• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रोड टेस्ट में ये पांच कारें निकली सबसे ज्यादा फुर्तीली

    सबसे फुर्तीली कार ने 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 4.29 सेकंड में पाई

    cardekho
    cardekho
    Published On दिसंबर 31, 2018 15:42 ist
    info icon
    published onDec 31, 2018 15:42 IST
    last updated onDec 31, 2018 15:42 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Recap: Quickest Cars (0-100kmph) In Our Road Tests

    साल 2018 का आज आखिरी दिन है। 2018 की बीती बातों को याद करने का यह सबसे सही समय हो सकता है। आज यहां हम उन पांच कारों के बारें में जानेंगे, जो हमारे रोड टेस्ट में सबसे फुर्तीली थी। तो आइए बढ़ते हैं आगे और जानते हैं इनके बारे में...

    1. ऑडी आरएस5 कूपे

    Audi RS5

    • 0 से 100 किमी प्रति घंटा: 4.29 सेकंड
    • कीमत: 1.11 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम)

    हमारे रोड टेस्ट में ऑडी आरएस5 सबसे फुर्तीली कार निकली। इस ने 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 4.29 सेकंड में पाई इस मामले में यह बीएमडब्ल्यू 530डी एम स्पोर्ट से 1.44 सेकंड तेज है। फोर्ड मस्टैंग से यह 0.91 सेकंड तेज है। आरएस5 में 2.9 लीटर का बाय-टर्बो वी6 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 456 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 8-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    2. बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज 530डी एम स्पोर्ट

    BMW 5 Series 530d M Sport

    • 0 से 100 किमी प्रति घंटा: 5.7 सेकंड
    • कीमत: 66.20 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    यह दूसरी सबसे फुर्तीली कार है। बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज 530डी एम स्पोर्ट में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 265 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 5.73 सेकंड का समय लगा। इस मामले में यह 520डी से 2.28 सेकंड और ई 350डी से 1.35 सेकंड तेज है। ई 350डी को 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में 7.08 सेकंड का समय लगता है।  

    3. लेक्सस एलएस 500एच

    • 0 से 100 किमी प्रति घंटा: 6.28 सेकंड
    • कीमत: 1.82 करोड़ से 1.87 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम)

    रोड टेस्ट में लेक्सस एलएस 500एच तीसरी सबसे फुर्तीली कार रही। यह हाइब्रिड कार है। इस में 3.5 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दिया गया है। इनकी संयुक्त पावर 354 पीएस है। इस में ई-सीवीटी गियरबॉक्स लगा है। रोड टेस्ट में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.28 सेकंड का समय लगा है। इस मामले में यह बीएमडब्ल्यू 730एलडी से 0.07 सेकंड तेज है।

    4. बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 730एलडी

    BMW 7 Series 730Ld

    • 0 से 100 किमी प्रति घंटा: 6.35 सेकंड
    • कीमत: 1.2 करोड़ से 1.32 करोड़ रूपए

    रोड टेस्ट में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 730एलडी चौथी सबसे फुर्तीली कार रही। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.35 सेकंड का समय लगा। इस मामले में यह पेट्रोल वर्जन से 0.24 सेकंड स्लो है।

    5. जगुआर एफ-टायप कूपे पी300

    Jaguar F-Type

    • 0 से 100 किमी प्रति घंटा: 6.56 सेकंड
    • कीमत: 90.92 लाख से 93.66 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    जगुआर एफ-टायप का यह सबसे अफॉर्डेबल वेरिएंट है। हमारे रोड टेस्ट में यह पांचवी सबसे फुर्तीली कार रही। इस में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजेनियम पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी पावर 300 पीएस और टॉर्क 400 एनएम है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पीछे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.56 सेकंड का समय लगा।

    रोड टेस्ट में ये 20 कारें रहीं सबसे तेज :-

      0 से 100 किमी प्रति घंटा
    ऑडी आरएस5 कूपे 4.29 सेकंड
    बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज 530डी एम स्पोर्ट 5.73 सेकंड
    लेक्सस एलएस 500एच 6.28 सेकंड
    बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज 730एलडी 6.35 सेकंड
    जगुआर एफ-टायप कूपे पी300 6.56 सेकंड
    मर्सिडीज एस-क्लास एस350डी 6.58 सेकंड
    लैंड रोवर डिस्कवरी एचएसई लग्ज़री 3.0 एसआई6 7.32 सेकंड
    बीएमडब्ल्यू एक्स1 7.98 सेकंड
    ऑडी ए5 कैब्रियोलेट टीडीआई 8.00 सेकंड
    बीएमडब्ल्यू एक्स3 एक्सड्राइव 20डी लग्ज़री लाइन 8.23 सेकंड
    लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार पी250 एसई 8.35 सेकंड
    ऑडी क्यू5 35टीडीआई 8.37 सेकंड
    वोल्वो एक्ससी60 डी5 इंस्क्रीप्शन 8.54 सेकंड
    रेंज रोवर स्पोर्ट एचएसई टीडीवी6 8.69 सेकंड
    वोल्वो एक्ससी40 8.83 सेकंड
    मर्सिडीज ई-क्लास ऑल-टेरेन 8.84 सेकंड
    जगुआर एक्सएफ 20डी 9.36 सेकंड
    होंडा सिटी पेट्रोल 9.64 सेकंड
    होंडा अमेज़ वीएक्स डीज़ल एमटी 10.06 सेकंड
    लेक्सस एनएक्स 300एच 10.16 सेकंड

    यह भी पढें : 2018 में लॉन्च हुईं ये दस सबसे पावरफुल कारें

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    ऑडी आरएस5 2018-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है