• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट कैमरे में हुई कैद, एक्सटीरियर और इंटीरियर की दिखी साफ झलक

    एमजी मोटर्स हेक्टर और हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट को ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च कर सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on जनवरी 04, 2023 15:19 ist
    info icon
    published onJan 04, 2023 15:19 IST
    last updated onJan 04, 2023 15:19 IST
    648 Views
    • Write a कमेंट

    MG hector facelift

    • नई एमजी हेक्टर की लॉन्चिंग काफी नज़दीक है, लेकिन इससे पहले इस गाड़ी को बिना कवर से ढ़के देखा गया है।
    • एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट की फ्रंट व रियर प्रोफाइल पर कई हल्के फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
    • इसमें बड़ा डिस्प्ले और एडीएएस जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं।
    • इसकी पावरट्रेन में कोई बदलाव शायद ही देखने को मिलेगा।
    • भारत में एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट के साथ मौजूदा मॉडल की बिक्री भी जारी रहेगी। फेसलिफ्ट एमजी हेक्टर की प्राइस 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट लॉन्च से पहले एक बार फिर कैमरे में कैद हुई है। इस बार गाड़ी को बिना कवर के देखा गया है, जिसके चलते इसके एक्सटीरियर व इंटीरियर से जुड़ी कई अहम जानकारियां हमारे हाथ लगी है। एक्सटीरियर पर इसमें हल्के-फुल्के बदलाव ही किए गए हैं, लेकिन इसका इंटीरियर पहले से एकदम नया है।

    नई हेक्टर के एक्सटीरियर में बदलाव  

    MG hector facelift

    एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट के फ्रंट पर नई व बड़ी ग्रिल क्रोम स्टड के साथ दी गई है, जिसके चलते इसका लुक बेहद प्रीमियम नज़र आता है। फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो इसमें हेडलैंप्स पर ग्लॉस ब्लैक सराउंड, पतले एलईडी पोज़िशन लैंप्स और नई क्रोम स्किड प्लेट (प्री-फेसलिफ्ट वर्जन में ब्रश सिल्वर फिनिश के मुकाबले) भी दी गई है।

    MG hector facelift

    इसकी साइड प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन रियर साइड पर इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव जरूर किए गए हैं। इसकी टेललाइट डिज़ाइन को अब नई कनेक्टेड लाइटिंग स्ट्रिप के साथ मॉडिफाई किया गया है। इस गाड़ी के रियर बंपर और बूट लिप का लुक अब बेहद दमदार लगता है। रियर साइड में बूटलिड पर दी गई 'हेक्टर' बैजिंग का साइज़ अब पहले से बढ़ गया है, इसे इसमें स्कोडा की कारों की तरह पोज़िशन किया गया है।

    यह भी पढ़ें: एमजी हेक्टर और इसके फेसलिफ्ट मॉडल में ये 5 बड़े अंतर आएंगे नजर

    इंटीरियर में यह हुए हैं बदलाव

    MG hector facelift

    नई एमजी हेक्टर कार का केबिन अब नए इंटीरियर लेआउट के साथ ज्यादा प्रीमियम दिखाई पड़ता है। इस गाड़ी का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसका बड़ा 14-इंच पोर्ट्रेट स्टाइल्ड टचस्क्रीन सिस्टम है जो वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है। इस एसयूवी कार में आधे से ज्यादा फंक्शंस को इंफोटेनमेंट के जरिये ऑपरेट किया जा सकेगा।

    इस गाड़ी का डैशबोर्ड ब्लैक कलर शेड से कवर्ड है, वहीं सीटों पर इसमें ऑफ-व्हाइट लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसका सेंटर कंसोल भी एकदम नया है, केबिन के अंदर इसमें नए एसी वेंट्स, इंजन स्टार्ट-स्टॉप के लिए स्क्वायर पुश बटन और नए स्विच दिए गए हैं।

    MG hector facelift

    इसकी रियर सीटें पहले से बिलकुल भी अलग नहीं लगती है, लेकिन इसकी एसी वेंट्स की डिज़ाइन को थोड़ा मॉडिफाई जरूर किया गया है। वहीं, हेक्टर प्लस फेसलिफ्ट के इंटीरियर और एक्सटीरियर पर भी ऐसे ही बदलाव देखने को मिलेंगे। यह गाड़ी पहले की तरह ही 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में आएगी।

    2023 एमजी हेक्टर में मिलेंगे यह नए फीचर

    MG hector facelift

    नए टचस्क्रीन सिस्टम के अलावा फेसलिफ्ट हेक्टर एसयूवी में नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी दिया जाएगा। एडीएएस के तहत इसमें ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटो हाई-बीम असिस्ट, लेन-कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2023 में एमजी शोकेस कर सकती है ये कारें

    नई हेक्टर, पुराने पावरट्रेन

    MG hector facelift

    फेसलिफ्ट हेक्टर की पावरट्रेन में बदलाव शायद ही देखने को मिलेगा। यह गाड़ी अब भी 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड और 2-लीटर डीजल इंजन के साथ आना जारी रहेगी। सभी इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिल सकता है, वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

    अपडेट हेक्टर सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट में पेश की जा सकती है। इसे मौजूदा मॉडल के ऊपर पोज़िशन किया जा सकता है। फेसलिफ्ट मॉडल के साथ रेगुलर हेक्टर की बिक्री भी जारी रहेगी। भारत में फेसलिफ्ट एमजी हेक्टर की प्राइस 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में नई हेक्टर का मुकाबला टाटा हैरियर, सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी 700 से रहेगा।

    यह भी देखें: एमजी हेक्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी हेक्टर

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है