• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ई विटारा के बेस वेरिएंट से ही आपको मिल सकते हैं ये फीचर्स, इनपर डालिए एक नजर

    लीक हुई जानकारी के अनुसार ई विटारा को तीन वेरिएंट्स: डेल्टा,जेटा और अल्फा में पेश किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 02, 2025 10:03 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2025 10:03 IST
    last updated onFeb 02, 2025 10:03 IST
    977 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti e Vitara Delta variant features leaked

    हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार मारुति ई विटारा को शोकेस किया गया। जहां इसकी लॉन्च डेट अभी कंफर्म होनी बाकी है मगर लॉन्च से पहले इसकी वेरिएंट अनुसार दिए जाने वाले फीचर्स से जुड़ी कुछ जानकारी लीक हुई है। यदि ये लीक हुई जानकारी सही है तो मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार के बेस वेरिएंट डेल्टा से ही अच्छे खासे फीचर्स दिए जाएंगें क्या कुछ मिल सकता है इस वेरिएंट में खास,इसपर डालिए एक नजर:

    एक्सटीरियर

    Maruti e Vitara headlights
    Maruti e Vitara alloy wheels

    ई विटारा के बेस वेरिएंट डेल्टा में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और एलईडी टेललाइट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं मगर इसमें फ्रंट फॉग लैंप्स का फीचर शायद ही दिया जा सकता है। इसके अलावा इस कार में 18 इंच के एयरोडायनैमिकली डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स,रूफ माउंटेड स्पॉयलर और ओआरवीएम्स में इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स दिए जा सकते हैं। ऐसे में बाहर से ई विटारा कम से कम नहीं तो टॉप वेरिएंट जैसी ही नजर आने वाली है। 

    इंटीरियर,फीचर्स और सेफ्टी

    Maruti e Vitara interior

    लीक हुई जानकारी के अनुसार ई विटारा डेल्टा में ब्लैक और ब्राउन थीम के साथ फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी जाएगी मगर इसमें सेंटर आर्मरेस्ट फ्रंट और रियर पैसेंजर्स के लिए ही मिलेगा। इसके अलावा इसमें रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग रियर सीट्स और टिल्ट और टेलीस्को​पिक एडजस्टमेंट के साथ 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ​स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स भी दिए जा सकते हैं।

    Maruti e Vitara touchscreen

    फीचर्स की बात करें तो नई ई विटारा के डेल्टा वेरिएंट में एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट के साथ ऑटो एसी, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, डे/नाइट आईआरवीएम और कई फोन चार्जिंग ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। हालाँकि, डेल्टा वेरिएंट में पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स नहीं दिए जा सकते हैं जो कि केवल इसके टॉप वेरिएंट में ही मिलेंगे। 

    Maruti e Vitara touchscreen

    इसके अलावा डेल्टा वेरिएंट में  7 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ईएससी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि, इसमें 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) टेक्नोलॉजी के तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स नहीं दिए जा सकते हैं। 

    बैटरी पैक,इलेक्ट्रिक मोटर और दावाकृत रेंज

    Maruti e Vitara

    जहां इसके वेरिएंट अनुसार पावरट्रेन ऑप्शंस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, वहीं मारुति ने ये तो कंफर्म कर दिया है कि ई विटारा में दो बैटरी पैक ऑप्शंस दिए जाएंगे जिसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:


     

    बैटरी पैक 

    49 केडब्ल्यूएच 

    61 केडब्ल्यूएच 

    सर्टिफाइड रेंज 

    500 किलोमीटर से ज्यादा 

    पावर 

    144 पीएस 

    174 पीएस 

    टॉर्क 

    192 एनएम 

    192 एनएम 

    ड्राइव टाइप 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव 

    मारुति ई विटारा में केवल फ्रंट व्हील ड्राइव सेटअप ही मिलेगा और इसके बेस मॉडल में छोटे बैटरी पैक का ही ऑप्शन दिया जा सकता है। 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Maruti e Vitara rear

    मारुति ई विटारा की कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी और महिंद्रा बीई 6 से रहेगा।

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस की गई 30 लाख रुपये से कम कीमत वाली इन टॉप 10 इलेक्ट्रिक कार पर डालिए एक नजर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki e Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ई विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है