• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ईवी दो नए कलर में लॉन्च, फास्ट चार्जिंग स्पीड भी हुई बेहतर

    नए कलर ऑप्शन के अलावा टाटा पंच ईवी की एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 14, 2025 13:11 ist
    info icon
    published onAug 14, 2025 13:10 IST
    last updated onAug 14, 2025 13:11 IST
    300 Views
    • Write a कमेंट

    पंच ईवी टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है जिसकी डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है। इस माइक्रो एसयूवी कार में दो नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन : प्योर ग्रे और सुपरनोवा कॉपर शामिल किए गए हैं जिसके चलते इसमें अब कुल सात कलर की चॉइस मिलती है। नए कलर ऑप्शन के अलावा इसमें फास्ट डीसी चार्जिंग स्पीड भी जोड़ी गई है। टाटा पंच ईवी को क्या कुछ नए अपडेट मिले हैं आइए जानते हैं इसके बारे में आगे :- 

    क्या है नया?

    Tata Punch EV new Pure Grey and Supernova Copper colour options

    टाटा पंच ईवी में दो एक्सटीरियर कलर ऑप्शन शामिल किए गए हैं जिसके चलते इस गाड़ी में अब कुल सात कलर की चॉइस मिलती है। 

    • प्योर ग्रे (नया) 

    • सुपरनोवा कॉपर (नया)

    • एम्पावर्ड ऑक्साइड 

    • सीवीड 

    • फियरलेस रेड 

    • डेटोना ग्रे 

    • प्रिस्टाइन व्हाइट 

    यह सभी कलर ऑप्शन डुअल टोन शेड में ब्लैक रूफ के साथ भी उपलब्ध है। 

    पंच ईवी कार की चार्जिंग स्पीड को भी पहले से सुधारा गया है।

    कंफर्ट व सेफ्टी फीचर

    Tata Punch EV dashboard

    टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच डुअल-स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए एक-एक), रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, एयर प्यूरीफायर, दो ट्वीटर सहित 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और सिंगल सनरूफ जैसे फीचर मिलने जारी हैं। 

    यह भी पढ़ें : ओणम 2025 में टाटा की पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कारों पर पाएं 2 लाख रुपये तक की छूट

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    इंजन ऑप्शन 

    Tata Punch EV charging

    टाटा पंच ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है :

    ट्रिम

    मीडियम रेंज (एमआर) 

    लॉन्ग रेंज (एलआर) 

    बैटरी पैक 

    25 केडब्ल्यूएच

    35 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    82 पीएस 

    122 पीएस 

    टॉर्क

    114 एनएम

    190 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज 

    265 किलोमीटर

    365 किलोमीटर

    ड्राइवट्रेन 

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्लूडी) 

    मुकाबला 

    Tata Punch EV rear design

    टाटा पंच ईवी का मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 से है। यह गाड़ी टाटा टियागो ईवी और एमजी कॉमेट ईवी के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच ईवी 2024-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है