English | हिंदी
मारूति बलेनो फेसलिफ्ट की ऑफिशियल बुकिंग शुरू
फेसलिफ्ट बलेनो को 11,000 रूपए में बुक किया जा सकता है
33 Views
- Write a कमेंट

मारूति सुज़ुकी ने फेसलिफ्ट बलेनो की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 11,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। फेसलिफ्ट बलेनो को जनवरी 2019 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के बाद जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।
फेसलिफ्ट बलेनो के डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनकी जानकारी इस प्रकार है :-
- फेसलिफ्ट बलेनो में मशीन कट अलॉय व्हील मिलेंगे, जिसे मारूति सुजुकी "प्रिसिजन-कट अलॉय व्हील" भी कहती है। अलॉय व्हील्स में ब्लैक-सिल्वर ड्यूल-टोन फिनिशिंग दी जाएगी।
- मौजूदा बलेनो के ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट में यूवी कट ग्लास विंडो मिलती है। फेसलिफ्ट मॉडल में इसे अल्फा वेरिएंट तक सीमित रखा जाएगा।
- फेसलिफ्ट बलेनो में डेल्टा वेरिएंट से प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मिलेंगे। मौजूदा मॉडल में यह फीचर केवल टॉप वेरिएंट अल्फा तक सीमित है।
- बलेनो फेसलिफ्ट में पार्किंग सेंसर को सभी वेरिएंट में स्टैण्डर्ड दिया जाएगा। बलेनो के मौजूदा मॉडल में ड्यूल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, प्री-टेंशनर और फाॅर्स लिमिटर के साथ सीटबेल्ट और ड्राइवर साइड सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं।

- सिग्मा वेरिएंट को छोड़ बाकी सभी वेरिएंट में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मिलेंगे। डेल्टा और ज़ेटा वेरिएंट में एलईडी लाइट गाइड भी मिलेगी। टॉप वेरिएंट अल्फा में 15 एलईडी यूनिट वाली डे-टाइम रनिंग लाइट (डीआरएल) दी जाएगी, जो कि एलईडी लाइट गाइड की तुलना में ज्यादा चमकदार होगी।
- टॉप वेरिएंट की सीटों पर ड्यूल-टोन ब्लैक-ब्लू फिनिश दी जाएगी। डोर पैड्स पर भी ड्यूल-टोन फिनिश दी जा सकती है।
- मौजूदा बलेनो के इंटीरियर में एसी कंट्रोल और डैशबोर्ड पर एसी वेंट के आसपास सिल्वर फिनिश मिलती है। फेसलिफ्ट बलेनो में इसे मौजूदा रंग से ज्यादा गहरा किया जा सकता है।
- मौजूदा बलेनो के ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट में लेदर-रैपड स्टीयरिंग व्हील की सुविधा मिलती है। नई बलेनो में यह फीचर अल्फा वेरिएंट तक सीमित किया जाएगा।
- बलेनो फेसलिफ्ट में अपडेट स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ आएगा।
- डेल्टा वेरिएंट में नई अर्टिगा की तरह 2-डिन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, इसमें इलेक्ट्रोस्टेटिक टच बटन भी मिलता है।
नई बलेनो के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। यह मौजूदा मॉडल वाले इंजन में आएगी। कार की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी की जा सकती है। मौजूदा बलेनो की कीमत 5.42 लाख रुपए से शुरू होती है, जो 8.53 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।
यह भी पढें : 2019 बलेनो आरएस फेसलिफ्ट में मिलेंगे ये नए अपडेट
was this article helpful ?
<p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें














