• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवाईडी ईमैक्स 7 इलेक्ट्रिक कार डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू

    ईमैक्स 7 की टेस्ट ड्राइव भी शुरू हो चुकी है

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 23, 2024 17:32 ist
    info icon
    published onOct 23, 2024 17:32 IST
    last updated onOct 23, 2024 17:32 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    • ईमैक्स 7 काफी हद तक बीवाईडी एटो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी से मिलती-जुलती है।

    • इसमें नई एलईडी हेडलाइट, नई एलईडी टेल लाइट, और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    • ईमैक्स 7 के केबिन में ड्यूल-टोन ब्लैक और ब्राउन थीम दी गई है।

    • यह 6 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है।

    • इसमें 12.8-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन, 5-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और पैनोरमिक ग्लास रूफ दी गई है।

    • सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, और लेवल 2 एडीएएस दिया गया है।

    • इसे दो बैटरी पैक: 55.4 केडब्ल्यूएच और 71.8 केडब्ल्यूएच में पेश किया गया है।

    • इसकी फुल चार्ज में रेंज 530 किलोमीटर तक बताई गई है।

    • बीवाईडी ईमैक्स 7 की कीमत 26.90 लाख रुपये से 29.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है।

    हाल ही में बीवाईडी ईमैक्स 7 को बीवाईडी ई6 इलेक्ट्रिक एमपीवी कार के फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। ईमैक्स को अपडेट डिजाइन, नए केबिन, और बेहतर रेंज के साथ पेश किया गया है। अब यह इलेक्ट्रिक गाड़ी डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है और ग्राहक इसकी टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। बीवाईडी ईमैक्स 7 इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ खास मिलता है, जानेंगे आगे:

    बीवाईडी ईमैक्स 7 एक्सटीरियर अपडेट

    ईमैक्स काफी हद तक बीवाईडी एटो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी से मिलती-जुलती है। इसमें नई हेडलाइट और एटो 3 जैसी ग्रिल दी गई है। हालांकि बीवाईडी ईमैक्स 7 का ओवरऑल बॉडी शेप ई6 एमपीवी जैसा ही है, और यहां तक कि इसकी विंडो लाइन भी पहले जैसी ही है। नई बीवाईडी एमपीवी में अपडेट इंटरनल एलिमेंट्स के साथ अपडेटेड कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई है।

    केबिन और फीचर

    केबिन में ड्यूल-टोन ब्लैक और ब्राउन थीम दी गई है, जबकि डैशबोर्ड पर ऑल-ब्लैक फिनिश और पूरी चौड़ाई तक फैली क्रोम स्ट्रीप दी गई है। इसे 6 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है, और इसकी सीटों पर ब्राउन लेदरेट अपहोल्स्ट्री चढ़ी है।

    ईमैक्स 7 की फीचर लिस्ट में 12.8-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल है। इसमें फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, 6 स्पीकर साउंड सिस्टम, और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: रेनो ट्राइबर और काइगर इंडियन आर्मी की ईस्टर्न कमांड के बेड़े में हुई शामिल

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    बीवाईडी ईमैक्स 7 को दो बैटरी पैक ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    बैटरी पैक

    55.4 केडब्ल्यूएच

    71.8 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    पावर

    163 पीएस

    204 पीएस

    टॉर्क

    310 एनएम

    310 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज

    420 किलोमीटर

    530 किलोमीटर

    यह इलेक्ट्रिक कार 115 किलोवॉट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। छोटा बैटरी पैक 89 किलोवॉट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। दोनों बैटरी पैक 7 किलोवॉट तक की एसी चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं।

    प्राइस और कंपेरिजन

    बीवाईडी ईमैक्स 7 की कीमत 26.90 लाख रुपये से 29.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। भारत में बीवाईडी ईमैक्स 7 इलेक्ट्रिक कार के मुकाबले में सीधे तौर पर कोई गाड़ी मौजूद नहीं है, हालांकि इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के इलेक्ट्रिक विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है।

    यह भी देखें: बीवाईडी ईमैक्स 7 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    बीवाईडी ईमैक्स 7 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on बीवाईडी ईमैक्स 7

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है