• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन ईसी3 की बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    दो वेरिएंट्स: लाइव और फील में उपलब्ध होने वाली ईसी3 इलेक्ट्रिक कार में 29.2केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 22, 2023 15:02 ist
    info icon
    published onJan 22, 2023 15:02 IST
    last updated onJan 22, 2023 15:02 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    सिट्रोएन ईसी3 29.2केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ फुल चार्ज में 320 किलोमीटर तक की रेंज देगी।

    Citroen eC3

    • सिट्रोएन ईसी3 में 29.2केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है।

    • इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 57पीएस की पावर और 143एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

    • यह डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है जिससे इसे 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 57 मिनट लगते हैं।

    • इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

    • इसकी प्राइस 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    सिट्रोएन ने अपनी सी3 हैचबैक पर बेस्ड इसके इलेक्ट्रिक वर्जन ईसी3 की बुकिंग शुरू कर दी है। आप ऑनलाइन या फिर कंपनी के ऑथोराइज्ड शोरूम्स के जरिए 25000 रुपये के टोकन अमाउंट देकर बुक करा सकते हैं। ईसी3 की टेस्ट ड्राइव्स भी जल्द शुरू की जाएगी। 

    Citroen eC3

    जिसकी फुल चार्ज में रेंज 320 किलोमीटर बताई गई है। ईसी3 में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 57पीएस की पावर और 143एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में 6.8 सेकंड लगते हैं। सिट्रोएन ई सी3 की टॉप स्पीड 107 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी रेंज टाटा टियागो ईवी से भी कम है। 

    Citroen eC3 Electric Motor

    ईसी3 में रेगुलर सी3 से मिलते-जुलते फीचर दिए गए हैं जिनमें मैनुअल एसी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ी 10-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन (एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ) जैसे फीचर दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स,एबीएस एवं ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    Citroen eC3 Cabin
    सिट्रोएन ईसी3 इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका कंपेरिजन टाटा टियागो ईवी और टिगॉर ईवी से होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन ईसी3 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    kausik
    Jan 24, 2023, 2:24:57 PM

    Few important features is missing like reverse camera, TPMS

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on सिट्रोएन e-c3 एक्स

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है