• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या फर्क है नई और पुरानी रेनो क्विड में, जानिये यहां

    2018 क्विड में कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अगस्त 03, 2018 13:31 ist
    info icon
    published onAug 03, 2018 13:31 IST
    last updated onAug 03, 2018 13:31 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Renault Kwid Old vs New: Major Differences

    रेनो ने हाल ही में 2018 क्विड को लॉन्च किया है। इसके हर वेरिएंट की कीमत पुरानी क्विड के बराबर है। इसकी कीमत 2.72 लाख रूपए से 4.69 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। अपडेट क्विड में कंपनी ने कई नए फीचर जोड़े हैं जो इसे पहले से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी कार बनाते हैं।

    ये नए फीचर जुड़े हैं...

    2018 Renault Kwid's ELR Seatbelts

    • 2018 क्विड में रियर सीटबेल्ट के साथ इमरजेंसी लॉक रिट्रेक्टर (ईएलआर) को स्टैंडर्ड रखा गया है। अचानक से ब्रेक लगने के दौरान यह फीचर पैसेंजर को आगे जाने से रोकता है।
    • आरएक्सएल वेरिएंट में फ्रंट पावर विंडो, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, फॉग लैंप्स और फुल व्हील कवर जैसे फीचर जोड़े गए हैं।

    2018 Renault Kwid's Reversing Camera

    • मिड वेरिएंट आरएक्सटी (ओ) में फ्रंट ग्रिल और गियर नोब पर क्रोम फिनिशिंग दी गई है। इस में पीछे वाले पैसेंजर के लिए 12 वॉट का सॉकेट और रियर पार्किंग कैमरा भी शामिल किया गया है।

    2018 Renault Kwid Climber Rear Centre Armrest

    इन मामलों में है पहले जैसी...

    • 2018 क्विड के आरएक्सटी (ओ) वेरिएंट में क्रोम फिनिशिंग वाली फ्रंट ग्रिल को छोड़कर कोई भी कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर नहीं जोड़े गए हैं।
    • केबिन का लेआउट पहले जैसा है।

    2018 Renault Kwid

    • अपडेट क्विड में पुराने मॉडल वाले 0.8 लीटर और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। इंजन के साथ पहले की तरह 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प रखा गया है।
    • 2018 क्विड में नए फीचर जुड़ने के बाद भी इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    यह भी पढें : नई होंडा ब्रियो से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    prakash gajjar
    Jul 8, 2019, 10:42:16 PM

    My car engine very high nodige...

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है