• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विनफास्ट ने तमिलनाडु में खोला अपना पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

    फरवरी 2025 में विनफास्ट ने इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसके ऑपरेशन अब शुरू हो गए हैं 

    स्तुति
    स्तुति
    modified on अगस्त 04, 2025 16:41 ist
    info icon
    published onAug 04, 2025 16:15 IST
    last updated onAug 04, 2025 16:41 IST
    142 Views
    • Write a कमेंट

    VinFast Opens Its First Manufacturing Plant In India In Tamil Nadu, VinFast VF7 Is The First Car To Be Rolled Out

    विनफास्ट को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार वीएफ7 लॉन्च करने में ज्यादा समय नहीं है, उम्मीद है कि इसे फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में अपने पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसके ऑपरेशन आज से शुरू हो गए हैं। वीएफ7 इस प्लांट में तैयार होने वाली पहली कार बन गई है। वीएफ7 भारत में लॉन्च होने वाली इकलौती कार नहीं होगी, बल्कि इसके बाद यहां वीएफ6 को भी पेश किया जाएगा, जिसकी प्री-बुकिंग वीएफ7 के साथ शुरू हो चुकी है। 

    मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से जुड़ी जानकारी

    नई विनफास्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी थूथुकुडी के स्टेट इंडस्ट्रियल पार्क ऑफ तमिल नाडु इंडस्ट्रियल प्रमोशन कॉर्पोरेशन (एसआईपीसीओटी) में 400 एकड़ में फैली हुई है। इसमें प्रति वर्ष 1.5 लाख यूनिट्स तैयार करने की क्षमता है और इस फैसिलिटी में अलग-अलग ड्यूटी परफॉर्म करने के लिए 3,500 लोग कार्यरत होंगे।

    विनफास्ट ने इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में पहले ही 4,000 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया है, जो अगले 5 सालों में पूरा होगा। कंपनी ने आने वाले समय में कुल 16,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। इस फैसिलिटी में वीएफ7 और वीएफ6 को असेंबल किया जाएगा जब तक कि विनफास्ट देश में दूसरे मॉडल लॉन्च नहीं कर देती।

    यह भी पढ़ें: विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7 डीलरशिप्स पर पहुंचना हुई शुरू, फेस्टिव सीजन में होगी लॉन्च

    यहां देखें वीएफ7 और वीएफ6 से जुड़ी जानकारी :-

    विनफास्ट वीएफ7

    VinFast VF7 front design

    VinFast VF7 interior

    विनफास्ट वीएफ7 कंपनी की भारत में लॉन्च होने वाली पहली कार होगी। एक्सटीरियर पर इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, सिग्नेचर एलईडी डीआरएल और रैपअराउंड एलईडी टेललाइट दी गई है। केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन कलर थीम के साथ सभी टचपॉइंट्स पर लेदरेट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें क्लीन डैशबोर्ड लेआउट के साथ ड्राइवर-फोकस्ड 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और जरूरी ड्राइविंग डाटा के लिए हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-ज़ोन ऑटो एसी और पैनोरमिक ग्लास रूफ भी दी गई है।

    इसमें दो वेरिएंट के साथ सिंगल बैटरी पैक ऑप्शन 70.8 केडब्ल्यूएच मिलेगा। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :- 

    वेरिएंट 

    प्लस एफडब्लूडी 

    प्लस एडब्लूडी

    बैटरी पैक 

    70.8 केडब्लूएच  

    सर्टिफाइड रेंज 

    सामने आनी बाकी 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    2

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) 

    ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) 

    पावर

    201 पीएस

    354 पीएस 

    टॉर्क

    310 एनएम

    520 एनएम 

    0-100 किमी/घंटे 

    9.5 सेकंड 

    5.8 सेकंड 

    विनफास्ट वीएफ6 

    VinFast VF6 front design

    VinFast VF6 interior

    विनफास्ट वीएफ7 के बाद अपनी वीएफ6 कार को भारत में लॉन्च करेगी। यह एक स्मॉल कार है जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और महिंद्रा बीई 6 जैसी कॉम्पेक्ट एसयूवी कार से रहेगा। वीएफ7 के मुकाबले इसमें क्लीन डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं जिसमें एलईडी डीआरएल्स, प्रोजेक्टर हेडलाइट और चौड़ा एलईडी टेललाइट सेटअप शामिल हैं। केबिन के अंदर इसमें डुअल-टोन डार्क ब्राउन और ब्लैक कलर इंटीरियर थीम के साथ वीएफ7 जैसी टचस्क्रीन और हेड्सअप डिस्प्ले (एचयूडी) दिया गया है।

    भारत आने वाली वीएफ6 की पावरट्रेन डिटेल्स फिलहाल सामने आनी बाकी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह गाड़ी दो वर्जन में उपलब्ध है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :- 

    वर्जन 

    ईको 

    प्लस 

    बैटरी पैक

    59.6 केडब्ल्यूएच

    सर्टिफाइड रेंज

    410 किलोमीटर

    379 किलोमीटर

    इलेक्ट्रिक मोटर

    1

    ड्राइवट्रेन 

    एफडब्लूडी

    पावर

    177 पीएस

    204 पीएस

    टॉर्क

    250 एनएम

    310 एनएम

    संभावित कीमत और मुकाबला

    विनफास्ट वीएफ7 की कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5, बीवाईडी सीलायन 7 और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 एलडब्ल्यूबी से रहेगा। 

    जबकि, विनफास्ट वीएफ6 की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। इसका मुकाबला टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    विनफास्ट वीएफ7 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है