गया है। प्रीमियम अहसास लाने के लिए डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड इनसर्ट दिए गए हैं। इस में फ्लैट बोटम स्टीयरिंग व्हील लगा है। स्टीयरिंग व्हील के नीचे वाले हिस्से में भी फॉक्स वुड टच दिया गया है। रेग्यूलर अर्टिगा में फॉक्स वुड कलर का इस्तेमाल नहीं हुआ है। रूफ लाइन को अभी भी बेज कलर में रखा गया है, हमारा मानना है कि रूफ ब्लैक कलर में भी होनी चाहिए थी।

    स्पोर्ट अर्टिगा के स्टीयरिंग व्हील पर रेग्यूलर अर्टिगा की तरह कंट्रोल्स दिए गए हैं।

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लेआउट में भी बदलाव देखा जा सकता है। रेग्यूलर अर्टिगा की तरह स्पोर्ट अर्टिगा हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ नहीं आती है। दोनों कारों में रेव काउंटर और स्पीडोमीटर डायल को एक जगह पर पोजिशन किया गया है। फर्क सिर्फ ये है कि अर्टिगा स्पोर्ट में ब्लू की जगह ऑरेंज आउटलाइन दी गई है। एमआईडी की लंबाई कम है, लेकिन इस में दिखाए गए लो फ्यूल, पार्किंग ब्रेक और डोर ओपन अलर्ट बड़े अक्षरों में है।

    इस में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप भी दिया गया है, इसे स्टीयरिंग व्हील के दाईं तरफ पोजिशन किया गया है। इस में पार्किंग सेंसर के कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइट जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    सुज़ुकी स्पोर्ट अर्टिगा के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस में रेग्यूलर अर्टिगा की तरह 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ दिया गया है।

    रेग्यूलर अर्टिगा की तरह इस में फ्लोटिंग टचस्क्रीन यूनिट भी दी गई है, लेकिन इनके इस्तेमाल करने का तरीका अलग है। स्पोर्ट वर्जन के इंफोटेनमेंट सिस्टम में पीछे वाले कैमरा के आउटपुट भी दिखाई देते हैं, जबकि भारत में उपलब्ध अर्टिगा में इस फीचर का अभाव है।

    इस में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट भी दी गई है। इसे ऑल ब्लैक कलर में रखा गया है। प्रीमियम अहसास लाने के लिए इस में फेन स्पीड और टेंपरेचर कंट्रोल के चारों ओर रेड टच दिया गया है।

    सुज़ुकी स्पोर्ट अर्टिगा में एडजस्ट होने वाला फ्रंट हैडरेस्ट दिया गया है।

    स्पोर्टी टच देने के बाद भी यह फैमिली के हिसाब से सही एमपीवी है। इस में रेग्यूलर अर्टिगा की तरह पीछे की तरफ रूफ माउंटेड एसी वेंट दिए गए हैं।

    सुज़ुकी स्पोर्ट अर्टिगा में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं जो इस में प्रीमियम और स्पोर्टी कार वाला अहसास लाते हैं। इसे फैमिली और युवाओं दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने अभी इसे भारत लाने की योजना नहीं बनाई है। अच्छी खबर ये है कि कंपनी भारत में अर्टिगा पर बनी 6-सीटर एमपीवी पेश करने की योजना बना रही है। 6-सीटर एमपीवी, अर्टिगा से ज्यादा स्पोर्टी हो सकती है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है