एमजी विंडसर ईवी प्रो Vs महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी: कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदें?
विंडसर ईवी प्रो में कुछ नए फीचर और बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जिससे यह महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी का ज्यादा बेहतर विकल्प बन गई है, यहां हम जानेंगे दोनों में से कौनसी इलेक्ट्रिक कार को लेना फायदे का सौदा है
- Write a कमेंट

एमजी विंडसर ईवी प्रो को हाल ही में बड़े बैटरी पैक और कुछ नए कंफर्ट व सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्च किया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहतर ऑल-राउंडर इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं। इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से है, जो भारत में काफी समय से मौजूद है। तो क्या कागजों में नई एमजी विंडसर ईवी प्रो महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से बेहतर साबित होती है? जानेंगे आगे:
प्राइस
| मॉडल |
कीमत |
| एमजी विंडसर ईवी एसेंस प्रो (इंट्रोडक्ट्री) |
12.50 लाख रुपये+ 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर (बैटरी रेंटल स्कीम के साथ) / 17.50 लाख रुपये |
| महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी ईएल प्रो |
17.49 लाख रुपये |
सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

हालांकि बैटरी रेंटल प्लान के साथ एमजी विंडसर ईवी की शुरूआती कीमत काफी कम हो जाती है, लेकिन बिना बैटरी रेंटल स्कीम के एमजी इलेक्ट्रिक कार की प्राइस महिंद्रा एक्सयूवी400 के टॉप मॉडल ईएल प्रो के बराबर है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों इलेक्ट्रिक कार छोटे बैटरी पैक के साथ भी आती हैं जिनकी कीमत कम है।
साइज

| एमजी विंडसर ईवी |
महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी |
अंतर |
|
| लंबाई |
4,295 मिलीमीटर |
4,200 मिलीमीटर |
+ 95 मिलीमीटर |
| चौड़ाई |
1,850 मिलीमीटर |
1,821 मिलीमीटर |
+ 29 मिलीमीटर |
| ऊंचाई |
1,677 मिलीमीटर |
1,634 मिलीमीटर |
+ 43 मिलीमीटर |
| व्हीलबेस |
2,700 मिलीमीटर |
2,600 मिलीमीटर |
+ 100 मिलीमीटर |
| व्हीलबेस |
579 लीटर |
378 लीटर |
+ 201 लीटर |
एमजी विंडसर ईवी साइज के मामले में सभी मोर्चों पर महिन्द्रा एक्सयूवी400 ईवी से बड़ी है, जिससे इसके केबिन में ज्यादा स्पेस मिलेगा। हालांकि दोनों ईवी की लंबाई 4 मीटर से ज्यादा है, विंडसर ईवी का बूट स्पेस महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार से ज्यादा बड़ा है।
बैटरी पैक, इलेक्ट्रिक मोटर और रेंज

| एमजी विंडसर ईवी एसेंस प्रो |
महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी ईएल प्रो |
||
| बैटरी पैक |
52.9 केडब्ल्यूएच |
34.5 केडब्ल्यूएच |
39.4 केडब्ल्यूएच |
| इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या |
1 |
1 |
1 |
| पावर |
136 पीएस |
150 पीएस |
150 पीएस |
| टॉर्क |
200 एनएम |
310 एनएम |
310 एनएम |
| फुल चार्ज में रेंज |
449 किलोमीटर |
375 किलोमीटर |
456 किलोमीटर |
विंडसर ईवी के एसेंस प्रो वेरिएंट में एक बड़ा 52.9 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी400 टॉप मॉडल में दो बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक गाड़ी में एमजी कार से ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो इससे 14 पीएस ज्यादा पावर और 110 एनएम ज्यादा टॉर्क जनरेट करती है।
एमजी विंडसर ईवी में बड़ा बैटरी पैक और कम पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के कारण इसकी सर्टिफाइड रेंज महिंद्रा कार से ज्यादा बताई गई है। हालांकि एमजी कार को एमआईडीसी पार्ट 1 + पार्ट 2 स्टैंडर्ड पर टेस्ट किया गया है, जबकि महिंद्रा कार का केवल एमआईडीसी पार्ट 1 टेस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: 2025 किआ कैरेंस क्लाविस से भारत में उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास
फीचर

| स्पेसिफिकेशन |
एमजी विंडसर ईवी |
महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी |
| एक्सटीरियर |
|
|
| केबिन |
|
|
| कंफर्ट |
|
|
| इंफोटेनमेंट |
|
|
| सेफ्टी |
|
|

-
दोनों इलेक्ट्रिक कार में कई कॉमन फीचर दिए गए हैं जिनमें एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, ड्यूल-टोन ब्लैक और व्हाइट केबिन थीम, एक वायरलेस फोन चार्जर, 6 एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर शामिल है।
-
एमजी विंडसर ईवी में महिंद्रा ईवी के मुकाबले कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं जिनमें एलईडी हेडलाइट, फ्लश-टाइप डोर हैंडल, बड़े 18-इंच अलॉय व्हील, 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट, बड़ी 15.6-इंच टचस्क्रीन, 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, वी2वी, वी2एल, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे फीचर्स शामिल हैं।
-
वहीं महिंद्रा एक्सयूवी400 ईएल प्रो में बड़ी 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और ड्यूल-जोन ऑटो एसी जैसे फीचर का एडवांटेज मिलता है, ये दोनों फीचर एमजी गाड़ी में नहीं दिए गए हैं।
कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदें?

एमजी विंडसर ईवी प्रो की कीमत अब बड़े बैटरी पैक के साथ महिंद्रा एक्सयूवी400 टॉप मॉडल के बराबर है। इस प्राइस पर इसमें ज्यादा आधुनिक कंफर्ट फीचर मिलते हैं जिनका महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक कार में अभाव है। यह साइज के मामले में हर मोर्चे पर एक्सयूवी400 से बड़ी है और इसमें 135 डिग्री रिक्लाइनिंग सीट मिलती है जिससे पीछे वाली सीट पर बैठे पैसेंजर को ज्यादा कंफर्ट मिलता है। इसमें बड़ा बूट स्पेस भी दिया गया है जिससे इसमें एक्सयूवी400 ईवी से ज्यादा सामान रखा जा सकता है।

महिंद्रा एक्सयूवी400 भारत में लंबे समय से बिक्री के लिए उपलब्ध है और ऐसे में इसे मुकाबले में बनाए रखने के लिए अपडेट करने की सख्त जरूरत है। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के इलेक्ट्रिक वर्जन को टेस्ट करते देखा गया था जिसे 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। तब तक कागजों में सभी मोर्चों पर एमजी विंडसर ईवी महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार से बेहतर है।
आप एमजी विंडसर ईवी प्रो और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी में से कौनसी इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहेंगे? हमें नीचे कमेंट में बताएं।
यह भी देखें: एमजी विंडसर ईवी ऑन रोड प्राइस