English | हिंदी
पावर स्टीयरिंग में खराबी, होंडा ने वापस बुलाई नई अमेज़
सभी कारें 17 अप्रैल 2018 से 24 मई 2018 के बीच बनी हैं
27 Views
- Write a कमेंट

होंडा ने 2018 अमेज़ की 7290 यूनिट को वापस बुलाया है। इन कारों के इलेक्ट्रिक असिस्ट पावर स्टीयरिंग में खराबी का पता चला है। ये ।
कंपनी के अनुसार जिन ग्राहकों की कार का स्टीयरिंग इस्तेमाल में थोड़ा हार्ड और ईपीएस इंडिकेटर लाइटें ऑन रहती हैं, उनकी कार इस समस्या से प्रभावित है। कंपनी ने इसके पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

कंपनी का कहना है कि इस समस्या को 26 जुलाई 2018 से सही किया जायेगा। अगर आपकी कार भी इस समस्या से प्रभावित है तो आप अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप पर जाकर इसे सही करवा सकते हैं। जिन ग्राहकों को ये मालूम नहीं हैं कि उनकी कार इस समस्या से प्रभावित है या नहीं, वे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कार के वीआईएन नंबर के जरिये इसका पता लगा सकते हैं।
यह भी पढें : नई होंडा जैज़ लॉन्च, कीमत 7.35 लाख रूपए
was this article helpful ?
<p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें














