• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फ्रैंकफर्ट मोटर शो : जेम्स बोण्ड फिल्म ‘स्पेक्टर’ में दिखेंगी जगुआर-लैंड रोवर कारें

    जगुआर-लैंड रोवर ने अपनी नई कारों को जर्मनी में चल रहे फ्रैंकफर्ट मोटर शो में दिखाया है। इन कारों का इस्तेमाल जेम्स बांड की नई फिल्म स्पेक्टर में किया जाएगा। फ्रैंकफर्ट मोटर शो प्रदर्शनी के दौरान एक विशेष 007 शो में जगुआर सी-एक्स 75, रैंज रोवर स्पार्ट एसवीआर और लैंड रोवर डिफेन्डर आकर्षण का क्रेन्द्र रहीं। फिल्म स्पेक्टर में बांड का किरदार निभाने वाले अभिनेता नोओमी हैरिस (मनीपेन्नी) और फिल्म के विलेन डेविड बाउटिस्टा (हिनक्स) के साथ ब्रिटिश सिंगर व म्यूजिशियन जाॅन न्यूमैन ने इन कारों के साथ अपने फोटो शूट भी कराए। यह फिल्म अगले महिने अक्टूबर में विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    रौनक
    रौनक
    published on सितंबर 18, 2015 16:18 ist
    info icon
    published onSep 18, 2015 16:18 IST
    last updated onSep 18, 2015 16:18 IST
    60 Views
    • Write a कमेंट

    फिल्म में हिनक्स जगुआर सी-एक्स 75 को दौड़ाते हुए नज़र आएंगे जोकि एक काॅन्सेप्ट कार है, साथ ही केवल फिल्म के लिए ही एस्टन मार्टिन डीबी-10 कार को भी रोम की सड़कों पर ड्राइव करते हुए दिखाया जाएगा। इसके अलावा, लैंड रोवर डिफेन्डर के 37-इंच के टायर आॅफ रोड पर अपनी बेहतर उपयोगिता साबित करते हैं। आपको बता दें कि डिफेन्डर लैंड रोवर की अब तक की सबसे तेज और पावरफुल कार है।

    इस मौके पर जगुआर-लैंड रोवर स्पेशल आॅपरेशन के निदेशक जाॅन एडवर्डस ने कहा कि ‘‘जगुआर-लैंड रोवर लाइनअप एक बार फिर प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी का अहम बना है जो विश्वभर में हमारे लिए एक गर्व की बात है। हम भविष्य में भी इन अच्छे संबंधों को जारी करने के लिए तत्पर हैं।’’

    अपने कुछ पुराने अनुभवों को बांटते हुए नोओमी हैरिस ने बताया कि ‘‘मेरे बांड करियर की शुरूआत डिफेन्डर के साथ हुई है और मैंने इस्तांबुल में कुछ दृश्यों की शूटिंग की हैं जो मेरे लिए कभी न भुलने वाली यादें हैं। मैं यहां आने के लिए फ्रैंकफर्ट के साथ जगुआर-लैंड रोवर टीम का आभारी हूं।’’

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जगुआर सी एक्स75 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है