अपकमिंग महिंद्रा बॉर्न इलेक्ट्रिक विज़न कॉन्सेप्ट के इंटीरियर का टीज़र हुआ जारी, जुलाई 2022 में उठेगा पर्दा
महिंद्रा अपनी डेडिकेटेड ईवी के कॉन्सेप्ट वर्जन से जुलाई 2022 में पर्दा उठाएगी। इन अपकमिंग कारों के एक्सटीरियर की झलक पहले ही देखी जा चुकी है, अब कंपनी ने बॉर्न इलेक्ट्रिक विज़न कॉन्सेप्ट के इंटीरियर का टीज़र जारी किया है।
- Write a कमेंट

- महिंद्रा अपने बोर्न इलेक्ट्रिक विज़न (बी.ई.वी) प्रोजेक्ट के तहत आने वाले तीन नए कॉन्सेप्ट की झलक पहले ही दिखा चुकी है।
- नए टीज़र में एक कॉन्सेप्ट कार के इंटीरियर को स्पोर्टी और ड्राइवर सेंट्रिक कॉकपिट लेआउट के साथ देखा गया है।
- इसमें एक्सयूवी 700 की तरह ही डैशबोर्ड के टॉप पर इंटीग्रेटेड डिस्प्ले दिया गया है।
- वर्तमान में कंपनी नए प्लेटफार्म पर बेस्ड नई डेडिकेटेड ईवी कारों पर काम कर रही है।
- कॉन्सेप्ट को 2022 के मध्य तक शोकेस किया जाएगा, वहीं इसके प्रोडक्शन वर्जन के 2025 तक लॉन्च होने की उम्मीद है।
महिंद्रा अपनी डेडिकेटेड ईवी के कॉन्सेप्ट वर्जन से जुलाई 2022 में पर्दा उठाएगी। इन अपकमिंग कारों के एक्सटीरियर की झलक पहले ही देखी जा चुकी है, अब कंपनी ने बॉर्न इलेक्ट्रिक विज़न कॉन्सेप्ट के इंटीरियर का टीज़र जारी किया है।

टीज़र में इसके इंटीरियर डिज़ाइनिंग की झलक देखने को मिली है। इसमें ऊंचा सेंट्रल कंसोल टनल दिया गया है जो ड्राइवर कॉकपिट को बाकी केबिन से अलग करता नज़र आता है। इसे ब्लैक केबिन में रेड कलर से हाइलाइट किया गया है। इसकी शेप एकदम स्पोर्टी लगती है, साथ ही इसमें ड्राइवर सेंट्रिक लेआउट भी नजर आ रहा है। एक्सयूवी 700 की तरह ही इसमें भी सेंट्रल डिस्प्ले और ड्राइवर साइड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए इंटीग्रेटेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्टीयरिंग व्हील ऊपर और नीचे से एकदम फ्लैट है जिसके चलते इसका लुक काफी स्पोर्टी लगता है।

जारी हुई तस्वीरों में सेंट्रल कंसोल टनल पर केवल बड़ा लीवर ही नज़र आया है जिसे डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील के एकदम पास में पोज़िशन किया गया है। अनुमान है कि यह ड्राइव सिलेक्टर हो सकता है। इसके पीछे की तरफ इसमें रोटरी डायल और छोटे मोटे सामान को रखने के लिए स्टोरेज स्पेस भी दी गई है। टीज़र में यह कॉन्सेप्ट मॉडल पैनोरमिक ग्लास रूफ के साथ भी नज़र आ रहा है।
महिंद्रा के बी.ई.वी प्रोजेक्ट के टीज़र में तीन एसयूवी कॉन्सेप्ट से पर्दा उठ चुका है। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि यहां किसके इंटीरियर को दिखाया गया है। यह सभी कॉन्सेप्ट मॉडल महिंद्रा की अपकमिंग डेडिकेटेड ईवी की रेंज की झलक को दिखाएंगे जो बिना कब्शन इंजन वाले नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। नए स्केलेबल प्लेटफॉर्म पर तैयार किए गए यह सभी मॉडल हाई-स्पीड फास्ट चार्जिंग और बड़े बैटरी पैक (ज्यादा रेंज के लिए) को सपोर्ट कर सकते हैं।

महिंद्रा की योजना अपने डेडिकेटेड ईवी मॉडल्स के पहले प्रोडक्शन वर्जन को 2025 तक रेडी करने की है। हालांकि, महिंद्रा की पहली मास मार्किट ईवी ऑल-इलेक्ट्रिक एक्सयूवी 300 कार होगी जिसका मुकाबला टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक और एमजी की अपकमिंग अफोर्डेबल ईवी से होगा।














