• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस में हुआ इजाफा, 26,000 रुपये बढ़ी कार की कीमत

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक (Tata Nexon Electric) को भारत में जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था, यह इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट एक्सएम, एक्सजेड प्लस और एक्सजेड प्लस एलयूएक्स में उपलब्ध है। अब कंपनी ने इस गाड़ी के मिड और टॉप मॉडल की प्राइस में 26,000 रुपये का इजाफा किया है। यहां देखिए नेक्सन ईवी की नई प्राइस लिस्ट:-

    सोनू
    सोनू
    published on अक्टूबर 15, 2020 10:29 ist
    info icon
    published onOct 15, 2020 10:29 IST
    last updated onOct 15, 2020 10:29 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    • नेक्सन इलेक्ट्रिक तीन वेरिएंट एक्सएम, एक्सजेड+ और एक्सजेड+ एलयूएक्स में उपलब्ध है।
    • कंपनी ने इसके मिड और टॉप मॉडल की प्राइस 26,000 रुपये बढ़ाई है।
    • एआरएआई के अनुसार नेक्सन इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 312 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक (Tata Nexon Electric) को भारत में जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था, यह इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट एक्सएम, एक्सजेड प्लस और एक्सजेड प्लस एलयूएक्स में उपलब्ध है। अब कंपनी ने इस गाड़ी के मिड और टॉप मॉडल की प्राइस में 26,000 रुपये का इजाफा किया है। यहां देखिए नेक्सन ईवी की नई प्राइस लिस्ट:-

    वेरिएंट

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    एक्सएम

    13.99 लाख रुपये

    13.99 लाख रुपये

    --

    एक्सजेड+

    14.99 लाख रुपये

    15.25 लाख रुपये

    +26,000 रुपये

    एक्सजेड+ एलयूएक्स

    15.99 लाख रुपये

    16.25 लाख रुपये

    +26,000 रुपये

    इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के बेस मॉडल एक्सएम की प्राइस पहले की तरह 13.99 लाख रुपये है जबकि मिड वेरिएंट एक्सजेड प्लस और टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस एलयूएक्स की प्राइस में 26,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। प्राइस में बढ़ोतरी होने के बाद भी यह अभी भी 300 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। नेक्सन इलेक्ट्रिक के अलावा एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक भी लंबी रेंज वाली गाड़ियां हैं जिनकी कीमत क्रमशः 20.88 लाख से 23.58 लाख रुपये और 23.75 लाख से 23.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक में लगी मोटर को 30.2 किलोवॉट बैटरी पैक से पावर सप्लाई होती है, जिसका पावर आउटपुट 129पीएस/245एनएम है। एआरएआई के अनुसार यह टाटा कार फुल चार्ज में 312 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। डीसी फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी 0 से 80 फीसदी तक 60 मिनट में चार्ज हो जाती है, वहीं 3.3 किलोवॉट के होम फास्ट चार्जर से इसे 100 प्रतिशत चार्ज होने में 8 घंटा लगते हैं। इसमें ड्राइव और स्पोर्ट दो ड्राइविंग मोड दिए गए हैं।

    कंपनी इस कार को मंथली सब्सक्रिप्शन पर भी दे रही है। वर्तमान में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस 13.99 लाख से 16.25 लाख रुपये है। इसका कंपेरिजन एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से है। 2021 में इसके कंपेरिजन में महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक की भी एंट्री होगी।

    यह भी पढ़ें : दिल्ली में अब इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नहीं देना पड़ेगा रोड टैक्स

    was this article helpful ?

    टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन ईवी प्राइम 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है